By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: Uttrakhnand Chnar Dham : केदारनाथ यात्रा मार्ग पर हटाई जा रही बर्फ, मरम्‍मत का काम तेज
Share
Notification Show More
Latest News
टिहरी के रमेश ने सितारों से सजाई भविष्य की राहें 
उत्तराखंड
पुणे में सामने आया एक और ‘सोनम रघुवंशी’ जैसा मामला, मंगेतर को खाई में दिया धक्का
उत्तराखंड
उत्तराखंड में कोचिंग सेंटरों से लेकर अस्पतालों तक होगा फायर सेफ्टी ऑडिट, सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश
उत्तराखंड
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 18 छात्र जिंदा जले 
देश-विदेश
राष्ट्र चेतना के संवाहक हैं संत, सनातन संस्कृति के संरक्षण में भूमिका अतुलनीय: धामी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > पर्यटन > Uttrakhnand Chnar Dham : केदारनाथ यात्रा मार्ग पर हटाई जा रही बर्फ, मरम्‍मत का काम तेज
पर्यटन

Uttrakhnand Chnar Dham : केदारनाथ यात्रा मार्ग पर हटाई जा रही बर्फ, मरम्‍मत का काम तेज

Web Editor
Last updated: 2023/04/02 at 7:48 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

रुदप्रयाग : केदानाथ पैदल मार्ग पर बर्फ हटाने के साथ ही मरम्‍मत का काम तेज कर दिया गया है। धाम के कपाट खोले जाने के लिए एक माह से भी कम का समय शेष रह गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए संबंधित विभागों द्वारा की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को 15 अप्रैल, 2023 तक चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए यात्रा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में सभी अधिकारी अपनी-अपनी तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को दुरस्त करने में युद्ध स्तर से कार्य किए जा रहे हैं जिससे कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण की जा सकें। अवर अभियंता डीडीएमए सुरेन्द्र रावत ने अवगत कराया है कि श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग से बर्फ को हटाने का कार्य पूर्ण करते हुए आवाजाही हेतु मार्ग खोल दिया गया था किन्तु विगत दिनों से केदारनाथ धाम में बार-बार मौसम खराब होने व भारी बर्फवारी होने के कारण कुबेर ग्लेशियर पर दुबारा ग्लेशियर आने के कारण फिर से यात्रा मार्ग आवाजाही हेतु अवरुद्ध हो गया है तथा यात्रा मार्ग को सुचारू करने के लिए श्रमिकों द्बारा बर्फ हटाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है, जिससे कि यात्रा मार्ग को आवाजाही हेतु जल्द से जल्द शुरू किया जा सके।
इसके अलावा डीडीएम द्वारा केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग में जिन स्थानों पर मार्ग क्षतिग्रस्त एवं रैलिंग टूटी हुई हैं उनका मरम्मत कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है तथा जल संस्थान द्वारा यात्रा मार्ग में तीर्थ यात्रियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराए जाने के लिए पेयजल स्टेंड पोस्ट, हैंडपम्प एवं पेयजल लाईनों का मरम्मत कार्य तेजी से किया जा रहा है। साथ ही घोड़े-खच्चरों को पानी उपलब्ध कराए जाने के लिए पानी की चरियों के मरम्मत एवं निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है तथा सुलभ इंटरनेशनल द्वारा यात्रा मार्ग में शौचालय निर्माण कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है तथा यात्रा मार्ग व आसपास के जिन स्थानों में कुडा कचरा पड़ा हुआ है उन स्थानों से पर्यावरण मित्रों द्वारा साफ-सफाई व स्वच्छता का कार्य किया जा रहा है। चिकित्सा विभाग द्वारा तीर्थ यात्रियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यात्रा मार्ग में स्थापित की जाने वाली एमआरपी केंद्रों का मरम्मत कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा भी यात्रा मार्ग में पैच वर्क, डामरीकरण एवं क्षतिग्रस्त दीवारों का मरम्मत कार्य भी तेजी से किया जा रहा है।

जिला सूचना अधिकारी,
रुद्रप्रयाग।

You Might Also Like

ओडिशा के रघुराजपुर में भी  दिखी कुमाऊं की सांस्कृतिक आत्मा, पट्टाचित्र में झलकी ‘ऐपण’ 

मसूरी से 02 किमी पहले रोक दिए जाएंगे वाहन, शटल सेवा से मसूरी जाएंगे पर्यटक

यमुनोत्री पहुंचने में लगेंगे मात्र 20 मिनट, नवंबर से शुरू होगा रोपवे का निर्माण

केदारनाथ पैदल मार्ग पर ग्‍लेशियर क्षेत्र से हटाए जा रहे बोल्‍डर

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन

TAGGED: Kedarnathn, Uttrakhnand Chnar Dham
Web Editor April 2, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article भाजयुमाेे पदाधिकारियों से मिले सीएम
Next Article मसूरी के पास बस खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत,25 घायल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

टिहरी के रमेश ने सितारों से सजाई भविष्य की राहें 
उत्तराखंड June 23, 2026
पुणे में सामने आया एक और ‘सोनम रघुवंशी’ जैसा मामला, मंगेतर को खाई में दिया धक्का
उत्तराखंड June 23, 2026
उत्तराखंड में कोचिंग सेंटरों से लेकर अस्पतालों तक होगा फायर सेफ्टी ऑडिट, सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश
उत्तराखंड June 23, 2026
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 18 छात्र जिंदा जले 
देश-विदेश June 22, 2026

Recent Posts

  • टिहरी के रमेश ने सितारों से सजाई भविष्य की राहें 
  • पुणे में सामने आया एक और ‘सोनम रघुवंशी’ जैसा मामला, मंगेतर को खाई में दिया धक्का
  • उत्तराखंड में कोचिंग सेंटरों से लेकर अस्पतालों तक होगा फायर सेफ्टी ऑडिट, सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश
  • लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 18 छात्र जिंदा जले 
  • राष्ट्र चेतना के संवाहक हैं संत, सनातन संस्कृति के संरक्षण में भूमिका अतुलनीय: धामी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,282)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,145)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,637)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,564)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,398)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?