By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: गोल्ज्यू देवता कॉरिडोर मास्टर प्लान 15 दिन में फाइनल होगा
Share
Notification Show More
Latest News
बेटियों के सशक्तिकरण पर सरकार का जोर, नंदा गौरा योजना के तहत करोड़ों की सहायता
उत्तराखंड
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर एक्शन, आजाद कॉलोनी में व्यावसायिक भवन सील
उत्तराखंड
ऊर्जा खपत कम करेगी नई तकनीक 
उत्तराखंड
मेरठ–हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे विस्तार पर मंथन, दो एलाइनमेंट विकल्पों पर चर्चा
उत्तराखंड
भारत-जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्मा गार्डियन-2026’ चौबटिया में शुरू
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > गोल्ज्यू देवता कॉरिडोर मास्टर प्लान 15 दिन में फाइनल होगा
उत्तराखंड

गोल्ज्यू देवता कॉरिडोर मास्टर प्लान 15 दिन में फाइनल होगा

Web Editor
Last updated: 2025/07/25 at 4:12 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून  :  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में चंपावत में गोल्ज्यू देवता कॉरिडोर मास्टर प्लान के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि गोल्ज्यू देवता कॉरिडोर मास्टर प्लान के लिए एंकर विभाग पर्यटन विभाग होगा। उसमें आने वाले कम्पोनेंट के लिए सम्बन्धित विभाग कार्यदायी संस्था होंगे। उन्होंने अगले 15 दिन में गोल्ज्यू देवता कॉरिडोर मास्टर प्लान को फाइनल किए जाने के निर्देश पर्यटन विभाग को दिए।

मुख्य सचिव ने गोल्ज्यू देवता कॉरिडोर मास्टर प्लान में आने वाले समय में पीक टाईम का अधिकतम पर्यटकों की संख्या के अनुसार पार्किंग एवं रूकने की व्यवस्था आदि का आंकलन करते हुए प्लान तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि पर्यटकों के लिए बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि सेंट्रल प्लाजा को ओपन एरिया की तर्ज पर बनाया जाए। उन्होंने प्रत्येक शहर में सेंट्रल प्लाजा बनाए जाने की भी बात कही। उन्होंने इसके लिए सचिव शहरी विकास को शहरी निकायों में सेंट्रल प्लाजा की तर्ज पर ओपन एरिया विकसित किए जाने के भी निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि लोहाघाट एवं चम्पावत को ट्विन सिटी के रूप में विकसित किए जाने की दिशा में कार्य किया जाए। उन्होंने चम्पावत और लोहाघाट के आसपास के सम्भावित पर्यटन स्थलों को भी तलाशकर विकसित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने लोहाघाट के पास श्यामलाताल सहित अन्य पर्यटन क्षेत्रों को साथ-साथ विकसित किए जाने की बात भी कही।

मुख्य सचिव ने कहा कि चम्पावत में बनायी जा रही साइंस सिटी का कार्य भी तेजी से पूर्ण किया जाए। उन्होंने प्रत्येक जनपद में एक-एक साइंस सिटी बनाए जाने की बात कही। कहा कि प्रत्येक साइंस सिटी के लिए एक-एक मेंटर भी निर्धारित किया जाए, ताकि साइंस सिटी को रखरखाव एवं अपग्रेडेशन का कार्य नियमित रूप से चलता रहे।

इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव श्री अमित सिन्हा, सचिव श्री नितेश कुमार झा, श्री धीराज सिंह गर्ब्याल, अपर सचिव डॉ. अहमद इकबाल, श्री नवनीत पाण्डेय एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी चम्पावत श्री मनीष कुमार उपस्थित थे।

You Might Also Like

बेटियों के सशक्तिकरण पर सरकार का जोर, नंदा गौरा योजना के तहत करोड़ों की सहायता

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर एक्शन, आजाद कॉलोनी में व्यावसायिक भवन सील

ऊर्जा खपत कम करेगी नई तकनीक 

मेरठ–हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे विस्तार पर मंथन, दो एलाइनमेंट विकल्पों पर चर्चा

भारत-जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्मा गार्डियन-2026’ चौबटिया में शुरू

TAGGED: Goljyu Devta Corridor Master Plan will be finalized in 15 days
Web Editor July 25, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article गांव की सरकार चुनने में नारीशक्ति का दबदबा, 73 फीसद महिलाओं ने डाले वोट
Next Article उत्‍तरकाशी में जानकीचट्टी के पास बनेगी टनल पार्किंग, डीपीआर जल्‍द
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

बेटियों के सशक्तिकरण पर सरकार का जोर, नंदा गौरा योजना के तहत करोड़ों की सहायता
उत्तराखंड February 26, 2026
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर एक्शन, आजाद कॉलोनी में व्यावसायिक भवन सील
उत्तराखंड February 26, 2026
ऊर्जा खपत कम करेगी नई तकनीक 
उत्तराखंड February 26, 2026
मेरठ–हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे विस्तार पर मंथन, दो एलाइनमेंट विकल्पों पर चर्चा
उत्तराखंड February 26, 2026

Recent Posts

  • बेटियों के सशक्तिकरण पर सरकार का जोर, नंदा गौरा योजना के तहत करोड़ों की सहायता
  • एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर एक्शन, आजाद कॉलोनी में व्यावसायिक भवन सील
  • ऊर्जा खपत कम करेगी नई तकनीक 
  • मेरठ–हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे विस्तार पर मंथन, दो एलाइनमेंट विकल्पों पर चर्चा
  • भारत-जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्मा गार्डियन-2026’ चौबटिया में शुरू

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,999)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,907)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,390)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,262)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,195)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?