By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: एआई युग में भी मानव रचनात्मकता सर्वोपरि: डॉ. रिच मेलहाइम
Share
Notification Show More
Latest News
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, 50 बीघा से अधिक क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त
उत्तराखंड
IMD का दूसरा मानसून पूर्वानुमान जारी, इस बार थम गयी Monsoon की रफ्तार 
उत्तराखंड
केदारनाथ धाम में लागू हुई नई दर्शन व्यवस्था, ‘सुगम दर्शन’ के लिए देना होगा 1100 रुपये शुल्क
उत्तराखंड
MDDA का बड़ा एक्शन: अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, कई व्यवसायिक भवन सील
उत्तराखंड
एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की मेगा शिक्षक भर्ती में उमड़ा युवाओं का सैलाब, 5,500 अभ्यर्थी ले रहे हिस्सा
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > एआई युग में भी मानव रचनात्मकता सर्वोपरि: डॉ. रिच मेलहाइम
उत्तराखंड

एआई युग में भी मानव रचनात्मकता सर्वोपरि: डॉ. रिच मेलहाइम

Web Editor
Last updated: 2026/01/19 at 4:09 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Human Creativity Remains Supreme in the AI Era | Dr. Rich Melhei

देहरादून, 19 जनवरी2026 : अमेरिका के प्रसिद्ध न्यूरो एजुकेटर व फ्यूचरिस्ट डॉ. रिच मेलहाइम ने कहा कि एआई और अत्याधुनिक तकनीक के इस दौर में भी मानव रचनात्मकता, संवेदना और सोच की गहराई सर्वोपरि रहेगी। कोई भी मशीन मानवीय समझ और भावनात्मक बुद्धिमत्ता का पूर्ण रूप से स्थान नहीं ले सकती।
सोमवार को ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में “एआई और मेटावर्स के युग में उद्यमिता” विषय पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एआई उन युवाओं के लिए अवसरों का महासागर है, जो भविष्य-उन्मुख कौशल विकसित करने के लिए तैयार हैं। आज दुनिया एआई क्रांति के एक निर्णायक मोड़ पर खड़ी है, जहां एआई इंजीनियरिंग, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस और इनोवेशन आधारित स्टार्टअप्स करियर व उद्यमिता की नई दिशा तय करेंगे।
डॉ. मेलहाइम ने कहा कि फोकस, क्रिटिकल थिंकिंग, रचनात्मकता और सहानुभूति आने वाले समय के सबसे शक्तिशाली कौशल होंगे। नई सोच, मौलिक कल्पना और मानवीय संवेदना ही मनुष्य को तकनीक का केवल उपभोक्ता नहीं, बल्कि उसका नेतृत्वकर्ता बनाती है। उन्होंने “एआई प्रूफ उद्यमिता” की अवधारणा को रेखांकित करते हुए कहा कि विश्व-स्तरीय उत्पाद, गुणवत्तापूर्ण सेवाएं और विशिष्ट विशेषज्ञता ऐसे क्षेत्र हैं, जिन्हें एआई कभी पूरी तरह प्रतिस्थापित नहीं कर सकती।
उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे एआई को प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि सहयोगी के रूप में अपनाएं और अपने विचारों को नवाचार से जोड़ें। सही दृष्टिकोण, स्पष्ट सोच और मानवीय मूल्यों के साथ आगे बढ़ने वाले युवा ही भविष्य की एआई-प्रधान दुनिया में अग्रणी भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर डीन ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स डॉ. डी. आर. गंगोडकर, मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के हेड डॉ. विशाल सागर, टीबीआई ग्राफिक एरा की सीईओ शरिश्मा डांगी, इनक्यूबेटर मैनेजर हर्षवर्धन सिंह रावत, क्रापस्टेकल के संस्थापक अनमोल गोगिया सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

जहां समाप्त हो जाती हैं एआई की सीमाएं
डॉ. मेलहाइम ने कहा कि रचनात्मकता वह क्षेत्र है, जहां एआई की सीमाएं समाप्त हो जाती हैं और मानव मस्तिष्क की असली शक्ति सामने आती है। जिन युवाओं के विचारों में गहराई, सोच में स्पष्टता और दृष्टिकोण में संवेदनशीलता होती है, वही भविष्य में सबसे आगे रहेंगे।

You Might Also Like

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, 50 बीघा से अधिक क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

IMD का दूसरा मानसून पूर्वानुमान जारी, इस बार थम गयी Monsoon की रफ्तार 

केदारनाथ धाम में लागू हुई नई दर्शन व्यवस्था, ‘सुगम दर्शन’ के लिए देना होगा 1100 रुपये शुल्क

MDDA का बड़ा एक्शन: अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, कई व्यवसायिक भवन सील

एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की मेगा शिक्षक भर्ती में उमड़ा युवाओं का सैलाब, 5,500 अभ्यर्थी ले रहे हिस्सा

TAGGED: and critical thinking will always stay ahead of machines. He highlighted AI as an ocean of opportunities during a workshop at Graphic Era University., Dr. Rich Melheim says human creativity, empathy
Web Editor January 19, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सेब की लालिमा पर संकट के बादल
Next Article गंगा में डॉल्फिन की मदद को दौड़ने लगी एंबुलेंस
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, 50 बीघा से अधिक क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त
उत्तराखंड May 30, 2026
IMD का दूसरा मानसून पूर्वानुमान जारी, इस बार थम गयी Monsoon की रफ्तार 
उत्तराखंड May 30, 2026
केदारनाथ धाम में लागू हुई नई दर्शन व्यवस्था, ‘सुगम दर्शन’ के लिए देना होगा 1100 रुपये शुल्क
उत्तराखंड May 29, 2026
MDDA का बड़ा एक्शन: अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, कई व्यवसायिक भवन सील
उत्तराखंड May 29, 2026

Recent Posts

  • एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, 50 बीघा से अधिक क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त
  • IMD का दूसरा मानसून पूर्वानुमान जारी, इस बार थम गयी Monsoon की रफ्तार 
  • केदारनाथ धाम में लागू हुई नई दर्शन व्यवस्था, ‘सुगम दर्शन’ के लिए देना होगा 1100 रुपये शुल्क
  • MDDA का बड़ा एक्शन: अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, कई व्यवसायिक भवन सील
  • एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की मेगा शिक्षक भर्ती में उमड़ा युवाओं का सैलाब, 5,500 अभ्यर्थी ले रहे हिस्सा

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,220)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,082)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,584)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,481)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,352)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?