By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: Dharali Disaster : गंगनानी के पास बेली ब्रिज तैयार, सुगम हुई धराली की राह
Share
Notification Show More
Latest News
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 18 छात्र जिंदा जले 
देश-विदेश
राष्ट्र चेतना के संवाहक हैं संत, सनातन संस्कृति के संरक्षण में भूमिका अतुलनीय: धामी
उत्तराखंड
एसजीआरआरआईएमएचएस में आयोजित हुई 6वीं पीडी-टेम कार्यशाला, बाल किडनी आपात चिकित्सा सेवाओं को सशक्त बनाने पर जोर
उत्तराखंड
MDDA:जनभागीदारी से आकार लेगी देहरादून की तस्वीर, महायोजना-2041 पर 16 दिन तक होगी जनसुनवाई
उत्तराखंड
विश्व योगासन चैंपियनशिप में एसजीआरआर विश्वविद्यालय के सुमीर ज्ञवाली का जलवा, जीते स्वर्ण व कांस्य पदक
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > Dharali Disaster : गंगनानी के पास बेली ब्रिज तैयार, सुगम हुई धराली की राह
उत्तराखंड

Dharali Disaster : गंगनानी के पास बेली ब्रिज तैयार, सुगम हुई धराली की राह

Web Editor
Last updated: 2025/08/10 at 4:06 PM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

Dharali Disaster : Ganganani Bailey Bridge Completed, Restoring Connectivity on Gangotri Highway

मुख्यमंत्री लगातार कर रहे राहत एवं बचाव अभियान की निगरानी

उत्‍तरकाशी, 10 अगस्‍त 2025 : आखिरकार दिन-रात के श्रम के बाद गंगनानी के पास लिमच्यागाड पर बेली ब्रिज तैयार हो गया। इससे सोनागाड तक आवाजाही संभव हो गई है। अब इससे आगे सडक संपर्क को बहाल किया जा रहा है। दूसरी ओर धराली में सर्च अभियान जोरों पर है। इस बीच मुख्‍यमंत्री पुुुुष्‍कर सिंह धामी देहरादून स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा कर आवश्‍यक दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा आपदाग्रस्‍त क्षेत्र में फंसे यात्रियों को भी हेली रेस्‍क्‍यू किया गया।

पांच अगस्‍त को आई आपदा के बाद गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास लिमच्यागाड नदी पर बना 30 मीटर लंबा पुल बहने से हर्षिल और धराली से सडक संपर्क टूट गया था। इससे सीमांत टकनौर क्षेत्र की लाइफलाइन कही जाने वाली इस सड़क पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया था। तीन दिन तक अथक परिश्रम के बाद दिन रात युद्धस्तर पर कार्य कर बीआरओ के जवानों ने बेली ब्रिज तैयार कर दिया। अब सोनगाड तक सड़क मार्ग सुचारू हो गया है और इससे आगे क्षतिग्रस्त सड़क का तेजी से पुनर्निर्माण करने की राह भी प्रशस्त हो गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आपदा के तुरंत बाद मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव तथा पुनर्निर्माण कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए गए थे। मुख्यमंत्री निरंतर इन कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री की निगरानी व निर्देशन में राज्य व केंद्र सरकार के अनेक विभागों व एजेंसियों द्वारा रेस्क्यू एवं राहत अभियान बेहतर समन्वय और पूरी तेजी के साथ संचालित किया जा रहा है। इसके साथ ही आपदा प्रभावित क्षेत्र में यथाशीघ्र सामान्य स्थिति बहाल करने हेतु दिन रात काम किया जा रहा है। जिसके परिणामस्वरूप आपदा प्रभावित क्षेत्र में संचार सुविधा, बिजली और पेयजल की आपूर्ति को बहाल किया जा चुका है।

 

You Might Also Like

राष्ट्र चेतना के संवाहक हैं संत, सनातन संस्कृति के संरक्षण में भूमिका अतुलनीय: धामी

एसजीआरआरआईएमएचएस में आयोजित हुई 6वीं पीडी-टेम कार्यशाला, बाल किडनी आपात चिकित्सा सेवाओं को सशक्त बनाने पर जोर

MDDA:जनभागीदारी से आकार लेगी देहरादून की तस्वीर, महायोजना-2041 पर 16 दिन तक होगी जनसुनवाई

विश्व योगासन चैंपियनशिप में एसजीआरआर विश्वविद्यालय के सुमीर ज्ञवाली का जलवा, जीते स्वर्ण व कांस्य पदक

दोबारा बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर एमडीडीए का बुलडोजर, रेतीवाला में 10 बीघा की प्लाटिंग ध्वस्त

TAGGED: a new Bailey bridge has been constructed at Limchyagad near Ganganani, After days of relentless work, restoring road connectivity up to Sonagad. This is a crucial step in the ongoing relief and rescue operations on the Gangotri National Highway following a recent disaster.
Web Editor August 10, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article  Indian Orthopedic Association Bone & Joint Week : बुजुर्गों में समय रहते इलाज से स्वास्थ्य खर्च होता है कमः डा. बी. के. एस. संजय
Next Article “National Gymnastics Championships Uttarakhand : नेशनल जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 18 छात्र जिंदा जले 
देश-विदेश June 22, 2026
राष्ट्र चेतना के संवाहक हैं संत, सनातन संस्कृति के संरक्षण में भूमिका अतुलनीय: धामी
उत्तराखंड June 22, 2026
एसजीआरआरआईएमएचएस में आयोजित हुई 6वीं पीडी-टेम कार्यशाला, बाल किडनी आपात चिकित्सा सेवाओं को सशक्त बनाने पर जोर
उत्तराखंड June 22, 2026
MDDA:जनभागीदारी से आकार लेगी देहरादून की तस्वीर, महायोजना-2041 पर 16 दिन तक होगी जनसुनवाई
उत्तराखंड June 22, 2026

Recent Posts

  • लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 18 छात्र जिंदा जले 
  • राष्ट्र चेतना के संवाहक हैं संत, सनातन संस्कृति के संरक्षण में भूमिका अतुलनीय: धामी
  • एसजीआरआरआईएमएचएस में आयोजित हुई 6वीं पीडी-टेम कार्यशाला, बाल किडनी आपात चिकित्सा सेवाओं को सशक्त बनाने पर जोर
  • MDDA:जनभागीदारी से आकार लेगी देहरादून की तस्वीर, महायोजना-2041 पर 16 दिन तक होगी जनसुनवाई
  • विश्व योगासन चैंपियनशिप में एसजीआरआर विश्वविद्यालय के सुमीर ज्ञवाली का जलवा, जीते स्वर्ण व कांस्य पदक

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,279)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,141)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,635)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,559)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,396)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?