By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: एमडीडीए के सहायक अभियंता के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Share
Notification Show More
Latest News
12वीं के छात्रों को ट्रैफिक नियम सिखाएगी देहरादून पुलिस, होगी विशेष कार्यशाला
उत्तराखंड
पक्षियों की रंग-बिरंगी दुनिया से रूबरू हुए छात्र, फोटो प्रदर्शनी ने बढ़ाई प्रकृति संरक्षण की समझ
उत्तराखंड
अब जंगल के पड़ोस में जीना सीखेंगे लोग, वन्य जीवों से संघर्ष रोकने को बनेगी नई रणनीति
उत्तराखंड
उत्तराखंड में 2000 से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी
उत्तराखंड
सकारात्मक सोच और आध्यात्मिकता से मिलती है सफलता की राह : योगी आदित्यनाथ
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > एमडीडीए के सहायक अभियंता के खिलाफ मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड

एमडीडीए के सहायक अभियंता के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Web Editor
Last updated: 2024/04/03 at 5:08 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून : मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) में तैनात रहे सहायक अभियंता दिग्विजय नाथ तिवारी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर एक व्यक्ति के कॉम्प्लेक्स को पार्किंग का नोटिस भेजकर पार्टनरशिप हासिल करने के साथ ही भवन को गिरवी रखवाने का आरोप है। आरोप यह भी है कि सहायक अभियंता ने भवन छुड़ाने के लिए 1.65 करोड़ रुपये की मांग की। कैंट पुलिस ने प्रकरण में सहायक अभियंता तिवारी समेत तीन व्यक्तियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कैंट पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजेंद्र नगर निवासी अभय कुमार का सिरमौर मार्ग पर एक कॉम्प्लेक्स है। मई 2023 में एमडीडीए के तत्कालीन सहायक अभियंता (अब टिहरी में तैनात) दिग्विजय नाथ तिवारी उनके कॉम्प्लेक्स में आए और पार्किंग शर्तों के उल्लंघन का नोटिस जारी किया। आरोप है कि अभय कुमार ने जब नोटिस का समाधान जानने के लिए तिवारी से बात की तो उन्होंने कहा कि वह उन्हें अपने बिजनेस में पार्टनर बना लें। इसके बाद वह एमडीडीए की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने देंगे। सीलिंग की कार्रवाई के डर से अभय कुमार ने दिग्विजय नाथ तिवारी को पार्टनरशिप (फ्रेंचाइजी) दे दी।

इसके बाद सहायक अभियंता ने कहा कि उनके पास कुछ पैसे पड़े हैं, इन्हें जमीनों पर लगवा दो। जो भी फायदा होगा मुझे दे देना। एफआईआर के मुताबिक अभय कुमार ने दिग्विजय तीवारी के प्रभाव में आकर एक-दो जगह जमीन के सौदे करवाए, लेकिन वह सफल नहीं हुआ। सौदे के लिए तिवारी ‌ने 12 लाख रुपये अभय कुमार को, जबकि 25 लाख रुपये किसी पायल को नगद दिए गए थे।

जब सौदा नहीं हो पाया तो दिग्विजय तीवारी पैसे वापस मांगने लगे। उस समय अभय के पास पैसे नहीं थे और उन्होंने रकम चुकता करने के लिए 6-7 माह का समय मांगा। तिवारी ने इस बात को अस्वीकार करते हुए कहा कि उन्हें भरोसा तभी होगा, जब वह अपने घर का एग्रीमेंट उनके नाम करेंगे। कोई चारा न बचा देख अभय कुमार ने अपनी पत्नी को एग्रीमेंट के लिए भेजा। जिसके बाद दिग्विजय तिवारी ने अभय कुमार की पत्नी से उनके घर की गिफ्ट डीड अपने परीचित आदित्य सिंह के नाम करवा ली। जब अभय को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने तिवारी से गिफ्ट डीड वापस करने को कहा। आरोप है कि डीड की वापसी के लिए दिग्विजय नाथ तिवारी ने 01 करोड़ 65 लाख रुपये मांगे। कहा कि यह धनराशि चुकाने के बाद ही डीड वापस मिलेगी। आरोप यह भी है कि मामले में तिवारी ने दबाव देकर एक समझौता लिखवा लिया था। जिसके संबंध में अभय कुमार की पत्नी ने 8 जनवरी 2024 को एसएसपी देहरादून अजय सिंह को प्रार्थना पत्र भी दिया।

You Might Also Like

12वीं के छात्रों को ट्रैफिक नियम सिखाएगी देहरादून पुलिस, होगी विशेष कार्यशाला

पक्षियों की रंग-बिरंगी दुनिया से रूबरू हुए छात्र, फोटो प्रदर्शनी ने बढ़ाई प्रकृति संरक्षण की समझ

अब जंगल के पड़ोस में जीना सीखेंगे लोग, वन्य जीवों से संघर्ष रोकने को बनेगी नई रणनीति

उत्तराखंड में 2000 से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी

सकारात्मक सोच और आध्यात्मिकता से मिलती है सफलता की राह : योगी आदित्यनाथ

TAGGED: blackmailing
Web Editor April 3, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में आॅटिज्म ग्रसित बच्चों के साथ मनाया विश्व आॅटिज्म दिवस
Next Article फूड लाइसेंस पर बना रहे थे दवा, छापे में पकडी फैक्ट्री
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

12वीं के छात्रों को ट्रैफिक नियम सिखाएगी देहरादून पुलिस, होगी विशेष कार्यशाला
उत्तराखंड May 13, 2026
पक्षियों की रंग-बिरंगी दुनिया से रूबरू हुए छात्र, फोटो प्रदर्शनी ने बढ़ाई प्रकृति संरक्षण की समझ
उत्तराखंड May 10, 2026
अब जंगल के पड़ोस में जीना सीखेंगे लोग, वन्य जीवों से संघर्ष रोकने को बनेगी नई रणनीति
उत्तराखंड May 8, 2026
उत्तराखंड में 2000 से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी
उत्तराखंड May 8, 2026

Recent Posts

  • 12वीं के छात्रों को ट्रैफिक नियम सिखाएगी देहरादून पुलिस, होगी विशेष कार्यशाला
  • पक्षियों की रंग-बिरंगी दुनिया से रूबरू हुए छात्र, फोटो प्रदर्शनी ने बढ़ाई प्रकृति संरक्षण की समझ
  • अब जंगल के पड़ोस में जीना सीखेंगे लोग, वन्य जीवों से संघर्ष रोकने को बनेगी नई रणनीति
  • उत्तराखंड में 2000 से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी
  • सकारात्मक सोच और आध्यात्मिकता से मिलती है सफलता की राह : योगी आदित्यनाथ

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,177)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,047)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,553)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,433)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,325)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?