By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: सभी फील्ड वाहनों में जीपीएस इंसोटेलेशन सुनिश्चित होगा : रंजीत सिन्हा
Share
Notification Show More
Latest News
दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल के ऋषिकेश तक विस्तार की उम्मीद, सीएम धामी ने पीएम से किया अनुरोध
उत्तराखंड
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, डोईवाला और ऋषिकेश में कई भवन सील
उत्तराखंड
देहरादून में निजी स्कूलों पर सख्ती, मनमानी फीस वृद्धि और महंगी किताबों पर लगेगा लगाम
उत्तराखंड
नवरात्र में माँ अंबिका मंदिर राजपुर में गूंजी भक्ति की स्वर लहरियां, जागर संध्या में झूमे श्रद्धालु
उत्तराखंड
कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, श्री महंत से समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > Uncategorized > सभी फील्ड वाहनों में जीपीएस इंसोटेलेशन सुनिश्चित होगा : रंजीत सिन्हा
Uncategorized

सभी फील्ड वाहनों में जीपीएस इंसोटेलेशन सुनिश्चित होगा : रंजीत सिन्हा

Web Editor
Last updated: 2023/07/01 at 2:55 PM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून: सचिव आपदा प्रबन्धन डॉ0 रंजीत कुमार सिन्हा ने विभागों को आपदा प्रबन्धन के दृष्टिगत अपने संसाधनों, फील्ड पर अधिकारियों व कार्मिकों, वाहनों, इक्विपमेंटस एवं अन्य सम्पतियों की जल्द से जल्द जीआईएस मैपिंग करने तथा आपदा प्रबन्धन विभाग की वेबसाइट पर डाटा अपलोड के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने परिवहन विभाग को विभिन्न विभागों में लगे सभी फील्ड वाहनों में जीपीएस इंसोटेलेशन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं। सचिव आपदा प्रबन्धन ने स्पष्ट किया कि सभी विभागों में आपदा कन्ट्रोल रूम या डिजास्टर मैनेजमेंट सेल स्थापित हो जानी चाहिए, जिनका जल्द ही आपदा प्रबन्धन विभाग द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को अपना डिजास्टर मैनेजमेंट प्लान तैयार करने, धरातल पर कार्य करने वाले कार्मिकों को आवश्यक प्रशिक्षण देने, सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों को तकनीकी रूप से दक्ष बनने, फील्ड में तैनात सभी कार्मिकों की जीआईसी मैपिंग करने, एसओपी तैयार करके, उसे आपदा प्रबन्धन विभाग पर अपलोड करवाने की सख्त हिदायत दी है। शनिवार को सचिवालय में सभी सम्बधित विभागो की आपदा प्रबन्धन में नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक के दौरान सचिव डा0 सिन्हा ने सिचाई एवं सीडब्ल्यूसी विभाग को फल्ड मैनेजमेंट प्लान तैयार करने के भी निर्देश दिए हैं।

सचिव आपदा प्रबन्धन ने सम्बन्धित विभागों से आपदा संवेदनशील लोकेशन के चिन्हीकरण तथा जीआईसी मैंपिग, जिलावार तथा विकासखण्डवार विभिन्न स्थानों पर संसाधनों एव कार्मिकों की तैनाती की स्पष्ट सूचना, फील्ड पर तैनात अधिकारियों एवं कार्मिकों की स्थिति एवं सम्पर्क सूत्रों का डाटा, जीआईएस प्लेटफोर्म पर रिसोर्स मैपिंग की स्पष्ट स्थिति, आपदा प्रबन्धन में विभागों में तकनीकी के इस्तेमाल की अद्यतन स्थिति तथा आपदा प्रबन्धन में विभागों की एसओपी की जानकारी ली। सचिव आपदा प्रबन्धन ने स्पष्ट किया कि सभी विभाग आपदा प्रबन्धन में निम्न से उच्च स्तर में लगे अपने अधिकारियों एवं कार्मिकों को पर्याप्त प्रशिक्षण दे एवं फील्ड कार्मिकों को अपनी भूमिकाओं की स्पष्ट जानकारी व एसओपी की जानकारी हो। उन्होंने सभी विभागों को गत वर्ष के आंकड़ों के डिजिटाइजेशन एवं एनालिसिस के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही सचिव आपदा प्रबन्धन ने विभागों को उनके आपातकालीन मैनेजमेंट प्लान को तैयार रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को राज्य में संचालित 108 सेवा के सभी वैन को जीआईसी मैंपिग के भी कड़े निर्देश दिए। सचिव आपदा प्रबन्धन ने सभी विभागों के आपदा कण्ट्रोल रूम को आपदा प्रबन्धन विभाग के एपीआई से जल्द से जल्द लिंक करने की भी बात की।

बैठक में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना, स्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग, परिवहन, पर्यटन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, वन विभाग, पशुपालन एव सूचना विभाग के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

यमुनोत्री रोपवे परियोजना का एलाइनमेंट बदलने की तैयारी

पर्यटन उद्योग को 65% कोटा, कमर्शियल सिलेंडरों की नई व्यवस्था लागू

उत्तराखंड में 2 लाख हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि परती

एआई से बदली ग्राम सरकार की तस्वीर: उत्तराखंड की 5300 से ज्यादा पंचायतें हुईं स्मार्ट

पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में लैंडिंग के दौरान 

TAGGED: gps in field vechile
Web Editor July 1, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री से रानीखेत व लैंसडाउन में छावनी बोर्ड भंग करने का किया अनुरोध
Next Article यमुनोत्री पैदल मार्ग से मलबा हटाया, यातायात सुचारु
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल के ऋषिकेश तक विस्तार की उम्मीद, सीएम धामी ने पीएम से किया अनुरोध
उत्तराखंड March 28, 2026
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, डोईवाला और ऋषिकेश में कई भवन सील
उत्तराखंड March 28, 2026
देहरादून में निजी स्कूलों पर सख्ती, मनमानी फीस वृद्धि और महंगी किताबों पर लगेगा लगाम
उत्तराखंड March 27, 2026
नवरात्र में माँ अंबिका मंदिर राजपुर में गूंजी भक्ति की स्वर लहरियां, जागर संध्या में झूमे श्रद्धालु
उत्तराखंड March 27, 2026

Recent Posts

  • दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल के ऋषिकेश तक विस्तार की उम्मीद, सीएम धामी ने पीएम से किया अनुरोध
  • एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, डोईवाला और ऋषिकेश में कई भवन सील
  • देहरादून में निजी स्कूलों पर सख्ती, मनमानी फीस वृद्धि और महंगी किताबों पर लगेगा लगाम
  • नवरात्र में माँ अंबिका मंदिर राजपुर में गूंजी भक्ति की स्वर लहरियां, जागर संध्या में झूमे श्रद्धालु
  • कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, श्री महंत से समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,070)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,967)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,466)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,336)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,254)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?