By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: वाल्‍वो बस में एक्‍सपायरी डेट का पानी देने पर यात्रियों का हंगामा
Share
Notification Show More
Latest News
दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल के ऋषिकेश तक विस्तार की उम्मीद, सीएम धामी ने पीएम से किया अनुरोध
उत्तराखंड
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, डोईवाला और ऋषिकेश में कई भवन सील
उत्तराखंड
देहरादून में निजी स्कूलों पर सख्ती, मनमानी फीस वृद्धि और महंगी किताबों पर लगेगा लगाम
उत्तराखंड
नवरात्र में माँ अंबिका मंदिर राजपुर में गूंजी भक्ति की स्वर लहरियां, जागर संध्या में झूमे श्रद्धालु
उत्तराखंड
कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, श्री महंत से समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > वाल्‍वो बस में एक्‍सपायरी डेट का पानी देने पर यात्रियों का हंगामा
उत्तराखंड

वाल्‍वो बस में एक्‍सपायरी डेट का पानी देने पर यात्रियों का हंगामा

Web Editor
Last updated: 2024/01/29 at 8:31 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून: उत्तराखंड परिवहन निगम में अनियमितता के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। पिछले दिनों ही महालेखाकार कार्यालय की ओर से किए गए आडिट में करोड़ों रुपये की वित्तीय अनियमितता के मामले सामने आए थे। अब परिवहन निगम की सुपर डीलक्स नान-स्टाप वाल्वो बस सेवा में यात्रियों को एक्सपायरी डेट की पानी की बोतल देने का मामला सामने आया है। जो बोतल यात्रियों को दी गई उस पर 19 नवंबर 2023 को एक्सपायरी डेट अंकित थी।

बस में सवार यात्रियों ने परिवहन निगम पर उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा से खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया। शिकायत का संज्ञान लेकर निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन ने जांच के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही पानी की बोतल उपलब्ध कराने वाली एजेंसी पर जुर्माना लगाने की बात कही है।

घटना रविवार शाम दिल्ली से देहरादून आ रही नान-स्टाप वाल्वो बस में सामने आई। वाल्वो बस (यूके07-पीए-3030) दिल्ली कश्मीरी गेट आइएसबीटी से शाम पांच बजे देहरादून के लिए चली। बस पर मोनू कुमार परिचालक तैनात था। इस बस के लिए देहरादून के ओम सिटी निवासी एवं ग्राफिक एरा अस्पताल के चिकित्सक डा. आर प्रकाश ने आनलाइन सीट बुक की हुई थी। बस में कुल 35 यात्री बैठे हुए थे।

डा. आर प्रकाश ने बताया कि बस के चलने के कुछ देर बाद परिचालक ने सभी यात्रियों को पीने के पानी की बोतल दी। बता दें कि वाल्वो बस में यात्रियों को पानी की बोतल निश्शुल्क उपलब्ध कराई जाती है। जैसे ही डा. आर प्रकाश ने बोतल पर दर्ज मैनुफेक्चरिंग डेट और एक्सपायरी डेट देखी, उनके होश उड़ गए। बोतल पर मैन्युफैक्चरिंग डेट 19 जून 2023 जबकि एक्सपायरी डेट 19 नवंबर 2023 अंकित थी। उन्होंने सभी यात्रियों को यह पानी पीने से रोक दिया और मामले की जानकारी दी।

यात्रियों ने बस में एक्सपायरी डेट का पानी उपलब्ध कराने के विरोध में हंगामा किया और परिचालक से उनकी तीखी झड़प भी हुई। यात्रियों ने आरोप लगाया कि परिवहन निगम 945 रुपये किराया लेकर भी उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहा। यात्रियों ने बस में अंकित परिवहन निगम के शिकायती नम्बर पर फोन कर शिकायत दर्ज कराई।

उत्तराखंड परिवहन निगम की वाल्वो बसों में पानी की बोतल उपलब्ध कराने के लिए निगम ने सिडकुल कोटद्वार की पैरामाउंट ग्रीन केयर कंपनी से करार किया हुआ है। बस में प्रत्येक यात्री को 500 एमएल की पानी की बोतल दी जाती है।

You Might Also Like

दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल के ऋषिकेश तक विस्तार की उम्मीद, सीएम धामी ने पीएम से किया अनुरोध

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, डोईवाला और ऋषिकेश में कई भवन सील

देहरादून में निजी स्कूलों पर सख्ती, मनमानी फीस वृद्धि और महंगी किताबों पर लगेगा लगाम

नवरात्र में माँ अंबिका मंदिर राजपुर में गूंजी भक्ति की स्वर लहरियां, जागर संध्या में झूमे श्रद्धालु

कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, श्री महंत से समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा

TAGGED: water of expiry date
Web Editor January 29, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article धर्म के नाम पर वोट लेना देश के साथ गद्दारी
Next Article उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग 1010 पदों के लिए परीक्षाएं आयोजित करेगा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल के ऋषिकेश तक विस्तार की उम्मीद, सीएम धामी ने पीएम से किया अनुरोध
उत्तराखंड March 28, 2026
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, डोईवाला और ऋषिकेश में कई भवन सील
उत्तराखंड March 28, 2026
देहरादून में निजी स्कूलों पर सख्ती, मनमानी फीस वृद्धि और महंगी किताबों पर लगेगा लगाम
उत्तराखंड March 27, 2026
नवरात्र में माँ अंबिका मंदिर राजपुर में गूंजी भक्ति की स्वर लहरियां, जागर संध्या में झूमे श्रद्धालु
उत्तराखंड March 27, 2026

Recent Posts

  • दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल के ऋषिकेश तक विस्तार की उम्मीद, सीएम धामी ने पीएम से किया अनुरोध
  • एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, डोईवाला और ऋषिकेश में कई भवन सील
  • देहरादून में निजी स्कूलों पर सख्ती, मनमानी फीस वृद्धि और महंगी किताबों पर लगेगा लगाम
  • नवरात्र में माँ अंबिका मंदिर राजपुर में गूंजी भक्ति की स्वर लहरियां, जागर संध्या में झूमे श्रद्धालु
  • कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, श्री महंत से समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,070)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,967)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,467)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,337)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,254)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?