By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित
Share
Notification Show More
Latest News
MDDA का बड़ा एक्शन, हरिद्वार बाईपास और डोईवाला में तीन अवैध व्यावसायिक निर्माण सील
उत्तराखंड
उत्तराखंड में हर साल 4,534 मवेशियों को निगल रहे बाघ और गुलदार 
उत्तराखंड
कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन, धामी बोले- वीरों का बलिदान हमेशा रहेगा राष्ट्र की प्रेरणा
उत्तराखंड
बुजुर्गों के लिए भी बहुतहै रोजगार के मौके 
देश-विदेश
मीमांसा, सान्वी और नमिश ने जीते दो-दो गोल्ड, सीआईएससीई जोनल स्केटिंग में चमके सेंट पैट्रिक्स के खिलाड़ी
Uncategorized
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित
उत्तराखंड

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित

Web Editor
Last updated: 2026/03/09 at 3:03 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

CM Pushkar Singh Dhami Honours 38 Senior Women on International Women’s Day in Dehradun

देहरादून, 09 March 2026। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन, देहरादून में आयोजित “नारी तू नारायणी” कार्यक्रम में प्रदेश की वरिष्ठ मातृशक्ति को सम्मानित किया। इस दौरान शिक्षा, समाज सेवा, कृषि, उद्यमिता, संस्कृति, पर्यावरण और जल संरक्षण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली राज्यभर की 38 वरिष्ठ महिलाओं को सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री ने सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आज उन मातृशक्तियों का सम्मान किया जा रहा है, जिनके त्याग, संघर्ष, स्नेह और संस्कारों ने परिवार, समाज और राष्ट्र की मजबूत नींव रखी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्नेह और आशीर्वाद से ही पीढ़ियाँ आगे बढ़ती हैं और समाज निरंतर प्रगति करता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाएं मां के रूप में अपने जीवन के अनेक सुखों का त्याग कर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करती हैं। वरिष्ठ महिलाएं परिवार के साथ संस्कृति, परंपरा और जीवन मूल्यों की संरक्षक भी होती हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति का योगदान विशेष रूप से प्रेरणादायी है, क्योंकि यहां की महिलाएं परिवार के साथ खेत-खलिहानों और सामाजिक जिम्मेदारियों को भी समान रूप से निभाती हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी प्रदेश की महिलाएं मजबूती से आगे बढ़ती हैं। उनके त्याग, परिश्रम और साहस ने राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि पहाड़ की असली ताकत उसकी मातृशक्ति है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों और वृद्ध माताओं की सेवा करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। राज्य सरकार महिलाओं, विशेषकर वरिष्ठ महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। वृद्धावस्था पेंशन और विधवा पेंशन योजनाओं के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, साथ ही बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं और वृद्धाश्रमों की व्यवस्था भी मजबूत की जा रही है।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि सक्रियता ही जीवन को जीवंत और समृद्ध बनाती है। महिलाओं की शक्ति परिवार के साथ समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
कार्यक्रम में सचिव चंद्रेश कुमार यादव ने बताया कि इस वर्ष महिला दिवस की थीम “Give to Gain” रखी गई है। इसके तहत 60 वर्ष से अधिक आयु की उन महिलाओं को सम्मानित किया गया, जो आज भी समाज में सक्रिय रहते हुए प्रेरणादायी कार्य कर रही हैं।
कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से चयनित महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष गीता राम गौड़, निदेशक बीएल राणा, विक्रम सिंह, एस.के. त्रिपाठी, मोहित चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

You Might Also Like

MDDA का बड़ा एक्शन, हरिद्वार बाईपास और डोईवाला में तीन अवैध व्यावसायिक निर्माण सील

उत्तराखंड में हर साल 4,534 मवेशियों को निगल रहे बाघ और गुलदार 

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन, धामी बोले- वीरों का बलिदान हमेशा रहेगा राष्ट्र की प्रेरणा

AI, ड्रोन और कैमरा ट्रैप से होगी जंगलों की चौकसी, धामी ने दिए हाईटेक निगरानी के निर्देश

बाघों की सुरक्षा का नया कवच: राजाजी टाइगर रिजर्व में बनेगी टाइगर टास्क फोर्स

TAGGED: recognizing their contribution to society., Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami honoured 38 senior women from across the state during the “Nari Tu Narayani” programme in Dehradun on International Women’s Day
Web Editor March 9, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article SRHU को वॉटर ट्रांसवर्सैलिटी ग्लोबल अवॉर्ड
Next Article आज पेश होगा उत्तराखंड का Budget
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

MDDA का बड़ा एक्शन, हरिद्वार बाईपास और डोईवाला में तीन अवैध व्यावसायिक निर्माण सील
उत्तराखंड July 26, 2026
उत्तराखंड में हर साल 4,534 मवेशियों को निगल रहे बाघ और गुलदार 
उत्तराखंड July 25, 2026
कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन, धामी बोले- वीरों का बलिदान हमेशा रहेगा राष्ट्र की प्रेरणा
उत्तराखंड July 25, 2026
बुजुर्गों के लिए भी बहुतहै रोजगार के मौके 
देश-विदेश July 25, 2026

Recent Posts

  • MDDA का बड़ा एक्शन, हरिद्वार बाईपास और डोईवाला में तीन अवैध व्यावसायिक निर्माण सील
  • उत्तराखंड में हर साल 4,534 मवेशियों को निगल रहे बाघ और गुलदार 
  • कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन, धामी बोले- वीरों का बलिदान हमेशा रहेगा राष्ट्र की प्रेरणा
  • बुजुर्गों के लिए भी बहुतहै रोजगार के मौके 
  • मीमांसा, सान्वी और नमिश ने जीते दो-दो गोल्ड, सीआईएससीई जोनल स्केटिंग में चमके सेंट पैट्रिक्स के खिलाड़ी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,451)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,312)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,811)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,745)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,545)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?