By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading:  Indian Orthopedic Association Bone & Joint Week : बुजुर्गों में समय रहते इलाज से स्वास्थ्य खर्च होता है कमः डा. बी. के. एस. संजय
Share
Notification Show More
Latest News
डॉ. पल्लवी कौल ने बुल्गारिया में अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया उत्तराखंड का मान
उत्तराखंड
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दर्द उपचार की सुपर स्पेशियलिटी सेवा शुरू
उत्तराखंड
दुबई में फंसे उत्तराखंड के लोग, उड़ानें रद्द और होटल महंगे
उत्तराखंड
पंजाब से पहुंची पैदल संगत, श्री झण्डे जी मेले की भव्यता बढ़ी
उत्तराखंड
होली के रंगों में रंगे सीएम
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > स्वास्थ्य >  Indian Orthopedic Association Bone & Joint Week : बुजुर्गों में समय रहते इलाज से स्वास्थ्य खर्च होता है कमः डा. बी. के. एस. संजय
स्वास्थ्य

 Indian Orthopedic Association Bone & Joint Week : बुजुर्गों में समय रहते इलाज से स्वास्थ्य खर्च होता है कमः डा. बी. के. एस. संजय

Web Editor
Last updated: 2025/08/10 at 1:51 PM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

Sanjay Orthopedic Celebrates Bone & Joint Week 2025, Focuses on Elderly Care

 

Indian Orthopedic Association Bone & Joint Week : संजय ऑर्थोपीडिक, स्पाइन एंड मैटरनिटी सेंटर में आईओए बोन एंड जॉइंट वीक का आयोजन

Indian Orthopedic Association Bone & Joint Week : देहरादून, 10 अगस्त 2025  :  इंडियन ऑर्थोपीडिक एसोसिएशन बोन एंड जॉइंट वीक 2025 का आयोजन संजय ऑर्थोपीडिक, स्पाइन एंड मैटरनिटी सेंटर, दून विहार, जाखन, राजपुर रोड, देहरादून में 3 से 10 अगस्त तक किया गया। इस वर्ष की अध्यक्षीय थीम ‘ओल्ड इज गोल्डः 360° देखभाल बुजुर्गों के लिए‘ है जिसका उद्देश्य बुजुर्गों को गरिमा, गतिशीलता और दीर्घायु प्रदान करना है। विकसित देशों की तरह भारत भी बुजुर्ग जनसंख्या से जुड़ी स्वास्थ्य और सामाजिक समस्याओं का सामना कर रहा है। इस एक सप्ताह के कार्यक्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, बीएमडी परीक्षण, सर्जरी, तथा बुजुर्गों से संबंधित चिकित्सा समस्याओं के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में इंटरव्यू शामिल थे। उम्र बढ़ने के साथ उम्र से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है। इस प्रक्रिया में हड्डियों की घनता में कमी, मांसपेशियों का कमजोर होना, और विशेषकर भार वहन करने वाले जोड़ों में घिसावट जैसी समस्याएं आती हैं। इससे दर्द, अकड़न और गतिशीलता में कमी होती है, जिससे दैनिक कार्यों में बाधा आती है।
पद्म श्री डॉ. बी. के. एस. संजय ने बताया कि बुजुर्गों में आमतौर पर ऑर्थोपीडिक समस्याएं जैसे डिजेनेरेटिव अर्थराइटिस (ऑस्टियोआर्थराइटिस), स्पाइन की डिजेनेरेटिव बीमारियां, ऑस्टियोपोरोसिस और ऑस्टियोपोरोसिस जनित फ्रैक्चर देखी जाती हैं। ऑस्टियोआर्थराइटिस आमतौर पर दर्द, अकड़न और गति की कमी के साथ सामने आता है, जो मुख्य रूप से घुटनों और कूल्हों जैसे भार वहन करने वाले जोड़ों को प्रभावित करता है। ऑस्टियोपोरोसिस में हड्डियों की घनता कम हो जाती है, जिससे वे कमजोर और आसानी से टूटने योग्य हो जाती हैं। इससे संबंधित सबसे सामान्य फ्रैक्चर कलाई, रीढ़ और कूल्हे में होते हैं। अन्य रीढ़ की समस्याओं में डिजेनेरेटिव स्पाइन डिजीज जैसे पुराने स्लिप डिस्क और फेसट जॉइंट अर्थराइटिस शामिल हैं, जिससे स्पाइनल स्टेनोसिस (रीढ़ की नली का संकरापन) हो सकता है। स्पाइनल स्टेनोसिस से न्यूरोलॉजिकल क्लॉडिकेशन हो सकता है, जिससे चलते समय दर्द, टांगों में थकान, और कभी-कभी लकवा, ब्लैडर या बॉवेल फंक्शन में गड़बड़ी हो सकती है। इन समस्याओं में कभी-कभी ऑपरेशन की जरूरत पड़ती हैं, जो प्रायः जोखिमपूर्ण होती हैं।
इंडिया और इंटरनेशनल बुक रिकॉर्ड्स धारक डॉ. गौरव संजय ने बताया कि नियमित जांच और स्वास्थ्य परीक्षण से इन बीमारियों की समय रहते पहचान और इलाज संभव है। उपयोगी परीक्षणों में एक्स-रे, बीएमडी, सीटी स्कैन और एमआरआई शामिल हैं। ये परीक्षण बीमारी की प्रारंभिक अवस्था में पहचान कर समय पर इलाज शुरू करने में सहायक होते हैं जिससे समय पर सुधारात्मक कदम उठाए जा सकते हैं। यदि बुजुर्गों को समय पर और समुचित चिकित्सीय देखभाल मिले, साथ ही परिवार और सामाजिक समर्थन भी प्राप्त हो, तो वे अधिक लंबा, स्वस्थ, खुशहाल, गतिशील और गरिमामय जीवन जी सकते हैं। समय रहते हस्तक्षेप से इलाज के परिणाम बेहतर होते हैं, जटिलताओं में कमी आती है, और स्वास्थ्य खर्च भी कम होता है।

You Might Also Like

श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज में उत्तराखंड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ

इन्दिरेश अस्पताल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर बना गरीबों के लिए संजीवनी, 5304 मरीजों को मिला इलाज का सहारा

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 10 फरवरी को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में माइक्रोवैस्क्युलर फ्री-फ्लैप सर्जरी से मिला नया जीवन

115 अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर से बदलेगा शहरी स्वास्थ्य परिदृश्य

Web Editor August 10, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Uttarakhand Sanskrit villages : उत्‍तराखंड के 13 जिलों में 13 आदर्श संस्‍कृत ग्राम, सीएम ने किया शुभारंभ
Next Article Dharali Disaster : गंगनानी के पास बेली ब्रिज तैयार, सुगम हुई धराली की राह
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

डॉ. पल्लवी कौल ने बुल्गारिया में अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया उत्तराखंड का मान
उत्तराखंड March 3, 2026
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दर्द उपचार की सुपर स्पेशियलिटी सेवा शुरू
उत्तराखंड March 2, 2026
दुबई में फंसे उत्तराखंड के लोग, उड़ानें रद्द और होटल महंगे
उत्तराखंड March 2, 2026
पंजाब से पहुंची पैदल संगत, श्री झण्डे जी मेले की भव्यता बढ़ी
उत्तराखंड March 1, 2026

Recent Posts

  • डॉ. पल्लवी कौल ने बुल्गारिया में अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया उत्तराखंड का मान
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दर्द उपचार की सुपर स्पेशियलिटी सेवा शुरू
  • दुबई में फंसे उत्तराखंड के लोग, उड़ानें रद्द और होटल महंगे
  • पंजाब से पहुंची पैदल संगत, श्री झण्डे जी मेले की भव्यता बढ़ी
  • होली के रंगों में रंगे सीएम

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,017)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,922)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,407)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,280)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,205)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?