By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: पतंजलि को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, शेयरों में गिरावट
Share
Notification Show More
Latest News
नवरात्र में माँ अंबिका मंदिर राजपुर में गूंजी भक्ति की स्वर लहरियां, जागर संध्या में झूमे श्रद्धालु
उत्तराखंड
कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, श्री महंत से समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा
उत्तराखंड
देहरादून–हरिद्वार–ऋषिकेश कॉरिडोर के लिए स्मार्ट ट्रांसपोर्ट प्लान
उत्तराखंड
चारधाम यात्रा: हेली सेवा की फर्जी बुकिंग पर सख्ती, STF की बड़ी तैयारी
उत्तराखंड
देहरादून में माइक्रो भूकंप अध्ययन की तैयारी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > पतंजलि को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, शेयरों में गिरावट
उत्तराखंड

पतंजलि को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, शेयरों में गिरावट

Web Editor
Last updated: 2024/02/28 at 10:31 AM
Web Editor
Share
5 Min Read
SHARE

देहरादून :बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद को सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई। कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि कंपनी ने भ्रामक विज्ञापन जारी कर देश को धोखे में रखा। कोर्ट ने कहा ‘आप कैसे कह सकते हैं कि आपके उत्पाद रसायन आधारित दवाओं से बेहतर हैं’, आप कैसे कह रहे हैं कि बीमारी को ठीक कर देंगे?’ आप कोर्ट को उकसा रहे हैं और निरंतर विज्ञापन प्रसारित करवा रहे हैं। इसके बाद पतंजलि कंपनी के शेयर में करीब 4.5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली। सुबह भारतीय शेयर बाजार में जब स्टॉक्स के रेट सेटल हुए तो पतंजलि का शेयर करीब 2.5 प्रतिशत पर ओपन हुआ। इसके बाद गिरावट बढ़ती चली गई। बुधवार को दोपहर डेढ़ बजे के आसपास गिरावट और बढ़ गई और कंपनी का शेयर 70 रुपये से अधिक की गिरावट के साथ 1551 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा था। हालांकि, पतंजलि के शेयर में निचले स्तर से हल्की रिकवरी भी देखने को मिली।

कंपनी के विज्ञापनों को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिस पर कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद और आचार्य बालाकृष्णन को ‘गुमराह करने वाले’ विज्ञापनों की पब्लिशिंग में शामिल रहने के लिए कोर्ट की अवमानना का नोटिस भी जारी किया। दरअसल, कंपनी के विज्ञापन कई मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर दिखाए जाते हैं, जिसमें इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) का मानना है कि गलत दावे के साथ विज्ञापन चलाए जाते हैं। इसी प्रकरण की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने अवमानना नोटिस जारी किया और जवाब देने के कंपनी और उनके मालिक बालकृष्ण को तीन हफ्ते का समय दिया गया है।

सुप्रीम कोर्ट की एक-एक करोड़ रुपये जुर्माने की चेतावनी
सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस ए अमानुल्लाह की बेंच ने पहले के आदेशों का पालन नहीं करने के लिए आलोचना भी की। पिछले साल कोर्ट ने कंपनी को विज्ञापनों पर रोक लगाने का आदेश दिया गया था। नवंबर महीने में ही कोर्ट ने पतंजलि से कहा था कि अगर आदेश का पालन नहीं किया जाता है तो जांच के बाद कंपनी के तमाम प्रोडक्ट्स पर एक-एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

पहले के आदेशों का हवाला देते हुए बेंच ने कहा कि कोर्ट की तमाम चेतावनियों के बाद भी कहा जा रहा है कि आपकी दवाएं केमिकल-युक्त दवाओं से बेहतर हैं। कोर्ट ने आयुष मंत्रालय से सवाल भी पूछा कि आखिर कंपनी के खिलाफ विज्ञापनों को लेकर क्या कार्रवाई की गई? हालांकि, सरकार की तरफ से एएसजी ने कहा कि इस बारे में डेटा एकत्रित किया जा रहा है। कोर्ट ने केंद्र सराकार के इस जवाब पर नाराजगी जताई और कंपनी के विज्ञापनों की मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया।

पतंजलि आयुर्वेद से जुड़े मामले पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने संस्था के विज्ञापन प्रकाशित करने पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही पतंजलि आयुर्वेद को अवमानना का नोटिस भेजा गया है। इस दौरान पतंजलि की तरफ से वरिष्ठ वकील विपिन सांघी पेश हुए। उन्होंने जवाब में कहा कि उन्हें और समय दिया जाना चाहिए।

दूसरी तरफ योग गुरु बाबा रामदेव का भी पक्ष सामने आया है। उन्होंने मीडिया को दिए बयान में कहा कि वह देश के कानून और कोर्ट का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि उनके विरुद्ध ड्रग माफिया झूठा प्रोपेगंडा कर रहे हैं। यह सब कुछ जानबूझकर किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पतंजलि के उत्पादों के बाद बड़ी संख्या में नागरिकों को राहत मिली है। पतंजलि किसी भी तरह का झूठ नहीं फैला रही है। उनके बेहतर काम के लिए अगर डेथ पेनाल्टी भी दी जाती है तो उन्हें मंजूर है। साथ ही दावा किया कि प्रमाणों और साइंटिफिक एविडेंस के साथ वह शोध कर रहे हैं। इसी आधार पर उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं।

You Might Also Like

नवरात्र में माँ अंबिका मंदिर राजपुर में गूंजी भक्ति की स्वर लहरियां, जागर संध्या में झूमे श्रद्धालु

कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, श्री महंत से समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा

देहरादून–हरिद्वार–ऋषिकेश कॉरिडोर के लिए स्मार्ट ट्रांसपोर्ट प्लान

चारधाम यात्रा: हेली सेवा की फर्जी बुकिंग पर सख्ती, STF की बड़ी तैयारी

देहरादून में माइक्रो भूकंप अध्ययन की तैयारी

TAGGED: share decline
Web Editor February 28, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article त्‍यूणी क्षेत्र में खाई में गिरी अल्‍टो, पांच की मौके पर ही मौत
Next Article श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय को आई.सी.ए.आर. की मिली मान्यता ,देश के नामचीन विश्वविद्यालयों की सूची में शुमार हुआ एसजीआरआरयू
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

नवरात्र में माँ अंबिका मंदिर राजपुर में गूंजी भक्ति की स्वर लहरियां, जागर संध्या में झूमे श्रद्धालु
उत्तराखंड March 27, 2026
कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, श्री महंत से समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा
उत्तराखंड March 27, 2026
देहरादून–हरिद्वार–ऋषिकेश कॉरिडोर के लिए स्मार्ट ट्रांसपोर्ट प्लान
उत्तराखंड March 27, 2026
चारधाम यात्रा: हेली सेवा की फर्जी बुकिंग पर सख्ती, STF की बड़ी तैयारी
उत्तराखंड March 27, 2026

Recent Posts

  • नवरात्र में माँ अंबिका मंदिर राजपुर में गूंजी भक्ति की स्वर लहरियां, जागर संध्या में झूमे श्रद्धालु
  • कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, श्री महंत से समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा
  • देहरादून–हरिद्वार–ऋषिकेश कॉरिडोर के लिए स्मार्ट ट्रांसपोर्ट प्लान
  • चारधाम यात्रा: हेली सेवा की फर्जी बुकिंग पर सख्ती, STF की बड़ी तैयारी
  • देहरादून में माइक्रो भूकंप अध्ययन की तैयारी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,067)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,966)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,462)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,332)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,251)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?