By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: परिवहन निगम के निजीकरण का विरोध करेंगे कर्मचारी
Share
Notification Show More
Latest News
सादगी और श्रद्धा के साथ मनाया गया श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का 26वां प्रकटोत्सव
उत्तराखंड
केदारनाथ धाम: 10 किमी पैदल मार्ग में 11 संवेदनशील जोन चिह्नित
उत्तराखंड
कार्यकर्ताओं को जीत गुर सिखाएगी भाजपा
उत्तराखंड
रेल लाइनों पर लगेगा अत्याधुनिक थ्री-आस्पेक्ट सिग्नल सिस्टम, सुरक्षा होगी और मजबूत
उत्तराखंड
कुंभ की तैयारियां अक्तूबर तक हर हाल में पूरी हों: धामी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > परिवहन निगम के निजीकरण का विरोध करेंगे कर्मचारी
उत्तराखंड

परिवहन निगम के निजीकरण का विरोध करेंगे कर्मचारी

Web Editor
Last updated: 2023/12/21 at 5:05 AM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

देहरादून: उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रांतीय अधिवेशन में वक्ताओं ने कहा कि जिस तरह परिवहन निगम को निजीकरण की तरफ धकेलने की रणनीति बनाई जा रही है, उसे किसी भी हाल में सफल नहीं होने दिया जाएगा। इसमें बसों का बेड़ा बढ़ाने और अवैध रूप से चल रही बस-जीप का संचालन रोके जाने समेत 11 बिंदुओं पर प्रस्ताव पास किए गए।

रुद्रपुर बस स्टेशन वर्कशाप में आयोजित अधिवेशन में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै व महामंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि सरकार की तरफ से कर्मचारियों के हितों पर कोई सार्थक फैसला नहीं किया जा सका है। पूर्व की लंबित मांगों को अब तक पूरा नहीं किया गया है। अध्यक्ष पपनै ने कहा कि पूर्व देयकों का भुगतान, परिवहन निगम में अनुबंधित बसों की जगह परिवहन निगम की बसें चलाई जानी चाहिए।

अधिवेशन में 11 बिंदुओं पर चर्चा कर प्रस्ताव पास हुए। इसमें प्रमुख रूप से निजीकरण किए जाने का विरोध, परिवहन निगम का बेड़ा 2000 बसों का किए जाने, उत्तराखंड पुलिस की संरक्षण में चल रहीं अवैध बस-जीप के संचालन पर रोक, सभी कार्यरत संविदा विशेष श्रेणी चालक-परिचालकों एवं कार्यशाला कर्मचारियों के नियमतीकरण की मांग रखी गई।

इसके साथ ही कल-पुर्जों की खरीद के लिए स्पष्ट नीति बनाए जाने, मृतक आश्रितों की तत्काल नियुक्ति, महंगाई भत्ता, एरियर का भुगतान, लंबित देयकों का भुगतान, कर्मचारियों को एसीपी का लाभ दिए जाने का प्रस्ताव पास हुए। अधिवेशन में पूर्व अध्यक्ष डीएल साह, उपाध्यक्ष एलडी पालीवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष दयाल जोशी, क्षेत्रीय मंत्री गोपेश्वर श्रीवास्तव, हरेंद्र सिंह, केपी सिंह, योगेश शर्मा, यशपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, परमजीत सिंह, कुलदीप सिंह, मनोज मिश्रा, हरीश जोशी, रघुवीर चौधरी, जयप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।

You Might Also Like

सादगी और श्रद्धा के साथ मनाया गया श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का 26वां प्रकटोत्सव

केदारनाथ धाम: 10 किमी पैदल मार्ग में 11 संवेदनशील जोन चिह्नित

कार्यकर्ताओं को जीत गुर सिखाएगी भाजपा

रेल लाइनों पर लगेगा अत्याधुनिक थ्री-आस्पेक्ट सिग्नल सिस्टम, सुरक्षा होगी और मजबूत

कुंभ की तैयारियां अक्तूबर तक हर हाल में पूरी हों: धामी

TAGGED: uttrakhand transport corporation
Web Editor December 21, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पिथौरागढ में वाहन खाई में गिरा, पिता पुत्र समेत तीन की मौत
Next Article मूल निवास प्रमाणपत्र धारकों को स्‍थायी निवास प्रमाणपत्र की बाध्‍यता नहीं
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सादगी और श्रद्धा के साथ मनाया गया श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का 26वां प्रकटोत्सव
उत्तराखंड February 10, 2026
केदारनाथ धाम: 10 किमी पैदल मार्ग में 11 संवेदनशील जोन चिह्नित
उत्तराखंड February 10, 2026
कार्यकर्ताओं को जीत गुर सिखाएगी भाजपा
उत्तराखंड February 10, 2026
रेल लाइनों पर लगेगा अत्याधुनिक थ्री-आस्पेक्ट सिग्नल सिस्टम, सुरक्षा होगी और मजबूत
उत्तराखंड February 10, 2026

Recent Posts

  • सादगी और श्रद्धा के साथ मनाया गया श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का 26वां प्रकटोत्सव
  • केदारनाथ धाम: 10 किमी पैदल मार्ग में 11 संवेदनशील जोन चिह्नित
  • कार्यकर्ताओं को जीत गुर सिखाएगी भाजपा
  • रेल लाइनों पर लगेगा अत्याधुनिक थ्री-आस्पेक्ट सिग्नल सिस्टम, सुरक्षा होगी और मजबूत
  • कुंभ की तैयारियां अक्तूबर तक हर हाल में पूरी हों: धामी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,964)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,879)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,370)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,236)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,171)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?