प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने डेमोग्राफी से छेड़छाड़ पर जताई सख्ती, विकास में प्रवासियों की भागीदारी का किया आह्वान
Dehradun, 13 November 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और जनसांख्यिकीय स्वरूप से किसी भी तरह का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य ऐसा सुरक्षित, समृद्ध और विकसित उत्तराखंड तैयार करना है, जिसे आने वाली पीढ़ियों को गर्व के साथ सौंपा जा सके। इसी दिशा में धर्मांतरण विरोधी कानून समेत कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार टीम उत्तराखंड की भावना से प्रदेश के विकास और विरासत के संरक्षण में जुटी है।
शुक्रवार को दून विश्वविद्यालय में आयोजित प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी उत्तराखंडी प्रदेश की महत्वपूर्ण पूंजी हैं। देश-दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में रहने के बावजूद उनका अपनी जन्मभूमि और पैतृक गांवों से जुड़ाव बना रहना चाहिए। प्रवासियों के अनुभव, कौशल, प्रतिभा और संसाधन राज्य की प्रगति को नई गति दे सकते हैं।प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने डेमोग्राफी से छेड़छाड़ पर जताई सख्ती, विकास में प्रवासियों की भागीदारी का किया आह्वान
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और जनसांख्यिकीय स्वरूप से किसी भी तरह का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य ऐसा सुरक्षित, समृद्ध और विकसित उत्तराखंड तैयार करना है, जिसे आने वाली पीढ़ियों को गर्व के साथ सौंपा जा सके। इसी दिशा में धर्मांतरण विरोधी कानून समेत कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार टीम उत्तराखंड की भावना से प्रदेश के विकास और विरासत के संरक्षण में जुटी है।
शुक्रवार को दून विश्वविद्यालय में आयोजित प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी उत्तराखंडी प्रदेश की महत्वपूर्ण पूंजी हैं। देश-दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में रहने के बावजूद उनका अपनी जन्मभूमि और पैतृक गांवों से जुड़ाव बना रहना चाहिए। प्रवासियों के अनुभव, कौशल, प्रतिभा और संसाधन राज्य की प्रगति को नई गति दे सकते हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम हो रहा है। सड़क और हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार से दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंच आसान हुई है। प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों को हेली सेवाओं से जोड़ा जा चुका है। देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर भी कनेक्टिविटी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे यात्रा का समय घटने के साथ पर्यटन, कारोबार और निवेश को बढ़ावा मिलेगा।
पंतनगर एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए पीएम को आमंत्रण
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुमाऊं क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए पंतनगर हवाई अड्डे का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही विस्तारित एयरपोर्ट का उद्घाटन कर सकते हैं। इससे क्षेत्र में हवाई सेवाओं के विस्तार के साथ पर्यटन और औद्योगिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।
पड़ोसी राज्य की पेंशन योजना पर विपक्ष को घेरा
धामी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पड़ोसी राज्य में पुरानी पेंशन योजना लागू करने की बात की जा रही है, जबकि वहां कर्मचारियों को वेतन देने के लिए भी पर्याप्त धनराशि नहीं है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार वित्तीय संसाधनों का बेहतर प्रबंधन करते हुए विकास और जनकल्याण की योजनाओं को आगे बढ़ा रही है।




