By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर संचालित होने वाले घोड़े-खच्चरों पर रहेगी पुलिस की नजर
Share
Notification Show More
Latest News
लोब गांव में बेटियों ने दी मां को मुखाग्नि
उत्तराखंड
लेक फेस्टिवल में मोर्टार और मशीनगन का रोमांच
उत्तराखंड
बजट में दिखा ‘विकसित उत्तराखण्ड 2047’ का विजन 
उत्तराखंड
धामी के बजट में सबका साथ सबका विकास 
उत्तराखंड
ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > Uncategorized > केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर संचालित होने वाले घोड़े-खच्चरों पर रहेगी पुलिस की नजर
Uncategorized

केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर संचालित होने वाले घोड़े-खच्चरों पर रहेगी पुलिस की नजर

Web Editor
Last updated: 2023/04/13 at 10:06 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

रुद्रप्रयाग : श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर संचालित होने वाले घोड़े-खच्चरों पर पुलिस और प्रशासन की निगाहें रहेंगी। पशुओं पर क्रूरता करने वाले घोडा खच्‍चर संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी।
गुरुवार को इसके लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रुद्रप्रयाग की पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे और पीपुल्स फाॅर एनिमल्स पशु कल्याण संगठन की सदस्य गौरी मौलखी भी मौजूद थी। कार्यक्रम के प्रथम दिन कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पुलिस अधीक्षक विशाखा भदाणे ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि केदारनाथ यात्रा मार्ग में संचालित होने वाले घोड़े-खच्चरों के साथ किसी प्रकार की कोई क्रूरता न हो इस पर सभी अधिकारी एवं कर्मचारी कड़ी निगरानी रखते हुए संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें एवं किसी घोड़े-खच्चर के साथ किसी भी प्रकार से कोई क्रूरता की जाती है तो संबंधित घोड़े-खच्चर स्वामी एवं संचालक के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत त्वरित कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग में संचालित होने वाले घोड़े-खच्चरों पर कड़ी निगरानी रखें।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए पीपुल्स फाॅर एनिमल्स पशु कल्याण संगठन की सदस्य गौरी मौलखी ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि श्री केदारनाथ धाम की यात्रा गर्व की बात है तथा तीर्थ धाम में पशुओं के साथ किसी भी प्रकार का बुरा व्यवहार एवं क्रूरता की जाती है तो यह उत्तराखंड के लिए अच्छी बात नहीं है इसके लिए उन्होंने यात्रा मार्ग में तैनात किए गए अधिकारियों से कहा कि यात्रा मार्ग में संचालित होने वाले घोड़े-खच्चरों के साथ किसी भी प्रकार से कोई पशु क्रूरता न हो इस पर सभी अधिकारी एवं कर्मचारी कड़ी निगरानी रखें तथा यात्रा के दौरान किसी भी पशु के साथ किसी भी प्रकार की कोई क्रूरता की जाती है तो संबंधित घोड़ा-खच्चर स्वामी एवं संचालक के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने पशु क्रूरता अधिनियम के संबध में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि धारा-11 में परिभाषित किया गया है कि किसी भी पशु पर अधिक बोझ लादना, विकलांग, घायल, कमजोर, वृद्ध आदि से कार्य किया जाना तथा पोष्टिक आहार व गरम पानी न देना, लगातार कार्य कराना पशु क्रूरता है। यदि किसी व्यक्ति द्वारा ऐसा किया जाता है उसके विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत त्वरित कार्यवाही की जानी नितांत आवश्यक है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने भी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि यात्रा मार्ग में संचालित होने वाले घोड़े-खच्चरों पर यदि किसी तरह से कोई क्रूरता न हो तथा उन्हें प्रशिक्षण में जो जानकारी उपलब्ध कराई गई है उस मानक के तहत घोड़े-खच्चरों का संचालन ठीक ढंग से नहीं किया जा रहा है तो संबंधित के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करना सुनिश्चित करें तथा सभी से अपने दायित्वों का निर्वहन कुशलता से करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आशीष रावत, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट, जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह चौधरी, जिला बचत अधिकारी सूरत लाल, जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी, यात्रा हेतु तैनात किए गए नोडल, सहायक नोडल, सेक्टर व सहायक सेक्टर अधिकारी सहित पुलिस अधिकारी व पुलिस के जवान मौजूद रहे।

You Might Also Like

एआई से बदली ग्राम सरकार की तस्वीर: उत्तराखंड की 5300 से ज्यादा पंचायतें हुईं स्मार्ट

पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में लैंडिंग के दौरान 

एआई से बदलेगी फैशन डिजाइन की दुनिया, ‘फ्लोरा’ और ‘नेरा’ ने रचा इतिहास

राष्ट्रपति भवन के एट होम में छाए जख्या आलू और झंगोरे की खीर 

कोटद्वार में हाथी के हमले से बुजुर्ग की मौत, वन्यजीव आतंक से दहशत

TAGGED: kedarnath, uttrakhand
Web Editor April 13, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Uttrakhand Char Dham : गंगोत्री और यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर तीर्थ यात्रियों को अपनेे राज्‍य की भाषा में दिखेंगे साइन बोर्ड, हेल्‍पलाइन नंबर भी जारी
Next Article त्‍यूनी के पास कार खाई में गिरी, दो की मौत, तीन घायल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

लोब गांव में बेटियों ने दी मां को मुखाग्नि
उत्तराखंड March 10, 2026
लेक फेस्टिवल में मोर्टार और मशीनगन का रोमांच
उत्तराखंड March 10, 2026
बजट में दिखा ‘विकसित उत्तराखण्ड 2047’ का विजन 
उत्तराखंड March 10, 2026
धामी के बजट में सबका साथ सबका विकास 
उत्तराखंड March 10, 2026

Recent Posts

  • लोब गांव में बेटियों ने दी मां को मुखाग्नि
  • लेक फेस्टिवल में मोर्टार और मशीनगन का रोमांच
  • बजट में दिखा ‘विकसित उत्तराखण्ड 2047’ का विजन 
  • धामी के बजट में सबका साथ सबका विकास 
  • ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,030)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,934)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,420)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,290)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,218)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?