By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: दून अस्‍पताल की इमरजेंसी में डाक्‍टर को दिखायी पिस्‍टल, हडकंप
Share
Notification Show More
Latest News
अल्मोड़ा में किशोरी से दुष्कर्म, मुरादाबाद का रहने वाला युवक गिरफ्तार
क्राइम
मौसम की हर हलचल पर मिथुना की पैनी नजर
उत्तराखंड
औली में नेशनल हिमक्रीड़ा स्कीइंग विंटर कार्निवल की धूम 
उत्तराखंड
एक और हत्या से दहला दून, दो दिन में दूसरी सनसनीखेज वारदात
क्राइम
हिमालयी फॉल्ट के करीब रेल लाइन पर केंद्र सतर्क, चारधाम परियोजना में सुरक्षा प्राथमिकता
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > दून अस्‍पताल की इमरजेंसी में डाक्‍टर को दिखायी पिस्‍टल, हडकंप
उत्तराखंड

दून अस्‍पताल की इमरजेंसी में डाक्‍टर को दिखायी पिस्‍टल, हडकंप

Web Editor
Last updated: 2024/05/06 at 4:21 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून: दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय की इमरजेंसी में उपचार को पहुंचे युवक ने पीजी चिकित्सक को पिस्टल दिखा दी। जिससे इमरजेंसी में अफरातफरी मच गई। चिकित्सकों ने एक आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।जबकि मुख्य आरोपी मौका देखकर फरार हो गया। जिसे पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया है।

इस घटना से आक्रोशित पीजी चिकित्सकों ने काम बंद कर दिया। जिस कारण इमरजेंसी में करीब दो घंटा कामकाज बंद रहा। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी पर काम वापस शुरू किया। चिकित्सकों ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता न होने पर पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।

रविवार की शाम इमरजेंसी में मेडिसिन पीजी चिकित्सक डा आमिर, सर्जरी के पीजी चिकित्सक डा मयंक और जूनियर रेजिडेंट डा उबेद की ड्यूटी थी। इस दौरान दो युवक दर्द की शिकायत लेकर सीधे ट्रायज एरिया में आए। डा आमिर ने पहले अन्य गंभीर मरीजों को देखने, पर्चा बनाकर आने को बोला। एक युवक कमर में लगी पिस्टल दिखाकर उन्हें धमकाने लगा। जिससे अफरातफरी मच गई। हंगामा होने पर चिकित्सक व स्टाफ ने एक आरोपी को पकड़ लिया गया, जबकि मुख्य आरोपी फरार हो गया।पुलिस ने उसे भी कुछ देर बाद गिरफ्तार कर लिया।

सीओ नीरज सेमवाल ने बताया कि चिकित्सक को बंदूक दिखाने वाले दोनों आरोपी पकड़ लिए हैं। उनसे जो पिस्टल मिली है, वह प्लास्टिक का खिलौना है। पीजी चिकित्सकों की ओर से तहरीर ली गई है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

गुस्साए चिकित्सकों ने बंद किया काम
घटना से आक्रोशित चिकित्सकों ने इमरजेंसी में काम बंद कर दिया। उन्होंने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग उठाई।इस घटना के बाद से चिकित्सकों में दहशत व्याप्त है। डा आमिर की ओर से मामले में लिखित तहरीर दी गई है। धारा चौकी पहुंचे पीजी और जूनियर चिकित्सकों ने आरोपी युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। चिकित्सकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की। प्राचार्य डा आशुतोष सयाना बोले आरोपियो की गिरफ्तारी हो गई है। कुछ ही देर में काम सुचारू हो गया था। सुरक्षा एजेंसी को सख्त चेतावनी दी गई है।

सुरक्षा पर उठाए सवाल
पीजी व जूनियर चिकित्सकों ने सुरक्षा गार्डों और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।उन्होंने कहा कि घटना के दौरान कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं थे। कहा कि पूर्व में कई पीजी चिकित्सकों से अभद्रता, मारपीट की घटना हो चुकी है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने रात में पुलिस की गश्त बढ़ाने की मांग की है।

You Might Also Like

मौसम की हर हलचल पर मिथुना की पैनी नजर

औली में नेशनल हिमक्रीड़ा स्कीइंग विंटर कार्निवल की धूम 

हिमालयी फॉल्ट के करीब रेल लाइन पर केंद्र सतर्क, चारधाम परियोजना में सुरक्षा प्राथमिकता

उत्तराखंड में हर घर का होगा डिजिटल रिकॉर्ड

अब खुलेगा भर्तियों का पिटारा, नए वित्तीय वर्ष में 10–12 हजार नौकरियों की तैयारी: धामी

TAGGED: criminal activity
Web Editor May 6, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article गुलदार से भिडा युवक, लात घूंसे बरसाकर बचाई जान
Next Article रुडकी में हाथी ने किसान को पटक पटक कर मार डाला
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

अल्मोड़ा में किशोरी से दुष्कर्म, मुरादाबाद का रहने वाला युवक गिरफ्तार
क्राइम February 14, 2026
मौसम की हर हलचल पर मिथुना की पैनी नजर
उत्तराखंड February 14, 2026
औली में नेशनल हिमक्रीड़ा स्कीइंग विंटर कार्निवल की धूम 
उत्तराखंड February 13, 2026
एक और हत्या से दहला दून, दो दिन में दूसरी सनसनीखेज वारदात
क्राइम February 13, 2026

Recent Posts

  • अल्मोड़ा में किशोरी से दुष्कर्म, मुरादाबाद का रहने वाला युवक गिरफ्तार
  • मौसम की हर हलचल पर मिथुना की पैनी नजर
  • औली में नेशनल हिमक्रीड़ा स्कीइंग विंटर कार्निवल की धूम 
  • एक और हत्या से दहला दून, दो दिन में दूसरी सनसनीखेज वारदात
  • हिमालयी फॉल्ट के करीब रेल लाइन पर केंद्र सतर्क, चारधाम परियोजना में सुरक्षा प्राथमिकता

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,972)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,888)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,379)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,245)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,178)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?