By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: आवारा कुत्‍तों से परेशान आईआईटी रुड़की के छात्रों ने किया प्रदर्शन
Share
Notification Show More
Latest News
ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील
उत्तराखंड
मंगलवार को निकलेगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, 25 हजार से अधिक संगतें होंगी शामिल
उत्तराखंड
हरिद्वार में मोतीचूर फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार सवार दो लोगों की जिंदा जलकर मौत
क्राइम
आज पेश होगा उत्तराखंड का Budget
उत्तराखंड
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > आवारा कुत्‍तों से परेशान आईआईटी रुड़की के छात्रों ने किया प्रदर्शन
उत्तराखंड

आवारा कुत्‍तों से परेशान आईआईटी रुड़की के छात्रों ने किया प्रदर्शन

Web Editor
Last updated: 2024/01/18 at 6:49 AM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

रुड़की: आईआईटी रुड़की के छात्र रात को अचानक प्रदर्शन पर उतर पड़े। हाथों में तख्तियां लेकर बड़ी संख्या में छात्रों ने विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने सुरक्षा का हवाला देते हुए कहा कि आवारा कुत्तों के आतंक ने बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है।

संस्थान में अब तक 20 से अधिक व्यक्तियों को आवारा कुत्ते काट चुके हैं। उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि आवारा कुत्तों से निजात दिलाने को लेकर संस्थान प्रबंधन से कई बार शिकायत की जा चुकी है। इसके बाद भी आवारा कुत्तों पर अंकुश नहीं लगाया जा रहा है।

बुधवार देर रात को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की के छात्रों (जिसमें अधिकांश पीएचडी कर रहे छात्र शामिल हैं) ने आजाद भवन में एकत्र होकर प्रदर्शन किया। सभी ने हाथों में विरोध स्वरूप तख्तियां पकड़ रखी थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि वह लगातार संस्थान प्रबंधन को लिखित एवं मौखिक रूप से आवारा कुत्तों के संबंध में जानकारी दे चुके हैं।

20 से अधिक ईमेल की जा चुकी हैं, लेकिन अभी तक भी इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिसकी वजह से उनका निकलना मुश्किल हो गया है। यदि संस्थान ने जल्द इस संबंध में कोई कदम नहीं उठाया तो संस्थान की सड़कों पर उतरकर वह प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। ज्ञात हो कि रुड़की एवं आसपास के क्षेत्रों में आवारा कुत्तों का भारी आतंक है। दिसंबर माह में पिटबुल के हमले में रुड़की में एक महिला की मौत तक हो चुकी है। जिसमें पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

कुत्तों के हमलों को देखते हुए शहरी विकास विभाग सभी जिलों को एसओपी जारी कर उसका अनुपालन करने को भी कह चुका है। इसके बाद भी जिलों व निकायों की मशीनरी अपेक्षित कार्रवाई नहीं कर पा रही। आवारा कुत्तों के आतंक की यह स्थिति अकेले रुड़की की नहीं है। तमाम बड़े शहरों में कुत्तों का आतंक देखने को मिल रहा है।

You Might Also Like

ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील

मंगलवार को निकलेगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, 25 हजार से अधिक संगतें होंगी शामिल

आज पेश होगा उत्तराखंड का Budget

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित

SRHU को वॉटर ट्रांसवर्सैलिटी ग्लोबल अवॉर्ड

TAGGED: iit student
Web Editor January 18, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article यातायात नियमों का उल्‍लंघन किया तो पुलिस वालों का भी कटेगा चालान
Next Article छुटटी पर आए फौजी ने दोे साल की बेटी को पीट पीट कर मार डाला
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील
उत्तराखंड March 10, 2026
मंगलवार को निकलेगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, 25 हजार से अधिक संगतें होंगी शामिल
उत्तराखंड March 9, 2026
हरिद्वार में मोतीचूर फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार सवार दो लोगों की जिंदा जलकर मौत
क्राइम March 9, 2026
आज पेश होगा उत्तराखंड का Budget
उत्तराखंड March 9, 2026

Recent Posts

  • ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील
  • मंगलवार को निकलेगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, 25 हजार से अधिक संगतें होंगी शामिल
  • हरिद्वार में मोतीचूर फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, कार सवार दो लोगों की जिंदा जलकर मौत
  • आज पेश होगा उत्तराखंड का Budget
  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,030)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,934)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,420)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,290)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,218)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?