उत्तरकाशी : कल गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद आज 15.11.2023 को भैयादूज के पावन पर्व पर पूर्वाह्न 11:57 बजे यमुना जी के उद्गम स्थल स्थित उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध धाम यमुनोत्री के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा अर्चना के विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिये गए। पुलिस सुरक्षा के साथ यमुनोत्री से पतित पावनी मां यमुना की उत्सव डोली ढोल-दमाऊ के साथ शनिदेव महाराज की अगुवाई में खरसाली(खुशीमट्ठ) गांव के लिए रवाना हुई।
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्री अर्पण यदुवंशी के कुशल नेतृत्व एवं चारधाम यात्रा के नोडल अधिकारी सी0ओ0 उत्तरकाशी श्री अनुज कुमार के कुशल यात्रा प्रबंधन व CO बड़कोट श्री सुरेन्द्र सिंह भण्डारी एवं सी0ओ0 ऑपरेशन/यातायात,श्री प्रशांत कुमार के व्यवस्थित यातायात व फोर्स प्रबंधन में उत्तरकाशी पुलिस के जवानों द्वारा विभिन्न प्रतिकूल परस्थितियों में दिन रात कड़ी मेहनत करते हुये इस वर्ष करीब पौने आठ लाख श्रद्धालुओं को यमुनोत्री धाम पर सुरक्षित दर्शन करवाये गये है।
चारधाम यात्रा-23 के दौरान करीब 17 लाख श्रद्धालुओं द्वारा यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के दर्शन किये गये है।