By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: पांच लाख महिलाओं के खातों में पहुंचेगी आर्थिक मदद, दिसंबर में आएगी बैणी-भुली योजना की पहली किस्त
Share
Notification Show More
Latest News
हरिद्वार से जोशीमठ जा रही बस गूलर पुल के पास गदेरे में गिरी, नौ यात्रियों की मौत
उत्तराखंड
पांच लाख महिलाओं के खातों में पहुंचेगी आर्थिक मदद, दिसंबर में आएगी बैणी-भुली योजना की पहली किस्त
उत्तराखंड
कुत्ते के पीछे दूसरी मंजिल तक पहुंचा गुलदार, बाथरूम में हुआ कैद
उत्तराखंड
जौलजीबी मेले के मंच पर घमासान , विधायक हरीश धामी ने फेंका माइक
उत्तराखंड
विकास के साथ संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण भी प्राथमिकता : धामी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > पांच लाख महिलाओं के खातों में पहुंचेगी आर्थिक मदद, दिसंबर में आएगी बैणी-भुली योजना की पहली किस्त
उत्तराखंड

पांच लाख महिलाओं के खातों में पहुंचेगी आर्थिक मदद, दिसंबर में आएगी बैणी-भुली योजना की पहली किस्त

Web Editor
Last updated: 2026/11/17 at 4:53 PM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

Dehradun, 17 November 2026 । प्रदेश की पांच लाख से अधिक महिलाओं के लिए दिसंबर का महीना आर्थिक सौगात लेकर आएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को चमोली जिले के पीपलकोटी में आयोजित मातृशक्ति सम्मेलन में बैणी-भुली योजना की पहली किस्त दिसंबर में जारी करने का ऐलान किया। योजना के तहत महिलाओं को दो किस्तों में प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह धनराशि सीधे उनके बैंक खातों में पहुंचेगी। सरकार की इस पहल को महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

उन्होंने नंदा गौरा योजना का जिक्र करते हुए बताया कि बेटी के जन्म पर 11 हजार और 12वीं पास करने पर 51 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है। सरकारी सेवाओं में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण और सहकारी समितियों में 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान भी किया गया है।

सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। इनमें महिला मंगल दल मैडठैली की अध्यक्ष उत्तरा देवी, पाखी की अध्यक्ष मीना देवी, मधुमक्खी पालन में भुवना देवी, खेती में रामेश्वरी देवी, बांस उत्पाद निर्माण में उषा देवी और प्राकृतिक खेती में लीला देवी शामिल रहीं। इस दौरान कृषि, खेल, शिक्षा और स्वरोजगार के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं और छात्राओं को भी सम्मान मिला।

149.77 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री ने चमोली जिले को 149.77 करोड़ रुपये की 30 विकास योजनाओं की सौगात दी। इनमें 133.59 करोड़ की 16 योजनाओं का शिलान्यास और 16.18 करोड़ की 14 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है। उन्होंने हेलंग-डूंगरी बरोसी, गोपेश्वर-पोखरी और त्रिशूला-भदूड़ा मोटर मार्गों के निर्माण एवं सुधारीकरण की घोषणा भी की। सम्मेलन में महिलाओं ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों, कलश यात्रा और पुष्पवर्षा से मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

You Might Also Like

हरिद्वार से जोशीमठ जा रही बस गूलर पुल के पास गदेरे में गिरी, नौ यात्रियों की मौत

कुत्ते के पीछे दूसरी मंजिल तक पहुंचा गुलदार, बाथरूम में हुआ कैद

जौलजीबी मेले के मंच पर घमासान , विधायक हरीश धामी ने फेंका माइक

विकास के साथ संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण भी प्राथमिकता : धामी

बाघों की दहाड़ के बीच शुरू होगा नया पर्यटन सत्र, 15 नवंबर से खुलेगा कॉर्बेट का ढिकाला जोन

TAGGED: Dhami Announces Baini-Bhuli Yojana First Installment in December
Web Editor November 17, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article कुत्ते के पीछे दूसरी मंजिल तक पहुंचा गुलदार, बाथरूम में हुआ कैद
Next Article हरिद्वार से जोशीमठ जा रही बस गूलर पुल के पास गदेरे में गिरी, नौ यात्रियों की मौत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

हरिद्वार से जोशीमठ जा रही बस गूलर पुल के पास गदेरे में गिरी, नौ यात्रियों की मौत
उत्तराखंड November 17, 2026
पांच लाख महिलाओं के खातों में पहुंचेगी आर्थिक मदद, दिसंबर में आएगी बैणी-भुली योजना की पहली किस्त
उत्तराखंड November 17, 2026
कुत्ते के पीछे दूसरी मंजिल तक पहुंचा गुलदार, बाथरूम में हुआ कैद
उत्तराखंड November 15, 2026
जौलजीबी मेले के मंच पर घमासान , विधायक हरीश धामी ने फेंका माइक
उत्तराखंड November 14, 2026

Recent Posts

  • हरिद्वार से जोशीमठ जा रही बस गूलर पुल के पास गदेरे में गिरी, नौ यात्रियों की मौत
  • पांच लाख महिलाओं के खातों में पहुंचेगी आर्थिक मदद, दिसंबर में आएगी बैणी-भुली योजना की पहली किस्त
  • कुत्ते के पीछे दूसरी मंजिल तक पहुंचा गुलदार, बाथरूम में हुआ कैद
  • जौलजीबी मेले के मंच पर घमासान , विधायक हरीश धामी ने फेंका माइक
  • विकास के साथ संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण भी प्राथमिकता : धामी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (19,683)
  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (19,453)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (18,878)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (18,348)
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी (17,930)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?