By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: अमृत भारत रेलवे स्टेशन : विश्‍व स्‍तरीय सुविधाओं से लैस हाेंगे हर्रावाला, रुडकी व लालकुआं रेलवे स्‍टेशन
Share
Notification Show More
Latest News
चारधाम यात्रा 2026: धामी सरकार का हाईटेक मास्टर प्लान तैयार
उत्तराखंड
गंगा के मैदान में हवा के कण बताएंगे खेती का इतिहास
देश-विदेश
केदारनाथ यात्रा में स्थानीय युवाओं को रोजगार, 1200 टेंट से बढ़ेगी ठहरने की क्षमता
उत्तराखंड
दून-टनकपुर हेली सेवा को जल्द मिलेगी उड़ान
उत्तराखंड
अर्श से फर्श और दीवार से थाली तक, जनगणना में झलकेगी जीवनशैली
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > अमृत भारत रेलवे स्टेशन : विश्‍व स्‍तरीय सुविधाओं से लैस हाेंगे हर्रावाला, रुडकी व लालकुआं रेलवे स्‍टेशन
उत्तराखंड

अमृत भारत रेलवे स्टेशन : विश्‍व स्‍तरीय सुविधाओं से लैस हाेंगे हर्रावाला, रुडकी व लालकुआं रेलवे स्‍टेशन

Web Editor
Last updated: 2023/08/06 at 9:37 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के अंतर्गत देश भर के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी। इन रेलवे स्टेशनों की पुनर्विकास की आधारशिला रखे जाने के अवसर पर हर्रावाला रेलवे स्टेशन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे।

अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के तहत 24470 करोड़ रूपये से अधिक की लागत से पुनर्विकसित किए जाने वाले ये 508 रेलवे स्टेशन 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हैं। इन रेलवे स्टेशनों में उत्तराखण्ड के तीन रेलवे स्टेशन हर्रावाला, रुड़की और लालकुआं शामिल हैं, जिनका पुनर्विकास किया जाएगा। अमृत भारत रेलवे स्टेशनों में यात्रियों की आधुनिक सुविधाओं के साथ साथ विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस किया जाएगा। स्टेशन बिल्डिंग के डिजाइन में स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला की झलक दिखाई देगी। इन स्टेशनों में यात्रियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी।

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड के तीन रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते नौ वर्षों में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में रेलवे के क्षेत्र में बहुत तेज गति से कार्य हुए हैं। हम भारतीय रेल के स्वर्णिम युग की ओर बढ़ रहे हैं। भारतीय रेलवे को नए भारत की आकांक्षाओं तथा आत्मनिर्भर भारत की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए तैयार किया जा रहा है । कहा कि आज जहां एक ओर ब्रॉड गेज रेल लाइनों से मानव रहित रेल क्रॉसिंग को ख़त्म करके भारतीय रेलवे को पहले से कही अधिक सुरक्षित बनाया गया है, वहीं दूसरी ओर आज भारतीय रेलवे की रफ्तार भी पहले से कही अधिक बढ़ चुकी है, आत्मनिर्भरता और आधुनिकता के प्रतीक चिन्ह के रूप में वंदे भारत जैसी मेड इन इंडिया ट्रेनें रेल नेटवर्क का हिस्सा बन रही हैं। वर्तमान में देश के अछूते हिस्सों को रेल नेटवर्क से जोड़ने का काम भी तेजी से चल रहा है। रेल लाइनों के विद्युतिकरण का काम भी पहली बार इतनी तेजी के साथ किया जा रहा है। 2014 तक 1350 किलोमीटर रेलवे लाइन का विद्युतिकरण हुआ था पर 2014 से अब तक यह आंकड़ा 6,565 किलोमीटर तक पहुंच गया है। 2014 में देश में 1561 किलोमीटर के रेलवे ट्रेक बिछाए गए थे, जो 2023 में 5243 किलोमीटर हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में पहाड़ तक ट्रेन पहुंचाने का सपना सच होने जा रहा है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन का कार्य तेजी से हो रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास और नए बदलते भारत का प्रतिबिंब है। आज प्रधानमंत्री जी द्वारा किये गए 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास शिलान्यास ने एक और नया कीर्तिमान बनाया है। आज जिस प्रकार से ना केवल रेलवे बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी इंफ्रास्ट्रक्चर को सशक्त बनाया जा रहा है, वो अभूतपूर्व है। आज रेल आधुनिक हो रही हैं, सुविधाओं को विश्वस्तरीय किया जा रहा है, रेलवे स्टेशन मॉडर्न विजन के साथ विकसित किए जा रहे हैं। जिन स्टेशनों के पुनर्विकास की नींव आज रखी गई है उन्हें स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला के आधार पर विकसित किया जाएगा जो अपने आप में एक सुखद अनुभव होगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचन्द अग्रवाल, राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, विधायक श्री खजान दास, श्री बृज भूषण गैरोला, श्रीमती सविता कपूर, पद्मश्री श्री प्रीतम भरतवाण एवं भारतीय रेलवे के अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

चारधाम यात्रा 2026: धामी सरकार का हाईटेक मास्टर प्लान तैयार

केदारनाथ यात्रा में स्थानीय युवाओं को रोजगार, 1200 टेंट से बढ़ेगी ठहरने की क्षमता

दून-टनकपुर हेली सेवा को जल्द मिलेगी उड़ान

अर्श से फर्श और दीवार से थाली तक, जनगणना में झलकेगी जीवनशैली

मसूरी में ऐतिहसिक किपलिंग ट्रैक का होगा कायाकल्प

TAGGED: world class facility will develope in three railway station in uttrakhand
Web Editor August 6, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article गौरीकुंड हादसा : लापता लोगों की तलाश के लिए ली जा रही ड्रोन की मदद
Next Article मानव भ्रूण के विकास विषय पर उत्कृष्ट प्रस्तुतिकरण के लिए एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज की डाॅ हरमीत कौर सम्मानित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

चारधाम यात्रा 2026: धामी सरकार का हाईटेक मास्टर प्लान तैयार
उत्तराखंड April 10, 2026
गंगा के मैदान में हवा के कण बताएंगे खेती का इतिहास
देश-विदेश April 9, 2026
केदारनाथ यात्रा में स्थानीय युवाओं को रोजगार, 1200 टेंट से बढ़ेगी ठहरने की क्षमता
उत्तराखंड April 9, 2026
दून-टनकपुर हेली सेवा को जल्द मिलेगी उड़ान
उत्तराखंड April 9, 2026

Recent Posts

  • चारधाम यात्रा 2026: धामी सरकार का हाईटेक मास्टर प्लान तैयार
  • गंगा के मैदान में हवा के कण बताएंगे खेती का इतिहास
  • केदारनाथ यात्रा में स्थानीय युवाओं को रोजगार, 1200 टेंट से बढ़ेगी ठहरने की क्षमता
  • दून-टनकपुर हेली सेवा को जल्द मिलेगी उड़ान
  • अर्श से फर्श और दीवार से थाली तक, जनगणना में झलकेगी जीवनशैली

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,096)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,986)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,489)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,368)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,278)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?