By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: 2025 तक देश के अग्रणी राज्‍यों में शुमार होगा उत्‍तराखंड : मुख्‍यमंत्री
Share
Notification Show More
Latest News
Jalekh Hills Emerge as a New Identity for Adventure Enthusiasts
उत्तराखंड
Satellites Sound the Alarm: Climate Change Reshapes Himalayan Green Cover in Uttarakhand
उत्तराखंड
मृत्यु प्रमाण पत्र प्रकरण में लापरवाही पर डीएम ने रोका डीपीआरओ का वेतन
उत्तराखंड
तिब्बती मार्केट में दिनदहाड़े स्कूटी सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत
क्राइम
आदि कैलाश–नाभिडांग को मिलेगी Air conctivity , कैलाश यात्रा और सीमांत पर्यटन को नया संबल
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > 2025 तक देश के अग्रणी राज्‍यों में शुमार होगा उत्‍तराखंड : मुख्‍यमंत्री
उत्तराखंड

2025 तक देश के अग्रणी राज्‍यों में शुमार होगा उत्‍तराखंड : मुख्‍यमंत्री

Web Editor
Last updated: 2024/02/01 at 1:00 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आई.टी पार्क देहरादून में लेखा परीक्षा विभाग, रजिस्ट्रार चिट्स फर्म्स एवं सोसायटी तथा अर्थ एवं संख्या के नव निर्मित एकीकृत भवन का लोकार्पण किया। इस भवन का निर्माण ब्रिटकुल द्वारा 29.76 करोड़ रूपये की लागत से किया गया है।

मुख्यमंत्री ने तीनों विभागों को अपना भवन मिलने पर विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सबके प्रयासों से यह भवन जल्द बनकर तैयार हुआ। विभागों को अपना भवन मिलने से कार्यों के संचालन में आ रही कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरलीकरण, समाधान, निस्तारण राज्य सरकार का मूल मंत्र है। तीन विभाग एक ही भवन पर संचालित होने से लोगों को आसानी होगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि तीनों विभागों को अपना भवन मिलने से विभागों की कार्यक्षमता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि यहां पर आने वाले आगंतुको की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 तक उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से कार्य कर रही है। हर विभाग को लक्ष्य दिया गया कि राज्य और जनहित में कोई महत्वपूर्ण योजना और कार्यों पर कार्य करें, जो प्रदेश की जनता के लिए समर्पित हो। उन्होंने कहा कि हर विभाग को अपने कार्य व्यवहार में नवाचार लाने होंगे। सभी अधिकारी और कर्मचारी जिस विभाग में भी सेवाएं दे रहे हैं, उन्हें अपने विभाग में अपना अहम योगदान देना होगा, जिससे उनके योगदान को हर कोई लंबे समय तक याद रख सके। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा राज्य में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यह सभी विभागों का दायित्व है कि उनके सभी कार्यालय स्वच्छ हों।

वित्त मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि तीनों विभागों को अपना भवन मिलने के बाद कार्य करने में सुगमता होगी। इससे विभागीय कार्मिकों में कार्यों के प्रति दक्षता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में हर क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रयोजन से तीनों विभागों के लिए एकीकृत भवन बनाया गया है, उसका आम आदमी को पूरा लाभ मिलना जरूरी है।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन, सचिव श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, श्री एस.एन. पाण्डेय एवं तीनों विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

Jalekh Hills Emerge as a New Identity for Adventure Enthusiasts

Satellites Sound the Alarm: Climate Change Reshapes Himalayan Green Cover in Uttarakhand

मृत्यु प्रमाण पत्र प्रकरण में लापरवाही पर डीएम ने रोका डीपीआरओ का वेतन

आदि कैलाश–नाभिडांग को मिलेगी Air conctivity , कैलाश यात्रा और सीमांत पर्यटन को नया संबल

रोमांच के शौकीनों की नई पहचान जालेख की पहाड़िया

TAGGED: cm address
Web Editor February 1, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्‍तराखंड में भाजपा ने सभी लोकसभा सीट में वार रूम खोले
Next Article लापरवाही से न चलाएं वाहन, हादसों से बचें: पद्म श्री प्रो. डॉ. बी.के.एस. संजय
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

Jalekh Hills Emerge as a New Identity for Adventure Enthusiasts
उत्तराखंड February 11, 2026
Satellites Sound the Alarm: Climate Change Reshapes Himalayan Green Cover in Uttarakhand
उत्तराखंड February 11, 2026
मृत्यु प्रमाण पत्र प्रकरण में लापरवाही पर डीएम ने रोका डीपीआरओ का वेतन
उत्तराखंड February 11, 2026
तिब्बती मार्केट में दिनदहाड़े स्कूटी सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत
क्राइम February 11, 2026

Recent Posts

  • Jalekh Hills Emerge as a New Identity for Adventure Enthusiasts
  • Satellites Sound the Alarm: Climate Change Reshapes Himalayan Green Cover in Uttarakhand
  • मृत्यु प्रमाण पत्र प्रकरण में लापरवाही पर डीएम ने रोका डीपीआरओ का वेतन
  • तिब्बती मार्केट में दिनदहाड़े स्कूटी सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत
  • आदि कैलाश–नाभिडांग को मिलेगी Air conctivity , कैलाश यात्रा और सीमांत पर्यटन को नया संबल

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,966)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,882)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,372)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,237)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,173)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?