By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: सौर ऊर्जा में उत्तराखंड की बड़ी छलांग
Share
Notification Show More
Latest News
कार्बेट-राजाजी में हाईटेक निगरानी के बीच होगी सफारी
उत्तराखंड
अब लाल चौक पर शान से लहराता है तिरंगा : नितिन नवीन
उत्तराखंड
सैनिक के लिए सेवानिवृत्ति नहीं, राष्ट्रसेवा जीवनभर : धामी
उत्तराखंड
यमुनोत्री हाईवे पर खत्म होगी बार-बार भूस्खलन की चुनौती
उत्तराखंड
रामणी में छात्र-छात्रा के शव फंदे से लटके मिले, जांच में जुटी पुलिस
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > सौर ऊर्जा में उत्तराखंड की बड़ी छलांग
उत्तराखंड

सौर ऊर्जा में उत्तराखंड की बड़ी छलांग

Web Editor
Last updated: 2026/08/10 at 4:48 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

Dehradun, 10 August 2026 । उत्तराखंड में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की सरकारी मुहिम अब रोजगार और स्वरोजगार से भी जुड़ने लगी है। मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के माध्यम से राज्य के स्थानीय निवासी सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कर आय के साथ-साथ हरित ऊर्जा के विस्तार में योगदान दे रहे हैं। जून तक योजना के तहत प्रदेश में 1132 सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। इन परियोजनाओं की कुल क्षमता 2,10,420 किलोवाट यानी करीब 210 मेगावाट पहुंच गई है। इनसे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 3500 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने का दावा किया गया है।

राज्य सरकार ने योजना के तहत सौर ऊर्जा क्षमता को और विस्तार देने का लक्ष्य तय किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में 250 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता विकसित करने के निर्देश दिए हैं। योजना के अंतर्गत स्थानीय लोग 20, 25, 50, 100 और 200 किलोवाट क्षमता वाले सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कर सकते हैं। परियोजना संचालकों को एमएसएमई नीति-2023 के तहत विभिन्न सुविधाएं और प्रोत्साहन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

सरकार के मुताबिक, योजना का उद्देश्य सिर्फ बिजली उत्पादन बढ़ाना नहीं है, बल्कि स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों और रोजगार के अवसरों को मजबूत करना भी है। खासतौर पर पर्वतीय और ग्रामीण क्षेत्रों में सौर परियोजनाओं के संचालन से युवाओं को अपने ही क्षेत्र में काम के अवसर मिलने की संभावना बढ़ रही है। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ पलायन की समस्या को कम करने में भी मदद मिल सकती है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि सौर ऊर्जा जैसे नए क्षेत्रों में स्थानीय युवाओं और उद्यमियों को जोड़कर रोजगार के अतिरिक्त अवसर तैयार किए जा रहे हैं। हरित ऊर्जा के विस्तार के साथ इसका लाभ पर्वतीय क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को भी मिलेगा।

जिलों में टिहरी ने मारी बाजी

जिलेवार प्रदर्शन में टिहरी गढ़वाल सबसे आगे है। जिले में 369 सौर ऊर्जा संयंत्रों के माध्यम से 69,050 किलोवाट क्षमता विकसित की जा चुकी है। इसके बाद उत्तरकाशी में 227 संयंत्रों से 43,660 किलोवाट और चंपावत में 144 संयंत्रों से 28,200 किलोवाट क्षमता स्थापित हुई है।

हरिद्वार में 86 संयंत्रों से 16,900 किलोवाट, पौड़ी में 88 संयंत्रों से 15,440 किलोवाट और चमोली में 72 संयंत्रों से 11,725 किलोवाट क्षमता विकसित की गई है। वहीं अल्मोड़ा में भी 32 सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित हो चुके हैं। आंकड़े बताते हैं कि राज्य के पर्वतीय जिलों में भी सौर ऊर्जा आधारित स्वरोजगार को लेकर लोगों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है।

You Might Also Like

कार्बेट-राजाजी में हाईटेक निगरानी के बीच होगी सफारी

अब लाल चौक पर शान से लहराता है तिरंगा : नितिन नवीन

सैनिक के लिए सेवानिवृत्ति नहीं, राष्ट्रसेवा जीवनभर : धामी

यमुनोत्री हाईवे पर खत्म होगी बार-बार भूस्खलन की चुनौती

रामणी में छात्र-छात्रा के शव फंदे से लटके मिले, जांच में जुटी पुलिस

TAGGED: Uttarakhand Solar Energy: 210 MW Capacity Under Solar Self-Employment Scheme
Web Editor August 10, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article नीति घाटी में तमक नाले का रौद्र रूप, वैली ब्रिज क्षतिग्रस्त, चीन सीमा से टूटा संपर्क
Next Article अरुणाचल के नक्शे में दर्ज देवभूमि का शूरवीर जसवंत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

कार्बेट-राजाजी में हाईटेक निगरानी के बीच होगी सफारी
उत्तराखंड September 11, 2026
अब लाल चौक पर शान से लहराता है तिरंगा : नितिन नवीन
उत्तराखंड September 10, 2026
सैनिक के लिए सेवानिवृत्ति नहीं, राष्ट्रसेवा जीवनभर : धामी
उत्तराखंड September 10, 2026
यमुनोत्री हाईवे पर खत्म होगी बार-बार भूस्खलन की चुनौती
उत्तराखंड September 10, 2026

Recent Posts

  • कार्बेट-राजाजी में हाईटेक निगरानी के बीच होगी सफारी
  • अब लाल चौक पर शान से लहराता है तिरंगा : नितिन नवीन
  • सैनिक के लिए सेवानिवृत्ति नहीं, राष्ट्रसेवा जीवनभर : धामी
  • यमुनोत्री हाईवे पर खत्म होगी बार-बार भूस्खलन की चुनौती
  • रामणी में छात्र-छात्रा के शव फंदे से लटके मिले, जांच में जुटी पुलिस

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,321)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (7,217)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,744)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,608)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (5,376)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?