By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी पति की हत्या की साजिश
Share
Notification Show More
Latest News
चारधाम यात्रा : पीएम मोदी के ‘पांच मूल मंत्र’
Uncategorized
वैदिक मंत्रों के बीच खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, आस्था से गूंजा हिमालय
उत्तराखंड
आधुनिकता और अध्यात्म के मेल से नए रूप में संवर रहा बद्रीनाथ, मास्टर प्लान पर तेज़
उत्तराखंड
छह माह बाद देश के प्रथम गांव माणा में फिर लौटी मुस्कान, 82 लखपति दीदियों ने बदली तस्वीर
उत्तराखंड
केदारनाथ के कपाट खुलते ही शिखर पर आस्था, उमड़े भक्त सीएम ने किए दर्शन
Uncategorized
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > क्राइम > महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी पति की हत्या की साजिश
क्राइम

महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी पति की हत्या की साजिश

Web Editor
Last updated: 2023/10/21 at 7:27 AM
Web Editor
Share
5 Min Read
SHARE

देहरादून : बीते गुरुवार को चौकी डाकपत्थर क्षेत्रान्तर्गत जलालिया पीर के पास यमुना नदी में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था, जिसकी शरीर पर चोट व खरोंच के निशान थे। शव को शिनाख्त हेतु मौर्चरी में रखवाया गया था, जिसकी शिनाख्त शुक्रवार को उसके भाई नितिन कुमार द्वारा अरूण कुमार उर्फ जुगनू निवासी ग्रा0 बुलाकीवाला विकासनगर के रूप में की गई। अपने भाई के शरीर व गले पर चोटों के निशान होने के कारण किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या किये जाने के सम्बन्ध में एक प्रार्थना पत्र कोतवाली विकासनगर में दिया गया। जिस पर तत्काल कोतवाली विकासनगर में हत्या का अभियोग पंजीकृत करते हुए घटना के अनावरण हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देश पर विकासनगर पुलिस तथा एसओजी देहात की संयुक्त टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा घटना के सम्बन्ध में आस-पास के लोगों से जानकारी लेते हुए घटना स्थल व आस-पास के क्षेत्रों की सीसीटीवी फुटेजों का अवलोकन किया गया, जिसके आधार पर पुलिस टीम को मृतक अरूण का परम सिंह नाम के व्यक्ति के साथ जाना ज्ञात हुआ। जिस पर अभियुक्त परम सिंह पुत्र हरज्ञान सिंह को मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया। जिससे सख्ती से पूछताछ करने पर उसने मृतक की पत्नि रमिता के कहने पर मृतक अरूण की हत्या किया जाना स्वीकार किया गया। पूछताछ के आधार पर पुलिस द्वारा घटना में शामिल मृतक की पत्नी रमिता को भी गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ का विवरण
पूछताछ में अभियुक्त परम सिंह द्वारा बताया गया कि वह हलवाई का काम करता है तथा शादी ब्याह में काम के सिलसिले में विकास नगर आता रहता है। मृतक अरूण सिंह की पत्नी रमिता से उसकी मुलाकात एक वर्ष पूर्व एक विवाह समारोह के दौरान ग्रीन व्यू होटल में हुई थी। जहां वो शादी में काम के सिलसिले में आई हुई थी। इसके बाद हम दोनो की अक्सर बातचीत होने लगी तथा दोनो अक्सर विकासनगर मैं कालिंदी अस्पताल रोड पर एक होटल में मिलने लगे। इस दौरान रमिता द्वारा उसे बताया कि उसका पति अरूण, जो सब्जी की ठेली लगाने का कार्य करता है, अक्सर शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। यदि उसे रास्ते से हटा दिया जाए तो हम दोनो आसानी एक दूसरे के साथ रह सकते हैं। इसके बाद अक्सर रमिता से होने वाली मुलाकातों के दौरान वह अपने पति को रास्ते से हटाने का दबाव डालने लगी तथा एसा न करने पर मुझे जेल भेजने की धमकी देने लगी। जिस पर उसके द्वारा रमिता के साथ मिलकर उसके पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई गयी।
योजना के मुताबिक अभियुक्त दिनांक: 18-10-23 को अपने कारीगरों के साथ ट्रेन से सहारनपुर से देहरादून आया तथा अपने कारीगरों को विकासनगर में एक समारोह स्थल पर छोडकर अरूण को फोन कर मिलने के लिये बुलाया। विकासनगर में एक देसी शराब के ठेके से अभियुक्त ने देसी जाफरान खरीदी तथा अरूण के आने पर उसके साथ जलालिया होते हुए यमुना नदी के किनारे गया। वहां अभियुक्त ने अरूण को शराब पिलाई तथा जैसे ही अरूण बाथरूम करने के लिये नदी के किनारे गया अभियुक्त द्वारा पीछे से अपने पास रखे गमछे से उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी, और उसके शव को यमुना नदी में फेंक दिया। इसके बाद अभियुक्त उसकी मोटर साइकिल संख्या: यू0के0-के-16सी-2377 को लेकर विकासनगर आया और रसूलपुर में उक्त मोटर साइकिल को एक गली में खडी करके वहां से एक वाहन पकडकर चला गया। अभियुक्त द्वारा मृतक की पत्नी रमिता को फोन के माध्यम से घटना की सारी जानकारी दी गई थी। आज अभियुक्त विकासनगर से हिमांचल भागने की फिराक में था पर इससे पहले ही दून पुलिस ने उसे पकड लिया।

अभियुक्त:
2- परम सिंह उर्फ गुड्डू पुत्र हरज्ञान सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी मौहल्ला शिवपुरी कस्बा व थाना धनौरा मण्डी जिला अमरौहा मो0नं0 -9690863943
3- रमिता पत्नी मृतक अरुण कुमार निवासी बुलाकीवाला थाना विकासनगर देहरादून उम्र 27 वर्ष

You Might Also Like

धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, देहरादून में उप शिक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

रोड रेज मामले में सख्ती, दो अधिकारी निलंबित

विवाद में चली गोली, रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत से दून में सनसनी

ऋषिकेश में कैसिनो पर पुलिस का छापा  ,10 युवतियों समेत 40 गिरफ्तार

सीएम के निर्देश पर अवैध खनन मामले में इकबालपुर चौकी का पूरा स्टाफ निलंबित

TAGGED: consipricy
Web Editor October 21, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने 40 औद्योगिक ईकाइयों को स्वीकृत 90 करोड़ रूपये की धनराशि डिजिटली स्थानान्तरित की
Next Article नैनीताल में बच्‍चों के साथ क्रिकेट खेेले मुख्‍यमंत्री
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

चारधाम यात्रा : पीएम मोदी के ‘पांच मूल मंत्र’
Uncategorized April 23, 2026
वैदिक मंत्रों के बीच खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, आस्था से गूंजा हिमालय
उत्तराखंड April 23, 2026
आधुनिकता और अध्यात्म के मेल से नए रूप में संवर रहा बद्रीनाथ, मास्टर प्लान पर तेज़
उत्तराखंड April 22, 2026
छह माह बाद देश के प्रथम गांव माणा में फिर लौटी मुस्कान, 82 लखपति दीदियों ने बदली तस्वीर
उत्तराखंड April 22, 2026

Recent Posts

  • चारधाम यात्रा : पीएम मोदी के ‘पांच मूल मंत्र’
  • वैदिक मंत्रों के बीच खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, आस्था से गूंजा हिमालय
  • आधुनिकता और अध्यात्म के मेल से नए रूप में संवर रहा बद्रीनाथ, मास्टर प्लान पर तेज़
  • छह माह बाद देश के प्रथम गांव माणा में फिर लौटी मुस्कान, 82 लखपति दीदियों ने बदली तस्वीर
  • केदारनाथ के कपाट खुलते ही शिखर पर आस्था, उमड़े भक्त सीएम ने किए दर्शन

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,123)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,010)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,515)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,389)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,299)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?