By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मेरठ–हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे विस्तार पर मंथन, दो एलाइनमेंट विकल्पों पर चर्चा
Share
Notification Show More
Latest News
मेरठ–हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे विस्तार पर मंथन, दो एलाइनमेंट विकल्पों पर चर्चा
उत्तराखंड
भारत-जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्मा गार्डियन-2026’ चौबटिया में शुरू
उत्तराखंड
MDDA ACTION: ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन सील, सेलाकुई में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
उत्तराखंड
टिहरी लेक फेस्टिवल से एडवेंचर टूरिज्म को मिलेगा नया आयाम, छह मार्च से होगा शुरू 
उत्तराखंड
MDDA ACTION: जाखन और सिनोला में अवैध निर्माण सील
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > मेरठ–हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे विस्तार पर मंथन, दो एलाइनमेंट विकल्पों पर चर्चा
उत्तराखंड

मेरठ–हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे विस्तार पर मंथन, दो एलाइनमेंट विकल्पों पर चर्चा

Web Editor
Last updated: 2026/02/26 at 2:42 AM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

Ganga Expressway Extension from Meerut to Haridwar Proposed, Two Routes Under Review

देहरादून,  26 February 2026 । गंगा एक्सप्रेसवे के मेरठ से हरिद्वार तक प्रस्तावित विस्तारीकरण को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के अधिकारियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्धन के समक्ष इस परियोजना पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। बैठक में एक्सप्रेसवे के विस्तार के लिए दो अलग-अलग एलाइनमेंट विकल्पों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
प्रस्तुतीकरण में पहला एलाइनमेंट मेरठ, मुजफ्फरनगर और हरिद्वार जनपदों से होकर गुजरने वाला प्रस्तावित किया गया, जबकि दूसरा विकल्प हापुड़, मेरठ, मुजफ्फरनगर और हरिद्वार को कवर करता है। दोनों विकल्पों के फायदे, लागत, यातायात सुविधा और क्षेत्रीय विकास पर पड़ने वाले प्रभावों का तुलनात्मक अध्ययन प्रस्तुत किया गया।
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक प्रारंभिक तैयारियों पर विशेष जोर दिया। उन्होंने यूपीडा को निर्देश दिए कि राज्य सरकार की ओर से की जाने वाली सभी अग्रिम औपचारिकताओं का विस्तृत खाका तैयार किया जाए। इसमें भूमि उपलब्धता सुनिश्चित करना, यूटिलिटी शिफ्टिंग, पर्यावरणीय स्वीकृतियां, पर्यावरण प्रभाव आकलन (EIA) तथा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच बेहतर समन्वय शामिल है।
उन्होंने कहा कि यह परियोजना न केवल दोनों राज्यों के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी, बल्कि धार्मिक और पर्यटन दृष्टि से भी महत्वपूर्ण साबित होगी। हरिद्वार तक एक्सप्रेसवे विस्तार से यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी, जिससे क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
बैठक में सचिव पंकज पांडेय, अपर सचिव विनीत कुमार और यूपीडा के चुनकु राम पटेल, विनय प्रकाश सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

भारत-जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्मा गार्डियन-2026’ चौबटिया में शुरू

MDDA ACTION: ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन सील, सेलाकुई में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

टिहरी लेक फेस्टिवल से एडवेंचर टूरिज्म को मिलेगा नया आयाम, छह मार्च से होगा शुरू 

MDDA ACTION: जाखन और सिनोला में अवैध निर्माण सील

फिल्म-फ्रेंडली नीति से उत्तराखंड बना शूटिंग हब

TAGGED: and interstate coordination., focus on connectivity, tourism, UP government reviews proposal to extend Ganga Expressway from Meerut to Haridwar. Two alignment options discussed
Web Editor February 26, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article भारत-जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्मा गार्डियन-2026’ चौबटिया में शुरू
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मेरठ–हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे विस्तार पर मंथन, दो एलाइनमेंट विकल्पों पर चर्चा
उत्तराखंड February 26, 2026
भारत-जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्मा गार्डियन-2026’ चौबटिया में शुरू
उत्तराखंड February 25, 2026
MDDA ACTION: ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन सील, सेलाकुई में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
उत्तराखंड February 25, 2026
टिहरी लेक फेस्टिवल से एडवेंचर टूरिज्म को मिलेगा नया आयाम, छह मार्च से होगा शुरू 
उत्तराखंड February 25, 2026

Recent Posts

  • मेरठ–हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेसवे विस्तार पर मंथन, दो एलाइनमेंट विकल्पों पर चर्चा
  • भारत-जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्मा गार्डियन-2026’ चौबटिया में शुरू
  • MDDA ACTION: ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन सील, सेलाकुई में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
  • टिहरी लेक फेस्टिवल से एडवेंचर टूरिज्म को मिलेगा नया आयाम, छह मार्च से होगा शुरू 
  • MDDA ACTION: जाखन और सिनोला में अवैध निर्माण सील

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,998)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,904)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,390)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,260)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,195)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?