By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: प्रदेश में सुदूर गांवों के नजदी‍क ही मिलेंगी सस्‍ती दवाएं
Share
Notification Show More
Latest News
चारधाम यात्रा में जरूरत पड़ने पर चूल्हों से चलेगा काम
उत्तराखंड
कुमाऊँ–गढ़वाल रेल कनेक्टिविटी को रफ्तार देने की पहल, सीएम धामी ने रेल मंत्री से की अहम मुलाकात
उत्तराखंड
ओडिशा के रघुराजपुर में भी  दिखी कुमाऊं की सांस्कृतिक आत्मा, पट्टाचित्र में झलकी ‘ऐपण’ 
पर्यटन
धान की नई तकनीक से 35% तक घटेगी मीथेन गैस
देश-विदेश
ऋषिकेश में कैसिनो पर पुलिस का छापा  ,10 युवतियों समेत 40 गिरफ्तार
क्राइम
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > प्रदेश में सुदूर गांवों के नजदी‍क ही मिलेंगी सस्‍ती दवाएं
उत्तराखंड

प्रदेश में सुदूर गांवों के नजदी‍क ही मिलेंगी सस्‍ती दवाएं

Web Editor
Last updated: 2023/11/20 at 5:14 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून: प्रदेश के सुदरवर्ती क्षेत्रों में अब गांव के नजदीक ही सस्ती दरों पर जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध हो सकेंगी। इसके लिए सहकारिता विभाग ने बहुद्देश्यीय प्रारंभिक कृषि ऋण सहकारी समितियों में जन औषधि केंद्र खोलने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं।

अभी तक विभिन्न जिलों से 67 सहकारी समितियों ने इसके लिए आवेदन किए हैं। बागेश्वर की एक और टिहरी की दो समितियों को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से लाइसेंस भी मिल चुका है। जन औषधि केंद्रों के संचालन के लिए अभी तक विभाग ने 15 फार्मेसिस्ट की व्यवस्था भी कर ली है।

सहकारिता की रीढ़ कही जाने वाली सहकारी समितियों को सशक्त बनाने पर सरकार ने विशेष ध्यान केंद्रित किया है। इसी कड़ी में समितियों को विभिन्न आयामों से जोड़ा जा रहा है। हाल में केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भी उत्तराखंड दौरे में सहकारी समितियों को पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी संचालन जैसे कार्य देने पर बल दिया था। साथ ही राज्य की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए समितियों में जन औषधि केंद्र खोलने को भी कहा था, ताकि दूरस्थ क्षेत्र के गांवों के निवासियों को भी सस्ती दरों पर जैनेरिक दवाइयां उपलब्ध हो सकें।

अब सहकारी समितियों में जन औषधि केंद्र खोलने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाए जा रहे हैं। सहकारिता मंत्री डा धन सिंह रावत स्वयं इसकी मानीटरिंग कर रहे हैं।

परिणामस्वरूप विभिन्न जिलों की सहकारी समितियां इसके लिए आगे आई हैं। निबंधक सहकारी समितियां आलोक कुमार पांडेय के अनुसार प्रथम चरण में प्रत्येक जिले में कम से कम पांच समितियों में जन औषधि केंद्र खोलने का लक्ष्य रखा गया। इसके सापेक्ष 67 समितियों ने इसके लाइसेंस के लिए आवेदन किए हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक तीन समितियों को लाइसेंस प्राप्त हो चुके हैं और शेष को भी जल्द ही मिलने की उम्मीद है।

निबंधक सहकारी समितियां आलोक कुमार पांडेय के अनुसार समितियों में खुलने जा रहे जन औषधि केंद्रों में बेरोजगार फार्मेसिस्ट को भी अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि अभी तक 15 फार्मेसिस्ट की व्यवस्था हो चुकी है। साथ ही पर्वतीय क्षेत्र के बेरोजगार फार्मेसिस्ट से अपनी नजदीकी सहकारी समितियों से संपर्क करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि इन जन औषधि केंद्रों में कार्य करने वाले फार्मेसिस्ट के लिए लाभ का आधा हिस्सा अथवा मानदेय की व्यवस्था दोनों ही विकल्प रखे गए हैं।

You Might Also Like

चारधाम यात्रा में जरूरत पड़ने पर चूल्हों से चलेगा काम

कुमाऊँ–गढ़वाल रेल कनेक्टिविटी को रफ्तार देने की पहल, सीएम धामी ने रेल मंत्री से की अहम मुलाकात

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन, वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव

शादी-ब्याह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक गैस सिलेंडर

चारधाम यात्रा में पिरुल और बायोगैस को बढ़ावा, ग्रीन एनर्जी मॉडल की ओर बढ़ा उत्तराखंड

TAGGED: cheap medicine
Web Editor November 20, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सिल्‍क्‍यारा में 21 मीटर एस्‍केप टनल तैयार, फिलहाल ड्रिलिंग का काम रोका
Next Article श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज में आधुनिक सर्जरी तकनीकों पर हुआ मंथन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

चारधाम यात्रा में जरूरत पड़ने पर चूल्हों से चलेगा काम
उत्तराखंड March 29, 2026
कुमाऊँ–गढ़वाल रेल कनेक्टिविटी को रफ्तार देने की पहल, सीएम धामी ने रेल मंत्री से की अहम मुलाकात
उत्तराखंड March 29, 2026
ओडिशा के रघुराजपुर में भी  दिखी कुमाऊं की सांस्कृतिक आत्मा, पट्टाचित्र में झलकी ‘ऐपण’ 
पर्यटन March 29, 2026
धान की नई तकनीक से 35% तक घटेगी मीथेन गैस
देश-विदेश March 29, 2026

Recent Posts

  • चारधाम यात्रा में जरूरत पड़ने पर चूल्हों से चलेगा काम
  • कुमाऊँ–गढ़वाल रेल कनेक्टिविटी को रफ्तार देने की पहल, सीएम धामी ने रेल मंत्री से की अहम मुलाकात
  • ओडिशा के रघुराजपुर में भी  दिखी कुमाऊं की सांस्कृतिक आत्मा, पट्टाचित्र में झलकी ‘ऐपण’ 
  • धान की नई तकनीक से 35% तक घटेगी मीथेन गैस
  • ऋषिकेश में कैसिनो पर पुलिस का छापा  ,10 युवतियों समेत 40 गिरफ्तार

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,071)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,968)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,468)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,338)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,255)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?