By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: SRHU को वॉटर ट्रांसवर्सैलिटी ग्लोबल अवॉर्ड
Share
Notification Show More
Latest News
कुंभ : ट्रैफिक प्लान को अंतिम रूप देने की कवायद तेज, रेलवे-प्रशासन में समन्वय के निर्देश
उत्तराखंड
अब ऐप से बुक करें जंगलात की लकड़ी, ‘हिमकाष्ठ’ से ऑनलाइन बिक्री और नीलामी शुरू
उत्तराखंड
मेहुवाला में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप
उत्तराखंड
देहरादून के विकास की नई रूपरेखा: 968 करोड़ के बजट से बदलेगा शहर का स्वरूप
उत्तराखंड
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में विशाल मिश्रा के साथ सजी सुरों की शाम
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > SRHU को वॉटर ट्रांसवर्सैलिटी ग्लोबल अवॉर्ड
उत्तराखंड

SRHU को वॉटर ट्रांसवर्सैलिटी ग्लोबल अवॉर्ड

Web Editor
Last updated: 2026/03/09 at 2:52 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

SRHU Honoured with Water Transversality Global Award 2026 for Water Conservation Efforts

देहरादून, 09 March 2026। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू), जौलीग्रांट और इसकी प्रायोजित संस्था हिमालयन इंस्टिट्यूट हॉस्पिटल ट्रस्ट (एचआईएचटी) को जल संरक्षण और पर्यावरणीय स्थिरता के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। नई दिल्ली में आयोजित इंडिया वाटर फाउंडेशन के विशेष समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने एसआरएचयू को प्रतिष्ठित वॉटर ट्रांसवर्सैलिटी ग्लोबल अवॉर्ड-2026 प्रदान किया।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की ओर से उप निदेशक नितेश कौशिक, गिरीश उनियाल और लखपत बिष्ट ने यह सम्मान ग्रहण किया। यह पुरस्कार संयुक्त राष्ट्र से जुड़ी संस्थाओं, नीति आयोग और भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के सहयोग से दिया गया है।
एसआरएचयू के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर जल संरक्षण का एक सशक्त मॉडल बन चुका है। उन्होंने कहा कि सूख चुके हैंडपंपों को पुनर्जीवित करने के लिए विश्वविद्यालय ने ‘डायरेक्ट इंजेक्शन तकनीक’ विकसित की है, जिसे पेटेंट भी मिला है।
उन्होंने बताया कि परिसर में वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने के लिए 2.5 लाख लीटर क्षमता वाले 10 रिचार्ज पिट और 12 हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही एसटीपी के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 10 लाख लीटर पानी को शुद्ध कर सिंचाई और बागवानी में उपयोग किया जा रहा है।

 

बॉक्स : 600 से अधिक गांवों में जल प्रबंधन का मॉडल

डॉ. विजय धस्माना ने बताया कि संस्थान पिछले 28 वर्षों से उत्तराखंड के दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों में जल आपूर्ति और स्वच्छता के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। इस दौरान 600 से अधिक गांवों में जल प्रबंधन के सफल मॉडल स्थापित किए गए हैं, जिससे वहां की तस्वीर बदली है। संस्थान की विशेषज्ञता का लाभ अब देश के 31 राज्यों और 13 देशों के प्रतिनिधियों तक पहुंच रहा है।

बॉक्स : राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान
डॉ. धस्माना के अनुसार भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय ने एचआईएचटी को जल जीवन मिशन के अंतर्गत मुख्य संसाधन केंद्र के रूप में नामित किया है। संस्थान अब तक देशभर में 8,500 से अधिक अभियंताओं और पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दे चुका है। इसके अलावा भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की ओर से मिला ग्रीन प्रैक्टिसेस प्लैटिनम अवॉर्ड भी संस्थान की पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

You Might Also Like

कुंभ : ट्रैफिक प्लान को अंतिम रूप देने की कवायद तेज, रेलवे-प्रशासन में समन्वय के निर्देश

अब ऐप से बुक करें जंगलात की लकड़ी, ‘हिमकाष्ठ’ से ऑनलाइन बिक्री और नीलामी शुरू

मेहुवाला में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

देहरादून के विकास की नई रूपरेखा: 968 करोड़ के बजट से बदलेगा शहर का स्वरूप

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में विशाल मिश्रा के साथ सजी सुरों की शाम

Web Editor March 9, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article श्री दरबार साहिब में आस्था का महासागर, 94 फीट ऊंचे श्री झण्डे जी पर झुके लाखों शीश
Next Article अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

कुंभ : ट्रैफिक प्लान को अंतिम रूप देने की कवायद तेज, रेलवे-प्रशासन में समन्वय के निर्देश
उत्तराखंड April 29, 2026
अब ऐप से बुक करें जंगलात की लकड़ी, ‘हिमकाष्ठ’ से ऑनलाइन बिक्री और नीलामी शुरू
उत्तराखंड April 29, 2026
मेहुवाला में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप
उत्तराखंड April 29, 2026
देहरादून के विकास की नई रूपरेखा: 968 करोड़ के बजट से बदलेगा शहर का स्वरूप
उत्तराखंड April 29, 2026

Recent Posts

  • कुंभ : ट्रैफिक प्लान को अंतिम रूप देने की कवायद तेज, रेलवे-प्रशासन में समन्वय के निर्देश
  • अब ऐप से बुक करें जंगलात की लकड़ी, ‘हिमकाष्ठ’ से ऑनलाइन बिक्री और नीलामी शुरू
  • मेहुवाला में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप
  • देहरादून के विकास की नई रूपरेखा: 968 करोड़ के बजट से बदलेगा शहर का स्वरूप
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में विशाल मिश्रा के साथ सजी सुरों की शाम

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,132)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,019)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,527)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,406)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,303)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?