By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 18 छात्र जिंदा जले 
Share
Notification Show More
Latest News
कार्बेट-राजाजी में हाईटेक निगरानी के बीच होगी सफारी
उत्तराखंड
अब लाल चौक पर शान से लहराता है तिरंगा : नितिन नवीन
उत्तराखंड
सैनिक के लिए सेवानिवृत्ति नहीं, राष्ट्रसेवा जीवनभर : धामी
उत्तराखंड
यमुनोत्री हाईवे पर खत्म होगी बार-बार भूस्खलन की चुनौती
उत्तराखंड
रामणी में छात्र-छात्रा के शव फंदे से लटके मिले, जांच में जुटी पुलिस
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > देश-विदेश > लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 18 छात्र जिंदा जले 
देश-विदेश

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 18 छात्र जिंदा जले 

Web Editor
Last updated: 2026/06/22 at 5:09 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Lucknow, 22 june 2026 उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को अलीगंज क्षेत्र के पुरनिया स्थित एक एनीमेशन एवं गेमिंग प्रशिक्षण केंद्र में भीषण आग लगने से 18 युवाओं की मौत हो गई। मृतकों में तीन छात्राएं और 15 छात्र शामिल बताए जा रहे हैं। अधिकांश की मौत इमारत में फैले धुएं के कारण दम घुटने से हुई। हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।
जानकारी के अनुसार सेक्टर-डी अलीगंज स्थित बहुमंजिला इमारत के दूसरे तल पर हेड एंड हॉपर्स एनीमेशन एंड गेमिंग जोन तथा लर्निंग स्पेस लाइब्रेरी संचालित थी। दोपहर करीब ढाई बजे अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एसी का कम्प्रेशर फटने के बाद आग भड़की और कुछ ही देर में पूरे भवन में धुआं फैल गया। भवन के बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और प्रथम तल पर पेट शॉप और क्लीनिक भी संचालित थे।
आग लगने के बाद छात्रों में अफरा-तफरी मच गई। कई युवाओं ने जान बचाने के लिए खिड़कियों से छलांग लगाई, जबकि कुछ ने केबल और पाइप के सहारे नीचे उतरने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर दमकल, पुलिस और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं। बगल की इमारत से दीवार तोड़कर फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया गया। कई लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि गंभीर रूप से प्रभावित लोगों को अस्पताल भेजा गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ का अपना कार्यक्रम छोड़कर घटनास्थल का दौरा किया और बाद में केजीएमयू पहुंचकर घायलों का हाल जाना। उन्होंने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की है।
फिलहाल पुलिस और फायर विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच में एसी कम्प्रेशर फटने की आशंका जताई गई है। साथ ही भवन में अग्नि सुरक्षा मानकों के पालन और निर्माण संबंधी नियमों की भी जांच की जा रही है।

You Might Also Like

नेपाल में जलप्रलय: 165 की मौत, 1500 लापता, ग्लेशियर टूटने से मची तबाही

देश मे साइबर कुश्ती’ का दंगल 15 सितंबर से 

पहली बार ‘लाइव हार्ट’ लेकर दौड़ी वंदे भारत

बुजुर्गों के लिए भी बहुतहै रोजगार के मौके 

अब टोल प्लाजा नहीं जाना पड़ेगा, मोबाइल ऐप पर घर बैठे बनेगा डिजिटल लोकल पास

TAGGED: Lucknow Coaching Centre Fire: 18 Dead in Major Blaze at Animation Training Institute
Web Editor June 22, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article राष्ट्र चेतना के संवाहक हैं संत, सनातन संस्कृति के संरक्षण में भूमिका अतुलनीय: धामी
Next Article उत्तराखंड में कोचिंग सेंटरों से लेकर अस्पतालों तक होगा फायर सेफ्टी ऑडिट, सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

कार्बेट-राजाजी में हाईटेक निगरानी के बीच होगी सफारी
उत्तराखंड September 11, 2026
अब लाल चौक पर शान से लहराता है तिरंगा : नितिन नवीन
उत्तराखंड September 10, 2026
सैनिक के लिए सेवानिवृत्ति नहीं, राष्ट्रसेवा जीवनभर : धामी
उत्तराखंड September 10, 2026
यमुनोत्री हाईवे पर खत्म होगी बार-बार भूस्खलन की चुनौती
उत्तराखंड September 10, 2026

Recent Posts

  • कार्बेट-राजाजी में हाईटेक निगरानी के बीच होगी सफारी
  • अब लाल चौक पर शान से लहराता है तिरंगा : नितिन नवीन
  • सैनिक के लिए सेवानिवृत्ति नहीं, राष्ट्रसेवा जीवनभर : धामी
  • यमुनोत्री हाईवे पर खत्म होगी बार-बार भूस्खलन की चुनौती
  • रामणी में छात्र-छात्रा के शव फंदे से लटके मिले, जांच में जुटी पुलिस

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,322)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (7,218)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,744)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,610)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (5,377)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?