By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: ब्लैक होल के आसपास एक्स-रे की चमक में उतार-चढ़ाव का खुला राज
Share
Notification Show More
Latest News
ब्लैक होल के आसपास एक्स-रे की चमक में उतार-चढ़ाव का खुला राज
उत्तराखंड
केदारताल में लापता आठ ट्रेकर्स की तलाश में उतरी निम की टीम, हेलीकॉप्टर से पहुंचाए जवान
उत्तराखंड
28 लाख करोड़ की होगी उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था, प्रति व्यक्ति आय 20 लाख करने का लक्ष्य
उत्तराखंड
Uttrakhand में भालुओं के बदले मिजाज का खुलेगा राज
उत्तराखंड
बीडीसी सदस्यों के मानदेय-भत्ते बढ़ेंगे, क्षेत्र पंचायत निधि भी होगी बहाल: धामी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > ब्लैक होल के आसपास एक्स-रे की चमक में उतार-चढ़ाव का खुला राज
उत्तराखंड

ब्लैक होल के आसपास एक्स-रे की चमक में उतार-चढ़ाव का खुला राज

Web Editor
Last updated: 2026/11/05 at 8:37 AM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

 

एरीज के वैज्ञानिकों ने कंप्यूटर सिमुलेशन से खोजा चमक बदलने का कारण, शोध से ब्लैक होल की गतिविधियों और ऊर्जा प्रवाह को समझने में मिलेगी मदद

Nainital, 05 November 2026: अंतरिक्ष में मौजूद ब्लैक होल के आसपास एक्स-रे की चमक कभी तेज तो कभी धीमी क्यों हो जाती है, वैज्ञानिकों ने इस रहस्य को समझने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। नैनीताल स्थित आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) के वैज्ञानिकों ने कंप्यूटर सिमुलेशन के जरिए इस बदलाव के पीछे काम करने वाली भौतिक प्रक्रिया का पता लगाया है। यह अध्ययन ब्लैक होल के आसपास पदार्थ की गति और ऊर्जा के व्यवहार को समझने में मददगार साबित हो सकता है।

एरीज के वैज्ञानिक सनित देबनाथ और डॉ. इंद्रनील चट्टोपाध्याय के नेतृत्व में यह शोध किया गया है। इसके निष्कर्ष जर्नल ऑफ हाई एनर्जी एस्ट्रोफिजिक्स में प्रकाशित हुए हैं।

 

दरअसल, ब्लैक होल का गुरुत्वाकर्षण इतना शक्तिशाली होता है कि उससे प्रकाश भी बाहर नहीं निकल सकता। इसके आसपास गैस और दूसरे पदार्थ तेजी से घूमते हुए उसकी ओर बढ़ते हैं। इससे चक्र जैसी संरचना बनती है, जिसे एक्रीशन डिस्क कहते हैं। अत्यधिक ताप और घर्षण के कारण इस क्षेत्र से एक्स-रे निकलती हैं। इनकी चमक में होने वाले नियमित उतार-चढ़ाव को अर्ध-आवधिक दोलन कहा जाता है।

वैज्ञानिकों के मुताबिक, पदार्थ के प्रवाह में आंतरिक घर्षण एक निश्चित सीमा से अधिक होने पर उसमें बनने वाला झटका अस्थिर होकर डगमगाने लगता है। यही हलचल एक्स-रे की चमक में बदलाव पैदा कर सकती है। ब्लैक होल की घूमने की गति भी इस प्रक्रिया को प्रभावित करती है।

इस शोध से ब्लैक होल के घूर्णन, उसके आसपास पदार्थ की गतिविधियों और ऊर्जा के प्रवाह को समझने में मदद मिलेगी।

You Might Also Like

केदारताल में लापता आठ ट्रेकर्स की तलाश में उतरी निम की टीम, हेलीकॉप्टर से पहुंचाए जवान

28 लाख करोड़ की होगी उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था, प्रति व्यक्ति आय 20 लाख करने का लक्ष्य

Uttrakhand में भालुओं के बदले मिजाज का खुलेगा राज

बीडीसी सदस्यों के मानदेय-भत्ते बढ़ेंगे, क्षेत्र पंचायत निधि भी होगी बहाल: धामी

Helicopter mishap: 12 किलोमीटर पैदल शव ढोकर सड़क तक पहुंचे जवान, पूरी रात चला रेस्क्यू ऑपरेशन

TAGGED: Black Hole X-Ray Mystery Solved by ARIES Scientists
Web Editor November 5, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article केदारताल में लापता आठ ट्रेकर्स की तलाश में उतरी निम की टीम, हेलीकॉप्टर से पहुंचाए जवान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ब्लैक होल के आसपास एक्स-रे की चमक में उतार-चढ़ाव का खुला राज
उत्तराखंड November 5, 2026
केदारताल में लापता आठ ट्रेकर्स की तलाश में उतरी निम की टीम, हेलीकॉप्टर से पहुंचाए जवान
उत्तराखंड November 2, 2026
28 लाख करोड़ की होगी उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था, प्रति व्यक्ति आय 20 लाख करने का लक्ष्य
उत्तराखंड November 2, 2026
Uttrakhand में भालुओं के बदले मिजाज का खुलेगा राज
उत्तराखंड November 2, 2026

Recent Posts

  • ब्लैक होल के आसपास एक्स-रे की चमक में उतार-चढ़ाव का खुला राज
  • केदारताल में लापता आठ ट्रेकर्स की तलाश में उतरी निम की टीम, हेलीकॉप्टर से पहुंचाए जवान
  • 28 लाख करोड़ की होगी उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था, प्रति व्यक्ति आय 20 लाख करने का लक्ष्य
  • Uttrakhand में भालुओं के बदले मिजाज का खुलेगा राज
  • बीडीसी सदस्यों के मानदेय-भत्ते बढ़ेंगे, क्षेत्र पंचायत निधि भी होगी बहाल: धामी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (18,697)
  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (18,257)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (17,886)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (17,173)
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी (16,890)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?