60 से बढ़कर 63 प्रतिशत हुआ महंगाई भत्ता, एक जुलाई से मिलेगा लाभ; चार महीने का एरियर भी नकद भुगतान होगा
Dehradun, 05 November 2026:ली से पहले उत्तराखंड सरकार ने राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोतरी का लाभ देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके बाद अब कर्मचारियों को 60 प्रतिशत के बजाय 63 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। बढ़ी हुई दर एक जुलाई 2026 से प्रभावी होगी।
सरकार के इस फैसले से प्रदेश के हजारों कर्मचारियों और पेंशनर्स को आर्थिक लाभ मिलेगा। खास बात यह है कि जुलाई से अक्टूबर तक की अवधि का बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता एरियर के रूप में नकद दिया जाएगा। इससे कर्मचारियों को दिवाली के आसपास अतिरिक्त धनराशि मिल सकेगी। नवंबर से बढ़ी हुई दर के अनुसार महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा।
दरअसल, केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय कर्मचारियों केमहंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि कर इसे 63 प्रतिशत किया गया है। केंद्र के निर्णय के अनुरूप उत्तराखंड सरकार ने भी अपने कर्मचारियों को राहत देने का फैसला लिया है। इस वृद्धि का लाभ राज्य सरकार के नियमित कार्मिकों के साथ स्थानीय निकायों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, राजकीय विश्वविद्यालयों और प्राविधिक शिक्षण संस्थानों के पात्र कर्मचारियों को भी मिलेगा। यूजीसी वेतनमान के तहत वेतन पाने वाले पात्र कार्मिक भी इसके दायरे में आएंगे।
करीब 3.5 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को लाभ
महंगाई भत्ते में इस बढ़ोतरी से प्रदेश के करीब साढ़े तीन लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को लाभ मिलने का अनुमान है। इनमें लगभग 1.70 लाख राज्य कर्मचारी, 1.35 लाख पेंशनर्स और निगमों से जुड़े करीब 35 हजार कर्मचारी शामिल हैं। इस निर्णय से अलग-अलग विभागों और संस्थानों में कार्यरत कार्मिकों को राहत मिलेगी।
600 से 5000 रुपये तक बढ़ेगी मासिक आय
महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि का असर कर्मचारियों के मासिक वेतन पर भी पड़ेगा। वेतनमान के अनुसार कर्मचारियों को करीब 600 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक अतिरिक्त लाभ मिल सकता है। जिन कर्मचारियों का मूल वेतन अधिक है, उन्हें डीए वृद्धि के अनुपात में ज्यादा आर्थिक लाभ मिलेगा। वहीं, पेंशनर्स को भी बढ़ी हुई दर के अनुसार महंगाई राहत का लाभ मिलेगा।




