By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: उत्तराखंड में कोचिंग सेंटरों से लेकर अस्पतालों तक होगा फायर सेफ्टी ऑडिट, सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश
Share
Notification Show More
Latest News
देश मे साइबर कुश्ती’ का दंगल 15 सितंबर से 
उत्तराखंड देश-विदेश
उत्तराखंड में अस्पतालों का होगा डिजिटल कायाकल्प
उत्तराखंड
मलबे के नीचे छिपा है कोई सुराग,  रडार से तमक नाले में तलाश
उत्तराखंड
पीपलकोटी टनल में 117 घंटे चला रेस्क्यू अभियान 
उत्तराखंड
तीन लाख पार लखपति दीदियां, पहाड़ में महिलाओं ने बदली कमाई की तस्वीर
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड में कोचिंग सेंटरों से लेकर अस्पतालों तक होगा फायर सेफ्टी ऑडिट, सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश
उत्तराखंड

उत्तराखंड में कोचिंग सेंटरों से लेकर अस्पतालों तक होगा फायर सेफ्टी ऑडिट, सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश

Web Editor
Last updated: 2026/06/23 at 4:16 PM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

Dehradun, 23 June 2026 । देश के विभिन्न राज्यों में हाल के दिनों में सामने आए अग्निकांडों और हादसों के बाद उत्तराखंड सरकार ने फायर सेफ्टी को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशभर में कोचिंग सेंटरों, अस्पतालों, होटलों, मॉल, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और अन्य सार्वजनिक उपयोग वाले भवनों का व्यापक फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं।
मंगलवार को सचिवालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनसुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसे में अग्नि सुरक्षा मानकों के पालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन संस्थानों में अग्निशमन से जुड़ी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं हैं, उन्हें चिन्हित कर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यभर में जल्द विशेष फायर सेफ्टी ऑडिट अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत ऊंची इमारतों, भीड़भाड़ वाले परिसरों, तंग गलियों में स्थित भवनों और आपातकालीन निकासी व्यवस्था से वंचित संस्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में संवेदनशील भवनों की पहचान कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने भी सभी विभागों को व्यापक फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्वे के दौरान जहां भी कमियां मिलें, वहां अग्नि सुरक्षा उपकरण, फायर अलार्म, आपातकालीन निकासी मार्ग और अन्य सुरक्षा मानकों को तत्काल लागू किया जाए।
गौरतलब है कि कुछ माह पहले देहरादून में विधानसभा के समीप एक निजी अस्पताल में भीषण आग लगने से एक महिला मरीज की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग झुलस गए थे। इस घटना के बाद फायर सेफ्टी को लेकर गंभीर सवाल उठे थे। अब सरकार ने पूरे राज्य में सुरक्षा मानकों की समीक्षा का निर्णय लेकर स्पष्ट संकेत दिया है कि भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में मुख्य सचिव सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

देश मे साइबर कुश्ती’ का दंगल 15 सितंबर से 

उत्तराखंड में अस्पतालों का होगा डिजिटल कायाकल्प

मलबे के नीचे छिपा है कोई सुराग,  रडार से तमक नाले में तलाश

पीपलकोटी टनल में 117 घंटे चला रेस्क्यू अभियान 

तीन लाख पार लखपति दीदियां, पहाड़ में महिलाओं ने बदली कमाई की तस्वीर

TAGGED: Hospitals and Hotels, Uttarakhand to Conduct Fire Safety Audit of Coaching Centers
Web Editor June 23, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 18 छात्र जिंदा जले 
Next Article पुणे में सामने आया एक और ‘सोनम रघुवंशी’ जैसा मामला, मंगेतर को खाई में दिया धक्का
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

देश मे साइबर कुश्ती’ का दंगल 15 सितंबर से 
उत्तराखंड देश-विदेश August 20, 2026
उत्तराखंड में अस्पतालों का होगा डिजिटल कायाकल्प
उत्तराखंड August 19, 2026
मलबे के नीचे छिपा है कोई सुराग,  रडार से तमक नाले में तलाश
उत्तराखंड August 19, 2026
पीपलकोटी टनल में 117 घंटे चला रेस्क्यू अभियान 
उत्तराखंड August 19, 2026

Recent Posts

  • देश मे साइबर कुश्ती’ का दंगल 15 सितंबर से 
  • उत्तराखंड में अस्पतालों का होगा डिजिटल कायाकल्प
  • मलबे के नीचे छिपा है कोई सुराग,  रडार से तमक नाले में तलाश
  • पीपलकोटी टनल में 117 घंटे चला रेस्क्यू अभियान 
  • तीन लाख पार लखपति दीदियां, पहाड़ में महिलाओं ने बदली कमाई की तस्वीर

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,023)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,886)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,386)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,283)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (5,083)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?