By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्प लाईन 1905, इन्टीग्रेटेड कमांड और कंट्रोल सेंटर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया
Share
Notification Show More
Latest News
उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने सिंह बिसेन
उत्तराखंड
उत्तराखंड में अग्निवीरों को लिखित और शारीरिक परीक्षा से छूट
उत्तराखंड
आपदा में दबे कल्पकेदार मंदिर की खुदाई में जुटे ग्रामीण 
उत्तराखंड
निगरानी ग्रिड बनाने में दक्ष हो रहे जांबाज
उत्तराखंड
धार्मिक पर्यटन को मिली नई पहचान: धामी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्प लाईन 1905, इन्टीग्रेटेड कमांड और कंट्रोल सेंटर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्प लाईन 1905, इन्टीग्रेटेड कमांड और कंट्रोल सेंटर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

Web Editor
Last updated: 2024/01/31 at 9:22 AM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने सीएम हेल्पलाईन के कंट्रोल रूम से अल्मोड़ा जनपद के पच्योना गांव के निवासी श्री लाल सिंह की समस्या सुनी। उन्होंने जिलाधिकारी अल्मोड़ा को निर्देश दिये कि शिकायत का शीघ्र संज्ञान लेते हुए समाधान किया जाए। श्री लाल सिंह ने सीएम हेल्पलाईन 1905 पर शिकायत की थी कि खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के उनका राशन कार्ड रद्द कर दिया गया है। जिसके कारण क्षेत्रीय राशन डीलर द्वारा उन्हें राशन नहीं दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने श्री लाल सिंह से बात करते हुए कहा कि उनकी समस्या का शीघ्र समाधान किया जायेगा। उन्होंने जिलाधिकारी अल्मोड़ा को निर्देश दिये हैं कि जिला पूर्ति अधिकारी अल्मोड़ा के स्तर पर लंबित इनकी समस्या का समाधान जल्द कराया जाए।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने आई.टी.डी.ए के इन्टीग्रेटेड कमांड और कंट्रोल सेंटर से यातायात व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया। उन्होंने यातायात व्यवस्थाओं में लगे सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि यातायात की सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखी जाए। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्यवाही भी की जाए। सीएम हेल्पलाईन 1905 के कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कंट्रोल रूम में कार्य कर रहे कार्मिकों से कहा कि लोगों की विभिन्न समस्याओं से संबंधित जो भी फोन कॉल आ रहे हैं, लोगों से शालीनता से बात कर उनकी समस्याएं सुने और जिस विभाग से संबंधित शिकायत है, यथा शीघ्र संबंधित विभागों को भेंजे। मुख्यमंत्री हर माह स्वयं सीएम हेल्पलाईन 1905 की विस्तृत समीक्षा करते हैं। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान आई.टी.डी.ए की विभिन्न गतिविधियों का जायजा भी लिया।

इस अवसर पर सचिव श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम एवं उपाध्यक्ष एम.डी.डी.ए श्री बंशीधर तिवारी भी मौजूद थे।

You Might Also Like

उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने सिंह बिसेन

उत्तराखंड में अग्निवीरों को लिखित और शारीरिक परीक्षा से छूट

आपदा में दबे कल्पकेदार मंदिर की खुदाई में जुटे ग्रामीण 

निगरानी ग्रिड बनाने में दक्ष हो रहे जांबाज

धार्मिक पर्यटन को मिली नई पहचान: धामी

TAGGED: inspection
Web Editor January 31, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article गंगोत्री-यमुनोत्री धाम सहित हर्षिल बर्फ से लकदक
Next Article चमोली की जिला पंचायत अध्‍यक्ष को हटाने के फैसलेे पर हाई कोर्ट की रोक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने सिंह बिसेन
उत्तराखंड October 12, 2026
उत्तराखंड में अग्निवीरों को लिखित और शारीरिक परीक्षा से छूट
उत्तराखंड October 12, 2026
आपदा में दबे कल्पकेदार मंदिर की खुदाई में जुटे ग्रामीण 
उत्तराखंड October 12, 2026
निगरानी ग्रिड बनाने में दक्ष हो रहे जांबाज
उत्तराखंड October 11, 2026

Recent Posts

  • उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने सिंह बिसेन
  • उत्तराखंड में अग्निवीरों को लिखित और शारीरिक परीक्षा से छूट
  • आपदा में दबे कल्पकेदार मंदिर की खुदाई में जुटे ग्रामीण 
  • निगरानी ग्रिड बनाने में दक्ष हो रहे जांबाज
  • धार्मिक पर्यटन को मिली नई पहचान: धामी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (12,130)
  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (10,621)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (10,036)
  • 300 रुपये के लिए वृद्ध दंपती समेत तीन को पेचकस से गोदा, मौत (9,798)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (9,508)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?