By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: युवाओं की आवाज को मिलेगा नीति-निर्माण में स्थान : धामी
Share
Notification Show More
Latest News
सौर ऊर्जा में उत्तराखंड की बड़ी छलांग
उत्तराखंड
नीति घाटी में तमक नाले का रौद्र रूप, वैली ब्रिज क्षतिग्रस्त, चीन सीमा से टूटा संपर्क
उत्तराखंड
युवाओं की आवाज को मिलेगा नीति-निर्माण में स्थान : धामी
उत्तराखंड
मखमली बुग्यालों में खिल उठा ब्रह्मकमल, सावन में हिमालय ने ओढ़ी फूलों की चादर
उत्तराखंड
हर घर तिरंगा से गूंजा देहरादून, धामी बोले- देवभूमि के कण-कण में बसी है देशभक्ति
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > युवाओं की आवाज को मिलेगा नीति-निर्माण में स्थान : धामी
उत्तराखंड

युवाओं की आवाज को मिलेगा नीति-निर्माण में स्थान : धामी

Web Editor
Last updated: 2026/08/10 at 4:35 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Dehradun, 10 August 2026 । उत्तराखंड में अब विद्यार्थियों के सुझाव सरकारी नीतियों की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीन लाख से अधिक विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि युवाओं की सोच, आकांक्षाओं और उपयोगी सुझावों को गंभीरता से लिया जाएगा और जरूरत के अनुसार इन्हें सरकारी नीतियों में शामिल किया जाएगा।

मुख्यमंत्री सोमवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में प्रदेशभर के विद्यार्थियों से वर्चुअल माध्यम से जुड़े। कार्यक्रम में 2828 सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों के कक्षा 11वीं और 12वीं के तीन लाख से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ पोर्टल का शुभारंभ किया और ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड: एक विकसित राज्य हेतु मेरा दृष्टिकोण’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता की शुरुआत की।

खेल, शिक्षा और पर्यावरण पर छात्रों ने दिए सुझाव

संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने खेलों को बढ़ावा देने, सप्ताह में चार दिन खेल पीरियड संचालित करने, विद्यालयों में अवसर बढ़ाने, उच्च शिक्षा में उत्तराखंड को अग्रणी बनाने, पर्यटन को प्रोत्साहित करने और विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देने के सुझाव दिए। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के सुझावों को नोट करते हुए अधिकारियों को इनके आधार पर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

धामी ने कहा कि पढ़ाई केवल परीक्षा में अंक हासिल करने तक सीमित नहीं होनी चाहिए। विषय की समझ, संस्कार और अनुशासन जीवन में सफलता की मजबूत नींव हैं। उन्होंने युवाओं से लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

एआई का इस्तेमाल करें, लेकिन सोचने की क्षमता न छोड़ें

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को एआई के संतुलित उपयोग की सलाह देते हुए कहा कि तकनीक ज्ञान हासिल करने में मददगार है, लेकिन इसे सोचने और सीखने की क्षमता का विकल्प नहीं बनने देना चाहिए।

140 विद्यार्थियों की कोचिंग का खर्च उठाएगी सरकार

निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 140 विद्यार्थियों की नीट, जेईई, क्लैट और एसएटी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग सहित आवश्यक शुल्क का खर्च राज्य सरकार उठाएगी।

You Might Also Like

सौर ऊर्जा में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

नीति घाटी में तमक नाले का रौद्र रूप, वैली ब्रिज क्षतिग्रस्त, चीन सीमा से टूटा संपर्क

मखमली बुग्यालों में खिल उठा ब्रह्मकमल, सावन में हिमालय ने ओढ़ी फूलों की चादर

हर घर तिरंगा से गूंजा देहरादून, धामी बोले- देवभूमि के कण-कण में बसी है देशभक्ति

नकली डेयरी उत्पादों पर उत्तराखंड में पूरी तरह प्रतिबंध, पनीर-घी के नाम पर नहीं चलेगा खेल

TAGGED: Students’ Suggestions to Shape Uttarakhand Government Policies
Web Editor August 10, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मखमली बुग्यालों में खिल उठा ब्रह्मकमल, सावन में हिमालय ने ओढ़ी फूलों की चादर
Next Article नीति घाटी में तमक नाले का रौद्र रूप, वैली ब्रिज क्षतिग्रस्त, चीन सीमा से टूटा संपर्क
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सौर ऊर्जा में उत्तराखंड की बड़ी छलांग
उत्तराखंड August 10, 2026
नीति घाटी में तमक नाले का रौद्र रूप, वैली ब्रिज क्षतिग्रस्त, चीन सीमा से टूटा संपर्क
उत्तराखंड August 10, 2026
युवाओं की आवाज को मिलेगा नीति-निर्माण में स्थान : धामी
उत्तराखंड August 10, 2026
मखमली बुग्यालों में खिल उठा ब्रह्मकमल, सावन में हिमालय ने ओढ़ी फूलों की चादर
उत्तराखंड August 9, 2026

Recent Posts

  • सौर ऊर्जा में उत्तराखंड की बड़ी छलांग
  • नीति घाटी में तमक नाले का रौद्र रूप, वैली ब्रिज क्षतिग्रस्त, चीन सीमा से टूटा संपर्क
  • युवाओं की आवाज को मिलेगा नीति-निर्माण में स्थान : धामी
  • मखमली बुग्यालों में खिल उठा ब्रह्मकमल, सावन में हिमालय ने ओढ़ी फूलों की चादर
  • हर घर तिरंगा से गूंजा देहरादून, धामी बोले- देवभूमि के कण-कण में बसी है देशभक्ति

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,895)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,744)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,226)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,129)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,946)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?