By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: एसजीआरआर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन, वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव
Share
Notification Show More
Latest News
मीमांसा, सान्वी और नमिश ने जीते दो-दो गोल्ड, सीआईएससीई जोनल स्केटिंग में चमके सेंट पैट्रिक्स के खिलाड़ी
Uncategorized
AI, ड्रोन और कैमरा ट्रैप से होगी जंगलों की चौकसी, धामी ने दिए हाईटेक निगरानी के निर्देश
उत्तराखंड
बाघों की सुरक्षा का नया कवच: राजाजी टाइगर रिजर्व में बनेगी टाइगर टास्क फोर्स
उत्तराखंड
ऋषिकेश बनेगा आइकॉनिक सिटी
उत्तराखंड
गढ़वाल की विरासत का नया पता बनेगा पौड़ी का ऐतिहासिक कलेक्ट्रेट, अंतिम चरण में जीर्णोद्धार
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > एसजीआरआर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन, वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव
उत्तराखंड

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन, वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव

Web Editor
Last updated: 2026/03/28 at 6:14 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

International Yoga Conference at SGRRU Dehradun Highlights Global Health Benefits

देहरादून, 28 March 2026। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें देश-विदेश से आए विशेषज्ञों, शोधार्थियों और योग साधकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। “योग एवं आयुर्वेदिक पर्सपेक्टिव ऑफ न्यूट्रिशन फॉर लाइफस्टाइल डिसऑर्डर्स” विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के समाधान में योग और आयुर्वेद की भूमिका पर गहन मंथन हुआ।
सम्मेलन का आयोजन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ यौगिक साइंस एवं नेचुरोपैथी द्वारा आईक्यूएसी के तत्वावधान में उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (UCOST) के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों की उपस्थिति रही। विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे वर्तमान समय की जरूरत बताया।
मुख्य आयोजक एवं डीन प्रो. डॉ. ओम नारायण तिवारी ने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि बदलती जीवनशैली के कारण बीमारियों में तेजी से वृद्धि हो रही है, जिनसे बचाव के लिए योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय योग के प्रचार-प्रसार और शोध को लगातार बढ़ावा दे रहा है।
सम्मेलन के मुख्य वक्ता प्रो. रमाकांत पांडे ने योग को शरीर, मन और आत्मा के संतुलन की समग्र पद्धति बताया। वहीं आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. धनंजय कुमार श्रीवास्तव ने संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और अनुशासित जीवनशैली को स्वस्थ जीवन का आधार बताया।
अंतरराष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में भी योग की बढ़ती लोकप्रियता पर विशेष चर्चा हुई। जर्मनी की योग प्रैक्टिश्नर लिया गोर्डेल सहित अमेरिका, दुबई, वियतनाम और अफ्रीका से जुड़े विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि योग और आयुर्वेद आज वैश्विक स्वास्थ्य के प्रभावी और स्वीकृत माध्यम बनते जा रहे हैं।
दूसरे दिन आयोजित तकनीकी सत्रों में योग चिकित्सा, आयुर्वेदिक पोषण, मानसिक स्वास्थ्य और जीवनशैली रोगों की रोकथाम जैसे विषयों पर शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। विशेषज्ञों ने वैज्ञानिक और प्रमाण आधारित शोध की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. रामेश लाल बिजलानी और अर्जुन पुरस्कार विजेता डॉ. आरती पाल को सम्मानित किया गया। अंत में प्रो. (डॉ.) कंचन जोशी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
यह सम्मेलन योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के वैश्विक महत्व को रेखांकित करने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विचारों के आदान-प्रदान का सशक्त मंच साबित हुआ। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षकगण, अधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

You Might Also Like

AI, ड्रोन और कैमरा ट्रैप से होगी जंगलों की चौकसी, धामी ने दिए हाईटेक निगरानी के निर्देश

बाघों की सुरक्षा का नया कवच: राजाजी टाइगर रिजर्व में बनेगी टाइगर टास्क फोर्स

ऋषिकेश बनेगा आइकॉनिक सिटी

गढ़वाल की विरासत का नया पता बनेगा पौड़ी का ऐतिहासिक कलेक्ट्रेट, अंतिम चरण में जीर्णोद्धार

उत्तराखंड में ग्रीन रेल युग की शुरुआत

TAGGED: and nutrition for lifestyle disorders and holistic health., Ayurveda, SGRRU Dehradun hosts an international yoga conference with global experts discussing yoga
Web Editor March 28, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article शादी-ब्याह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक गैस सिलेंडर
Next Article ऋषिकेश में कैसिनो पर पुलिस का छापा  ,10 युवतियों समेत 40 गिरफ्तार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मीमांसा, सान्वी और नमिश ने जीते दो-दो गोल्ड, सीआईएससीई जोनल स्केटिंग में चमके सेंट पैट्रिक्स के खिलाड़ी
Uncategorized July 25, 2026
AI, ड्रोन और कैमरा ट्रैप से होगी जंगलों की चौकसी, धामी ने दिए हाईटेक निगरानी के निर्देश
उत्तराखंड July 24, 2026
बाघों की सुरक्षा का नया कवच: राजाजी टाइगर रिजर्व में बनेगी टाइगर टास्क फोर्स
उत्तराखंड July 24, 2026
ऋषिकेश बनेगा आइकॉनिक सिटी
उत्तराखंड July 24, 2026

Recent Posts

  • मीमांसा, सान्वी और नमिश ने जीते दो-दो गोल्ड, सीआईएससीई जोनल स्केटिंग में चमके सेंट पैट्रिक्स के खिलाड़ी
  • AI, ड्रोन और कैमरा ट्रैप से होगी जंगलों की चौकसी, धामी ने दिए हाईटेक निगरानी के निर्देश
  • बाघों की सुरक्षा का नया कवच: राजाजी टाइगर रिजर्व में बनेगी टाइगर टास्क फोर्स
  • ऋषिकेश बनेगा आइकॉनिक सिटी
  • गढ़वाल की विरासत का नया पता बनेगा पौड़ी का ऐतिहासिक कलेक्ट्रेट, अंतिम चरण में जीर्णोद्धार

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,409)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,265)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,762)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,714)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,509)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?