By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: गुप्‍ता बंधुओं की जमानत याचिका फिर खारिज, स्‍याही फेंकने के मामले में मुकदमा
Share
Notification Show More
Latest News
खनन सुधारों में अग्रणी उत्तराखंड, राजस्व में 800 करोड़ का उछाल 
उत्तराखंड
धान के खेत में उतरे डीएम , किसानों संग काटी फसल 
उत्तराखंड
खटीमा में लहराया उत्तराखंड का सबसे ऊंचा तिरंगा
उत्तराखंड
देहरादून में फर्जी आयुष्मान और राशन कार्डों पर बड़ी कार्रवाई 
क्राइम
मिलावटी मिठाइयों पर जीरो टॉलरेंस,उत्तराखंड में सीमाओं पर कड़ा पहरा
स्वास्थ्य
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > गुप्‍ता बंधुओं की जमानत याचिका फिर खारिज, स्‍याही फेंकने के मामले में मुकदमा
उत्तराखंड

गुप्‍ता बंधुओं की जमानत याचिका फिर खारिज, स्‍याही फेंकने के मामले में मुकदमा

Web Editor
Last updated: 2024/06/02 at 2:31 AM
Web Editor
Share
5 Min Read
SHARE

देहरादून : बिल्डर सतेंदर सिंह साहनी उर्फ बाबा साहनी की आत्महत्या के मामले में गिरफ्तार अजय गुप्ता व उनका बहनोई अनिल गुप्ता के विरुद्ध बढ़ाई जबरन वसूली (385) व धोखाधड़ी की धारा (420) में जमानत को लेकर तृतीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट साहिस्ता बानो की अदालत में सुनवाई हुई। अदालत ने जमानत अर्जी खारिज करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इससे पूर्व अदालत आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में भी जमानत अर्जी खारिज कर चुकी है। दूसरी तरफ गुप्ता बंधु को जेल से पेशी पर लाए जाने के दौरान कोर्ट के बाहर स्याही फेंकने के प्रकरण में पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। इस प्रकरण को गुप्ता बंधु के अधिवक्ताओं ने कोर्ट रूम में भी उठाया। जिसके आधार पर कोर्ट ने आदेश दिया कि जब तक अपरिहार्य न हो आरोपियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से पेश किया जाए। जेल के भीतर भी आरोपी गुप्ता बंधु की सुरक्षा पुख्ता करने का आदेश दिया गया है।

बिल्डर सतेंद्र साहनी की आत्महत्या के मामले में अजय गुप्ता और अनिल गुप्ता को राजपुर थाना पुलिस ने 24 मई को गिरफ्तार कर 25 मई को कोर्ट के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया था। मामले में अजय और अनिल गुप्ता ने प्रथम जमानत प्रार्थना पत्र कोर्ट में दाखिल किया था। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। घटना से पूर्व बिल्डर की ओर से पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसमें उन्होंने आरोपितों पर जबरन वसूली व धोखाधड़ी का आरोप भी लगाया था। एसएसपी के निर्देश पर मामले की जांच एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने की। जांच के बाद पुलिस ने जबरन वसूली और धोखाधड़ी की धाराओं में बढ़ोतरी की।
शनिवार बाद दोपहर को दोनों आरोपियों को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। बचाव पक्ष के अधिवक्ता अतुल सिंह पुंडीर व अभिमन्यु ध्यानी ने कहा कि जो धाराएं बढ़ाई गई हैं, अभियोजन पक्ष ने उसका खुलासा नहीं किया है। यह साझेदारों के बीच वित्तीय विवाद है, जिसे अपराधिक रंग दिया गया है। वहीं, सहायक अभियोजन अधिकारी भानु प्रताप बिष्ट ने कहा कि जबरन वसूली व धोखाधड़ी का अपराध गंभीर एवं अजमानतीय प्रकृति का है। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद बढ़ाई धाराओं में भी आरोपियों की जमानत खारिज कर रिमांड स्वीकृत कर दिया।

पुलिस अभिरक्षा में अजय गुप्ता के ऊपर फेंकी स्याही
शनिवार सुबह 11 बजे आरोपित अजय गुप्ता व अनिल गुप्ता को पुलिस अभिरक्षा में जेल से अदालत लाया गया। कोर्ट परिसर के बाहर ही सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने अजय गुप्ता के ऊपर स्याही फेंक दी। इसके बाद उन्होंने नारेबाजी की। दल की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष कावेरी जोशी ने कहा कि सरकार ऐसे अपराधियों को संरक्षण देने का कार्य कर रही है। आरोपितों के विरुद्ध आपराधिक मामले दर्ज होते हुए भी इनको उत्तराखंड में वाई व जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की गई। उन्होंने मांग की कि पूरे घटनाक्रम की जांच सीबीआइ से करवाई जाए। सीबीआइ जांच न होने पर दल प्रदेश व्यापी आंदोलन करेगा।

साहनी आत्महत्या मामले की हो सीबीआइ जांच: आरआरपी

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी (आरआरपी) ने देहरादून के बड़े बिल्डर सतेंद्र साहनी की आत्महत्या के पीछे कुछ गहरे राज छुपे होने की आशंका जताते हुए इसकी सीबीआई जांच की मांग की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि यह हत्याकांड उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश दो राज्यों की पुलिस से जुड़ा हुआ है और अजय गुप्ता व अनिल गुप्ता को फायदा पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस की भूमिका इस प्रकरण में संदिग्ध है। इसके अलावा उत्तराखंड के भी कुछ बड़े नेता इस प्रकरण में शामिल हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर सीबीआइ जांच की मांग की है।

 

You Might Also Like

खनन सुधारों में अग्रणी उत्तराखंड, राजस्व में 800 करोड़ का उछाल 

धान के खेत में उतरे डीएम , किसानों संग काटी फसल 

खटीमा में लहराया उत्तराखंड का सबसे ऊंचा तिरंगा

अंधेरे से लड़ दुर्गा और लक्ष्मी ने रौशन किया हुनर का दीप 

यहां करेंगे वाहन पार्क तो फ्री में मिलेगी कैब सुविधा 

TAGGED: case filed in ink throwing case, Gupta brothers' bail plea rejected again
Web Editor June 2, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article भारत के पहले खगोल पर्यटन अभियान ‘‘नक्षत्र सभा’’ का उद्घाटन
Next Article एसजीआरआरयू टाॅपर्स काॅन्क्लेव में होनहारों की प्रतिभा का सम्मान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

खनन सुधारों में अग्रणी उत्तराखंड, राजस्व में 800 करोड़ का उछाल 
उत्तराखंड October 17, 2025
धान के खेत में उतरे डीएम , किसानों संग काटी फसल 
उत्तराखंड October 17, 2025
खटीमा में लहराया उत्तराखंड का सबसे ऊंचा तिरंगा
उत्तराखंड October 17, 2025
देहरादून में फर्जी आयुष्मान और राशन कार्डों पर बड़ी कार्रवाई 
क्राइम October 17, 2025

Recent Posts

  • खनन सुधारों में अग्रणी उत्तराखंड, राजस्व में 800 करोड़ का उछाल 
  • धान के खेत में उतरे डीएम , किसानों संग काटी फसल 
  • खटीमा में लहराया उत्तराखंड का सबसे ऊंचा तिरंगा
  • देहरादून में फर्जी आयुष्मान और राशन कार्डों पर बड़ी कार्रवाई 
  • मिलावटी मिठाइयों पर जीरो टॉलरेंस,उत्तराखंड में सीमाओं पर कड़ा पहरा

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,778)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,739)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,229)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,079)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,011)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?