By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: क्लेमेंटटाउन में नाली में डूबने से सगी बहनों की मौत
Share
Notification Show More
Latest News
MDDA : धौलास आवासीय योजना में 232 परिवारों का घर का सपना साकार, डिजिटल लॉटरी से फ्लैट आवंटित
उत्तराखंड
नैनीताल की माल रोड बनेगी ‘साइलेंस जोन’, 1 अगस्त से हॉर्न बजाने पर ₹1000 का चालान
उत्तराखंड
अब मोबाइल बैट्री की लाइफ होगी लम्बी 
उत्तराखंड
क्लेमेंटटाउन में नाली में डूबने से सगी बहनों की मौत
उत्तराखंड
पेयजल शिकायतों पर सख्त हुए सीएम, एक सप्ताह में समाधान नहीं तो होगी कार्रवाई
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > क्लेमेंटटाउन में नाली में डूबने से सगी बहनों की मौत
उत्तराखंड

क्लेमेंटटाउन में नाली में डूबने से सगी बहनों की मौत

Web Editor
Last updated: 2026/07/31 at 2:04 AM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

Dehradun, 31 july 2026। राजधानी के क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। घर के बाहर खेल रही दो सगी बहनें बरसाती पानी की नाली में बह गईं और कुछ दूरी पर बने रैंप के नीचे फंसने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद नई बस्ती में मातम पसरा है, जबकि मजदूरी करने वाले परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
पुलिस के अनुसार हादसा क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र की दुर्गा मंदिर नई बस्ती में हुआ। मूल रूप से बिहार के खगड़िया जिले के छोटम पिपरा गांव निवासी रुदल सदा परिवार सहित यहां रहते हैं। वह और उनकी पत्नी रीना मजदूरी कर अपने तीन बच्चों का पालन-पोषण करते हैं। इन दिनों रुदल किसी काम से बिहार गए हुए हैं, जबकि रीना गुरुवार को मजदूरी पर गई थीं।
दोपहर करीब एक बजे सात वर्षीय लक्ष्मी और तीन वर्षीय सोनाक्षी घर के बाहर खेल रही थीं। इसी दौरान दोनों बरसाती पानी की तेज धारा वाली नाली में गिर गईं। पानी के बहाव के साथ दोनों कुछ दूरी तक बहकर एक रैंप के नीचे फंस गईं। काफी देर तक बच्चियां दिखाई नहीं देने पर उनकी तलाश शुरू की गई।
खोजबीन के दौरान रैंप के नीचे बड़ी बच्ची का पैर दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आशंका है कि पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई।
घटना के बाद मां रीना और मासूम बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता के बिहार में होने के कारण परिवार पर दुखों का बोझ और बढ़ गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरी नई बस्ती में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने भी घटना पर गहरा दुख जताते हुए बरसाती नालों के आसपास सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

You Might Also Like

MDDA : धौलास आवासीय योजना में 232 परिवारों का घर का सपना साकार, डिजिटल लॉटरी से फ्लैट आवंटित

नैनीताल की माल रोड बनेगी ‘साइलेंस जोन’, 1 अगस्त से हॉर्न बजाने पर ₹1000 का चालान

अब मोबाइल बैट्री की लाइफ होगी लम्बी 

पेयजल शिकायतों पर सख्त हुए सीएम, एक सप्ताह में समाधान नहीं तो होगी कार्रवाई

महायोजना-2041 पर जनता की बढ़ी भागीदारी, दूसरे चरण की सुनवाई में आए 28 नए सुझाव

TAGGED: Dehradun Tragedy: Two Sisters Drown in Rainwater Drain in Clement Town
Web Editor July 31, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पेयजल शिकायतों पर सख्त हुए सीएम, एक सप्ताह में समाधान नहीं तो होगी कार्रवाई
Next Article अब मोबाइल बैट्री की लाइफ होगी लम्बी 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

MDDA : धौलास आवासीय योजना में 232 परिवारों का घर का सपना साकार, डिजिटल लॉटरी से फ्लैट आवंटित
उत्तराखंड July 31, 2026
नैनीताल की माल रोड बनेगी ‘साइलेंस जोन’, 1 अगस्त से हॉर्न बजाने पर ₹1000 का चालान
उत्तराखंड July 31, 2026
अब मोबाइल बैट्री की लाइफ होगी लम्बी 
उत्तराखंड July 31, 2026
क्लेमेंटटाउन में नाली में डूबने से सगी बहनों की मौत
उत्तराखंड July 31, 2026

Recent Posts

  • MDDA : धौलास आवासीय योजना में 232 परिवारों का घर का सपना साकार, डिजिटल लॉटरी से फ्लैट आवंटित
  • नैनीताल की माल रोड बनेगी ‘साइलेंस जोन’, 1 अगस्त से हॉर्न बजाने पर ₹1000 का चालान
  • अब मोबाइल बैट्री की लाइफ होगी लम्बी 
  • क्लेमेंटटाउन में नाली में डूबने से सगी बहनों की मौत
  • पेयजल शिकायतों पर सख्त हुए सीएम, एक सप्ताह में समाधान नहीं तो होगी कार्रवाई

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,599)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,456)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,949)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,877)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,690)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?