By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: रातभर जागते रहे योगी, पार्थिव देह के पास बैठकर बिताई रात
Share
Notification Show More
Latest News
रसोई में अचानक गुलदार से हुआ सामना
उत्तराखंड
रातभर जागते रहे योगी, पार्थिव देह के पास बैठकर बिताई रात
उत्तराखंड
पहाड़ी हाईवे पर बांस की हरित ढाल, भूक्षरण और हादसों पर लगेगा अंकुश
उत्तराखंड
चौड़ी होगी कांवली रोड, जाम से मिलेगी राहत
उत्तराखंड
चीन सीमा पर हर चुनौती से निपटने की तैयारी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > रातभर जागते रहे योगी, पार्थिव देह के पास बैठकर बिताई रात
उत्तराखंड

रातभर जागते रहे योगी, पार्थिव देह के पास बैठकर बिताई रात

Web Editor
Last updated: 2026/11/21 at 4:47 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Rishikesh, 21 November 2026। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सार्वजनिक छवि एक कठोर प्रशासक और अनुशासित संन्यासी की रही है। बड़े राजनीतिक फैसलों और मुश्किल परिस्थितियों में भी वह अपने भावों को संयमित रखते हैं, लेकिन मां सावित्री देवी के निधन ने उनके भीतर छिपे बेटे को पूरी तरह भावुक कर दिया। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित पैतृक गांव पंचूर में मां की पार्थिव देह के सामने बिताई गई रात उनके जीवन के सबसे कठिन पलों में से एक रही।

बताया गया कि मां के निधन के बाद योगी आदित्यनाथ रातभर उनकी पार्थिव देह के पास बैठे रहे। इस दौरान उन्होंने न अन्न ग्रहण किया और न जल पिया। चाय तक का घूंट नहीं लिया। खामोशी के साथ मां को निहारते रहे। उनके आसपास परिवार के लोग और परिचित मौजूद थे, लेकिन वह अपने ही भावनात्मक संसार में खोए नजर आए। संभव है कि इस खामोशी में मां के साथ बिताए बचपन के अनगिनत पल और पुरानी स्मृतियां उनके मन में उमड़ती रही हों।

 

अजय सिंह बिष्ट से योगी आदित्यनाथ बनने का सफर आसान नहीं था। वर्ष 1994 में संन्यास ग्रहण करने के बाद उन्होंने घर-परिवार से अलग आध्यात्मिक और सामाजिक जीवन की राह चुनी। गोरखपुर से शुरू हुआ उनका सार्वजनिक जीवन उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद तक ले गया। देश के सबसे बड़े राज्य की जिम्मेदारियों के बीच उनका जीवन लगातार व्यस्त रहा, लेकिन मां के साथ भावनात्मक रिश्ता कभी कम नहीं हुआ।

मुख्यमंत्री बनने के बाद भी सावित्री देवी ने गांव और परिवार के बीच सादगीपूर्ण जीवन बिताया। बेटे की राजनीतिक और प्रशासनिक व्यस्तताओं के बावजूद मां की ममता और बेटे का लगाव बना रहा। बीती सात मई को पंचूर में हुई मुलाकात अब उनकी आखिरी मुलाकात बनकर रह गई।

शनिवार को जब मां की अंतिम यात्रा शुरू हुई तो योगी आदित्यनाथ ने स्वयं उनकी अर्थी को कंधा दिया। गांव की गलियों से गुजरती अंतिम यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री का संयम भी जवाब दे गया। मां की अर्थी को कंधा देते ही उनकी आंखें भर आईं। वह बार-बार गमछे से आंसू पोंछते रहे। उस वक्त उनके पद, प्रतिष्ठा और संन्यासी जीवन की पहचान पीछे छूट गई थी। सामने सिर्फ मां को खोने का दर्द झेलता एक बेटा था।

मां की ममता को शब्दों में किया याद

मां के निधन के बाद योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने लिखा, ‘मां की छांव जैसी कोई छांव नहीं, मां के आंचल जैसा कोई आसरा नहीं। मां की ममता जैसा कोई सुरक्षा कवच नहीं और मां के प्यार जैसा कोई प्यार नहीं।’ उनके ये शब्द मां के प्रति उनके गहरे लगाव और बिछोह की पीड़ा को बयां करते हैं।

You Might Also Like

रसोई में अचानक गुलदार से हुआ सामना

पहाड़ी हाईवे पर बांस की हरित ढाल, भूक्षरण और हादसों पर लगेगा अंकुश

चौड़ी होगी कांवली रोड, जाम से मिलेगी राहत

चीन सीमा पर हर चुनौती से निपटने की तैयारी

देहरादून चिड़ियाघर की नई पहचान बनेगा सफेद बाघ तेजस

TAGGED: Yogi Adityanath Stays Awake All Night Beside Mother's Body
Web Editor November 21, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पहाड़ी हाईवे पर बांस की हरित ढाल, भूक्षरण और हादसों पर लगेगा अंकुश
Next Article रसोई में अचानक गुलदार से हुआ सामना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

रसोई में अचानक गुलदार से हुआ सामना
उत्तराखंड November 21, 2026
रातभर जागते रहे योगी, पार्थिव देह के पास बैठकर बिताई रात
उत्तराखंड November 21, 2026
पहाड़ी हाईवे पर बांस की हरित ढाल, भूक्षरण और हादसों पर लगेगा अंकुश
उत्तराखंड November 21, 2026
चौड़ी होगी कांवली रोड, जाम से मिलेगी राहत
उत्तराखंड November 19, 2026

Recent Posts

  • रसोई में अचानक गुलदार से हुआ सामना
  • रातभर जागते रहे योगी, पार्थिव देह के पास बैठकर बिताई रात
  • पहाड़ी हाईवे पर बांस की हरित ढाल, भूक्षरण और हादसों पर लगेगा अंकुश
  • चौड़ी होगी कांवली रोड, जाम से मिलेगी राहत
  • चीन सीमा पर हर चुनौती से निपटने की तैयारी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (19,692)
  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (19,475)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (18,893)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (18,359)
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी (17,943)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?