By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: कल हो सकती है भारी बारिश-बर्फबारी,  अलर्ट जारी 
Share
Notification Show More
Latest News
कमजोर मानसून के संकेत, सामान्य से कम बारिश की आशंका
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री आवास में शहद उत्पादन का मॉडल, 45 दिन में 520 किलो उत्पादन
उत्तराखंड
हाईस्कूल में अक्षत अव्वल, इंटर में अक्षिता और सुशीला ने साझा किया पहला स्थान
उत्तराखंड
चारधाम यात्रा : पीएम मोदी के ‘पांच मूल मंत्र’
Uncategorized
वैदिक मंत्रों के बीच खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, आस्था से गूंजा हिमालय
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > कल हो सकती है भारी बारिश-बर्फबारी,  अलर्ट जारी 
उत्तराखंड

कल हो सकती है भारी बारिश-बर्फबारी,  अलर्ट जारी 

Web Editor
Last updated: 2026/01/22 at 4:36 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Uttarakhand on Orange Alert for Rain and Snowfall on 23 January

देहरादून, 22 जनवरी 2026। मौसम विभाग द्वारा 23 जनवरी को उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, अल्मोड़ा और नैनीताल के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है। इसे देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने संबंधित जिलों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर तैयारियों की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने बारिश, बर्फबारी, पाला और शीतलहर से उत्पन्न होने वाली संभावित आपदाओं से निपटने के लिए पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने को कहा।
सचिव ने सभी कार्यदायी एजेंसियों को अलर्ट मोड में रखने, विशेष रूप से पुलिस, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, विद्युत, पेयजल, पशुपालन और नगर निकाय विभागों को पूर्ण रूप से तैयार रहने के निर्देश दिए। गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए संवेदनशील व दूरस्थ क्षेत्रों में सुरक्षित प्रसव की व्यवस्था, एंबुलेंस सेवाओं की उपलब्धता और समय रहते स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
बर्फबारी से मार्ग अवरुद्ध होने की आशंका को देखते हुए संवेदनशील और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जेसीबी, स्नो कटर और अन्य मशीनरी की अग्रिम तैनाती के निर्देश दिए गए, ताकि जरूरत पड़ने पर सड़कों को शीघ्र खोला जा सके। फिसलन और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पाला प्रभावित इलाकों में नमक व चूने के छिड़काव तथा संवेदनशील सड़कों, पुलों और पैदल मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया।
ठंड से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने, रैन बसेरों में बिजली, पानी, बिस्तर, हीटर और गर्म पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। पशुधन की सुरक्षा के लिए सुरक्षित आश्रय, चारा और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था करने पर जोर दिया गया।
साथ ही जरूरतमंदों को समय पर कंबल वितरण, जिला नियंत्रण कक्षों को 24×7 सक्रिय रखने और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र को देने के निर्देश जारी किए गए।

You Might Also Like

कमजोर मानसून के संकेत, सामान्य से कम बारिश की आशंका

मुख्यमंत्री आवास में शहद उत्पादन का मॉडल, 45 दिन में 520 किलो उत्पादन

हाईस्कूल में अक्षत अव्वल, इंटर में अक्षिता और सुशीला ने साझा किया पहला स्थान

वैदिक मंत्रों के बीच खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, आस्था से गूंजा हिमालय

आधुनिकता और अध्यात्म के मेल से नए रूप में संवर रहा बद्रीनाथ, मास्टर प्लान पर तेज़

TAGGED: Uttarakhand issues Orange and Yellow alerts for rain and snowfall on 23 January. Disaster Management Department directs all districts to stay on alert mode and ensure preparedness.
Web Editor January 22, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article आईआईटी रुड़की ने बनाई एंटीबॉडी लाइब्रेरी, इलाज होगा तेज़ और सस्ता
Next Article एसजीआरआर पब्लिक स्कूल बिंदाल बना उत्तराखंड का पहला ‘रिलायंस जियो एआई रेडी सर्टिफाइड स्कूल’
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

कमजोर मानसून के संकेत, सामान्य से कम बारिश की आशंका
उत्तराखंड April 25, 2026
मुख्यमंत्री आवास में शहद उत्पादन का मॉडल, 45 दिन में 520 किलो उत्पादन
उत्तराखंड April 25, 2026
हाईस्कूल में अक्षत अव्वल, इंटर में अक्षिता और सुशीला ने साझा किया पहला स्थान
उत्तराखंड April 25, 2026
चारधाम यात्रा : पीएम मोदी के ‘पांच मूल मंत्र’
Uncategorized April 23, 2026

Recent Posts

  • कमजोर मानसून के संकेत, सामान्य से कम बारिश की आशंका
  • मुख्यमंत्री आवास में शहद उत्पादन का मॉडल, 45 दिन में 520 किलो उत्पादन
  • हाईस्कूल में अक्षत अव्वल, इंटर में अक्षिता और सुशीला ने साझा किया पहला स्थान
  • चारधाम यात्रा : पीएम मोदी के ‘पांच मूल मंत्र’
  • वैदिक मंत्रों के बीच खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, आस्था से गूंजा हिमालय

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,127)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,012)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,520)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,392)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,301)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?