By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मुख्यमंत्री ने नर्सिंग अधिकारियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र
Share
Notification Show More
Latest News
लोहियाहेड में CM धामी ने ओपन जिम में आजमाए हाथ
उत्तराखंड
अब गूगल मैप्स पर मिलेगी आधार सेवाओं की पूरी जानकारी, घर बैठे ढूंढ सकेंगे नजदीकी केंद्र
देश-विदेश
काली कुमाऊँ की होली हमारी सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड
डोईवाला में अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, 77 बीघा जमीन पर बड़ी कार्रवाई
उत्तराखंड
अराईयांवाला में गूंजे गुरु महाराज के जयकारे, भव्य रूप से हुआ श्री झण्डे जी का आरोहण; देहरादून में मेले की तैयारियां तेज
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > मुख्यमंत्री ने नर्सिंग अधिकारियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने नर्सिंग अधिकारियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र

Web Editor
Last updated: 2023/12/24 at 1:19 PM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित, मुख्य सेवक सदन में उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा चयनित नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। कार्यक्रम के दौरान चयनित 1376 अभ्यर्थियों में से 200 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किये। शेष सभी अभ्यर्थियों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये हैं।

मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले नर्सिंग अधिकारियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि चयनित सभी नर्सिंग अधिकारी लगन व कड़ी मेहनत के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे और राज्य के विकास व जनसेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि नर्सिंग अधिकारी का दायित्व बहुत महत्वपूर्ण है। ग्राउंड लेवल पर समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के मुद्दों पर जनता को शिक्षित करने का दायित्व भी नर्सिंग अधिकारियों पर है। आपातकालीन स्थितियों में आपकी तत्परता और उत्कृष्टता लोगों के लिए जीवन रक्षा का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेक कार्य किए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में ’आयुष्मान भारत योजना’ प्रदेशवासियों के लिए वरदान साबित हुई है। राज्य में सभी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले,इसके लिए राज्य सरकार द्वारा उत्तराखण्ड अटल आयुष्मान योजना से लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवाएं सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुई हैं। सरकार जच्चा-बच्चा की सुरक्षा के लिए कई योजनाएं चला रही है। गर्भवती महिलाओं के लिए ’’जननी सुरक्षा योजना’’ संचालित की जा रही है, जिसके अंतर्गत संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देते हुए मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा भारत को क्षय मुक्त बनाने के लिए 2025 का लक्ष्य के सापेक्ष राज्य सरकार द्वारा 2024 तक उत्तराखण्ड को क्षय मुक्त राज्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें भी नर्सिंग अधिकारियों को अहम भूमिका होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने दो-दो वैक्सीनों द्वारा देश की जनता की ही नहीं बल्कि अन्य देशों की भी मदद की। हमें अभी भी कोरोना के प्रति सावधानी रखनी है और लोगों को इसके प्रति जागरूक बनाए रखने हेतु कार्य करना है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को 13 वर्ष के उपरांत 1376 नर्सिंग अधिकारी मिले हैं। उन्होंने कहा कि सभी चयनित नर्सिंग अधिकारियों के पहले पांच साल राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में सेवायें देनी होगी, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्तराखण्ड को जेआरडी टाटा मेमोरियल अवार्ड से नवाजा गया है। यह अवार्ड 42 स्वास्थ्य सूचकांकों में बेहतर प्रदर्शन पर राज्य को मिला। उन्होंने कहा कि टाटा रिसर्च सेंटर के सर्वे के अनुसार उत्तराखण्ड में क्रिटिकल मरीजों के लिए हवाई सेवा उपलब्ध कराने, अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना, 276 प्रकार की निःशुल्क जांच और 90 प्रतिशत से अधिक संस्थागत प्रसव कराने का सराहनीय प्रयास किया गया है।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, विधायक श्री विनोद चमोली, श्री उमेश शर्मा काऊ, श्री खजानदास, श्रीमती सविता कपूर, श्री राजकुमार पोरी, ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के उपाध्यक्ष श्री सुरेश भट्ट, सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार, कुलपति उत्तराखण्ड चिकित्सा विश्वविद्यालय प्रो. हेमचन्द्र, महानिदेशक स्वास्थ्य, डॉ. विनीता शाह एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

लोहियाहेड में CM धामी ने ओपन जिम में आजमाए हाथ

काली कुमाऊँ की होली हमारी सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक: मुख्यमंत्री धामी

डोईवाला में अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, 77 बीघा जमीन पर बड़ी कार्रवाई

अराईयांवाला में गूंजे गुरु महाराज के जयकारे, भव्य रूप से हुआ श्री झण्डे जी का आरोहण; देहरादून में मेले की तैयारियां तेज

चारधाम यात्रा की तैयारियों पर मंथन, सुरक्षित व सुव्यवस्थित यात्रा पर जोर

TAGGED: nursing
Web Editor December 24, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article श्री दरबार साहिब परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन
Next Article मुख्‍यमंत्री ने दोनों शहीदों को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर दी श्रद्धांजलि
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

लोहियाहेड में CM धामी ने ओपन जिम में आजमाए हाथ
उत्तराखंड February 28, 2026
अब गूगल मैप्स पर मिलेगी आधार सेवाओं की पूरी जानकारी, घर बैठे ढूंढ सकेंगे नजदीकी केंद्र
देश-विदेश February 28, 2026
काली कुमाऊँ की होली हमारी सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड February 28, 2026
डोईवाला में अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, 77 बीघा जमीन पर बड़ी कार्रवाई
उत्तराखंड February 27, 2026

Recent Posts

  • लोहियाहेड में CM धामी ने ओपन जिम में आजमाए हाथ
  • अब गूगल मैप्स पर मिलेगी आधार सेवाओं की पूरी जानकारी, घर बैठे ढूंढ सकेंगे नजदीकी केंद्र
  • काली कुमाऊँ की होली हमारी सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक: मुख्यमंत्री धामी
  • डोईवाला में अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, 77 बीघा जमीन पर बड़ी कार्रवाई
  • अराईयांवाला में गूंजे गुरु महाराज के जयकारे, भव्य रूप से हुआ श्री झण्डे जी का आरोहण; देहरादून में मेले की तैयारियां तेज

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,008)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,915)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,403)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,270)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,201)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?