By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: गैंगवार को अंजाम देने आए चार शूटर किच्‍छा से गिरफतार
Share
Notification Show More
Latest News
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्तन कैंसर की उन्नत सर्जरी, हटाए गए स्तन की जगह बनाया नया स्तन
उत्तराखंड
टोल बकाया तो अटकेगा वाहन ट्रांसफर, एनओसी नहीं मिलेगी
उत्तराखंड
एसजीआरआर पब्लिक स्कूल बिंदाल बना उत्तराखंड का पहला ‘रिलायंस जियो एआई रेडी सर्टिफाइड स्कूल’
उत्तराखंड
कल हो सकती है भारी बारिश-बर्फबारी,  अलर्ट जारी 
उत्तराखंड
आईआईटी रुड़की ने बनाई एंटीबॉडी लाइब्रेरी, इलाज होगा तेज़ और सस्ता
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > क्राइम > गैंगवार को अंजाम देने आए चार शूटर किच्‍छा से गिरफतार
क्राइम

गैंगवार को अंजाम देने आए चार शूटर किच्‍छा से गिरफतार

Web Editor
Last updated: 2023/03/30 at 8:05 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून : उत्‍तराखंड में गैंगवार को अंजाम देने की ि‍फराक में आए चार शूटर को एसटीएफ ने गिरफ़तार कर लिया। उनके कब्‍जे से हथियार भी बरामद किए गए हैा।
पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के निर्देश पर एसटीएफ संगीन अपराधों में लिप्‍त 50 अपराधियों निगरानी कर रही है। इसी क्रम में एसटीएफ उत्तराखंड की टीम द्वारा किच्छा क्षेत्र में सक्रिय दो अपराधिक गेंगो की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही थी। बुधवार को एसटीएफ को सूचना मिली थी कि किच्छा क्षेत्रान्तर्गत काली मंदिर के पास एक मकान में कुछ अपराधी किस्म के व्यक्ति कई दिनों से रुके हैं जिनके पास कई प्रकार के हथियार हैं और वह किसी बड़ी घटना को घटित करने की फिराक में है। इस सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और उक्त मकान को चारों तरफ से घेर कर दूसरी मंजिल के एक कमरे में छिपे 04 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से एक पिस्टल, दो 315 बोर तमंचा, एक 12 बोर तमंचा तथा भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए।
पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ ने बताया कि वह स्थानीय अपराधी गगन दीप के लिए काम करते हैं तथा यहां उसी के कहने पर इकट्ठा हुए थे। गगनदीप द्वारा ही उक्त कमरे को किराए पर लिया गया था अभियुक्त गगनदीप पूर्व में कई बार जेल जा चुका है । गगनदीप सिंह की अपराध के क्षेत्र में वर्चस्व और व्यापार को लेकर सिमरनजीत सिंह के साथ रंजिश चल रही है। दोनों के द्वारा स्थानीय स्तर पर अपने अपने गैंग बनाए गए हैं। दोनों एक दूसरे को मारने की फिराक में रहते हैं। अभी कुछ दिन पहले सिमरन ने गगनदीप के ऊपर गोली चलाई थी, जिसमे गगनदीप बाल बाल बच गया था, जिससे गगनदीप ने उसे मारने की जिद ठान ली थी। इसी कारण गगनदीप ने उनको यहां किराए के मकान पर रुकवाया था तथा सिमरन को कहीं अकेले में देखकर उसकी हत्या की फिराक में थे,आज सिमरनजीत आर्शीवाद होटल किच्छा पर आने वाला था। गिरफ्तार 04 अपराधियों द्वारा वहीं पर उसकी हत्या को अंजाम देने का प्लान तैयार किया था। गिरफ्तार अभियुक्त राहुल श्रीवास्तव पूर्व में कई बार हत्या के प्रयास, रंगदारी आदि में जेल जा चुका है तथा उसके विरुद्ध जनपद नैनीताल, उधम सिंह नगर, दिल्ली कई स्थानों पर दर्जनभर अभियोग पंजीकृत है। पकड़े गए अभियुक्त राहुल श्रीवास्तव द्वारा बताया कि चार दिन पूर्व भी सिमरन के मिलने की सूचना थी, इसलिए सभी लोग गगनदीप के साथ उसे मारने गए थे, परंतु सिमरन वहां से ऐन वक्त पर निकल गया था। इसके अलावा गिरफ्तार अभियुक्त विपिन सिंह के विरुद्ध भी कई थानों में अभियोग पंजीकृत है ।
विशेष पूछताछ
एसटीएफ की पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि गिरफ्तार बदमाश, स्थानीय अपराधी सिमरनजीत सिंह की हत्या के लिए आये थे और उन्हें यहाँ गगनदीप सिंह उर्फ रतनपुरिया द्वारा भाड़े पर बुलाया गया था। इनके द्वारा 04 दिन पूर्व भी सिमरनदीप के ठिकाने की रेकी कर उसे मारने की योजना बनाई गई थी, लेकिन उन्हें सफलता नही मिली। गिरफ्तार शूटरों में से एक राहुल श्रीवास्तव का गैंगस्टर पीपी के राइट हैंण्ड भुप्पी बोरा से कनेक्शन सामने आया है। वह भुप्पी बोरा के साथ एक्सटोरशन के केस में जेल जा चुका है।

You Might Also Like

टिहरी में श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, पांच की मौत

बांग्लादेशी ममून ने कराया था रीना का धर्म परिवर्तन 

घनसाली में दो सड़क हादसे: एक की मौत, दूसरे को एसडीआरएफ ने बचाया

त्यूनी की युवती ने अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी से किया निकाह

दुबई से भारत लाया गया 15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का  आरोपी गैंगस्टर जगदीश पुनेठा

TAGGED: uttrakhand police
Web Editor March 30, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Uttrakhnand Char Dham : साफ सुथरे नजर आएंगे केदारनाथ यात्रा मार्ग के मुख्‍य पडाव
Next Article गुरुकुल कांगडी विवि के दीक्षा समारोह में बोले गृहमंत्री अमित शाह, शिक्षा नीति में मातृभाषा में होगी प्राथमिक शिक्षा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्तन कैंसर की उन्नत सर्जरी, हटाए गए स्तन की जगह बनाया नया स्तन
उत्तराखंड January 23, 2026
टोल बकाया तो अटकेगा वाहन ट्रांसफर, एनओसी नहीं मिलेगी
उत्तराखंड January 23, 2026
एसजीआरआर पब्लिक स्कूल बिंदाल बना उत्तराखंड का पहला ‘रिलायंस जियो एआई रेडी सर्टिफाइड स्कूल’
उत्तराखंड January 22, 2026
कल हो सकती है भारी बारिश-बर्फबारी,  अलर्ट जारी 
उत्तराखंड January 22, 2026

Recent Posts

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्तन कैंसर की उन्नत सर्जरी, हटाए गए स्तन की जगह बनाया नया स्तन
  • टोल बकाया तो अटकेगा वाहन ट्रांसफर, एनओसी नहीं मिलेगी
  • एसजीआरआर पब्लिक स्कूल बिंदाल बना उत्तराखंड का पहला ‘रिलायंस जियो एआई रेडी सर्टिफाइड स्कूल’
  • कल हो सकती है भारी बारिश-बर्फबारी,  अलर्ट जारी 
  • आईआईटी रुड़की ने बनाई एंटीबॉडी लाइब्रेरी, इलाज होगा तेज़ और सस्ता

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,939)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,864)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,360)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,222)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,156)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?