By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: उत्तराखंड की संवेदनशीलता को देखते हुए यूसीसी था जरूरी : धामी
Share
Notification Show More
Latest News
SIR : 19 लाख मतदाताओं तक पहुंचा नोटिस, 77 फीसदी वितरण पूरा
उत्तराखंड
मसूरी और नैनीताल में अंडरग्राउंड होंगी बिजली लाइनें
उत्तराखंड
दवा बनाना होगा सस्ता, IIT रुड़की की नई तकनीक से हरित रसायन को मिलेगी नई रफ्तार
उत्तराखंड
नरभक्षी के खौफ पर भड़का जनाक्रोश
उत्तराखंड
मसूरी रोपवे तक सुहाना होगा सफर : धामी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड की संवेदनशीलता को देखते हुए यूसीसी था जरूरी : धामी
उत्तराखंड

उत्तराखंड की संवेदनशीलता को देखते हुए यूसीसी था जरूरी : धामी

Web Editor
Last updated: 2026/01/25 at 11:34 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Uttarakhand Sensitive, UCC Was Necessary: CM Dhami After Mann Ki Baat
देहरादून, 26 जनवरी 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून लाइब्रेरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 130वें एपिसोड को सुनने के बाद समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव से पूर्व राज्य की जनता से यूसीसी लागू करने का जो संकल्प लिया गया था, उसे सरकार ने पूरा कर दिखाया है। यह निर्णय उत्तराखंड के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुआ है और इससे प्रदेश की पहचान राष्ट्रीय मंच पर और अधिक सशक्त हुई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सीमावर्ती राज्य होने के साथ-साथ चारधाम का केंद्र भी है। सुरक्षा, सामाजिक संतुलन और समानता की दृष्टि से यह प्रदेश अत्यंत संवेदनशील है। ऐसे में सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून लागू करना समय की आवश्यकता थी, जिसे सरकार ने साहसिक कदम उठाकर साकार किया।
उन्होंने राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम हर बार समाज को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है। इसके माध्यम से साधारण लोगों के असाधारण कार्यों को देश और दुनिया तक पहुंचाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्यक्रम को जन-आंदोलन का रूप दिया है, जिससे आम नागरिक राष्ट्र निर्माण से सीधे जुड़ते हैं।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से राज्य सरकार ने कई ऐसे निर्णय लिए हैं, जो उत्तराखंड में पहली बार हुए हैं। आगामी 27 जनवरी को यूसीसी लागू होने का एक वर्ष पूरा होना प्रदेश के लिए गर्व का क्षण होगा। उन्होंने सभी से अपील की कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय सहयोग करें, ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें।
इस मौके पर विधायक खजान दास, विधायक सुरेश गढ़िया, मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. गोविंद बिष्ट, अनिल गोयल, संजय नेगी, दायित्वधारी रजनी रावत सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
बाक्स
राज्य में एआई को मिल रहा प्रोत्साहन
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में इनोवेशन, विज्ञान, तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में तेज प्रगति हो रही है। एआई के बढ़ते उपयोग से भविष्य में कामकाज की रफ्तार और गुणवत्ता कई गुना बढ़ जाएगी। जो कार्य पहले कई दिनों में पूरे होते थे, वे अब कुछ ही घंटों में संभव हो सकेंगे। राज्य सरकार भी साइंस और आईटी से जुड़े विभागों के माध्यम से एआई के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

You Might Also Like

SIR : 19 लाख मतदाताओं तक पहुंचा नोटिस, 77 फीसदी वितरण पूरा

मसूरी और नैनीताल में अंडरग्राउंड होंगी बिजली लाइनें

दवा बनाना होगा सस्ता, IIT रुड़की की नई तकनीक से हरित रसायन को मिलेगी नई रफ्तार

नरभक्षी के खौफ पर भड़का जनाक्रोश

मसूरी रोपवे तक सुहाना होगा सफर : धामी

TAGGED: After listening to PM Modi’s Mann Ki Baat in Dehradun, and the state’s national identity., CM Pushkar Singh Dhami said Uttarakhand is a sensitive border state and implementing the Uniform Civil Code was necessary to strengthen equality, security
Web Editor January 25, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article बर्फीले सन्नाटे में माइनस तापमान के बीच डटे हिमवीर
Next Article कोटद्वार में हाथी के हमले से बुजुर्ग की मौत, वन्यजीव आतंक से दहशत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

SIR : 19 लाख मतदाताओं तक पहुंचा नोटिस, 77 फीसदी वितरण पूरा
उत्तराखंड August 5, 2026
मसूरी और नैनीताल में अंडरग्राउंड होंगी बिजली लाइनें
उत्तराखंड August 5, 2026
दवा बनाना होगा सस्ता, IIT रुड़की की नई तकनीक से हरित रसायन को मिलेगी नई रफ्तार
उत्तराखंड August 4, 2026
नरभक्षी के खौफ पर भड़का जनाक्रोश
उत्तराखंड August 4, 2026

Recent Posts

  • SIR : 19 लाख मतदाताओं तक पहुंचा नोटिस, 77 फीसदी वितरण पूरा
  • मसूरी और नैनीताल में अंडरग्राउंड होंगी बिजली लाइनें
  • दवा बनाना होगा सस्ता, IIT रुड़की की नई तकनीक से हरित रसायन को मिलेगी नई रफ्तार
  • नरभक्षी के खौफ पर भड़का जनाक्रोश
  • मसूरी रोपवे तक सुहाना होगा सफर : धामी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,737)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,604)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,082)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,021)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,822)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?