By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: तीर्थ पुरोहित परिवार की बुजुर्ग महिला के हत्‍यारोपित पर दुष्‍कर्म का भी मुकदमा
Share
Notification Show More
Latest News
बजट बनेगा विकास की दिशा तय करने वाला दस्तावेज : धामी
उत्तराखंड
बाढ़ से पहले ही चेतावनी देगा ‘फ्लड वॉच’ मोबाइल एप
देश-विदेश
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में सूक्ष्मजीव नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय मंथन शुरू
उत्तराखंड
उत्तराखंड में जंगल सफारी का नया गेट खुला 
उत्तराखंड
हवाई कनेक्टिविटी को लेकर सरकार गंभीर, सेना करेगी चिन्यालीसौड़ व गौचर हवाई पट्टियों का संचालन 
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > क्राइम > तीर्थ पुरोहित परिवार की बुजुर्ग महिला के हत्‍यारोपित पर दुष्‍कर्म का भी मुकदमा
क्राइम

तीर्थ पुरोहित परिवार की बुजुर्ग महिला के हत्‍यारोपित पर दुष्‍कर्म का भी मुकदमा

Web Editor
Last updated: 2024/06/11 at 5:22 AM
Web Editor
Share
2 Min Read
SHARE

हरिद्वार:  ज्वालापुर के तीर्थ पुरोहित परिवार की बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपित उदित के विरुद्ध अब नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पीड़िता का कहना है कि वह आरोपित के साथ सिडकुल क्षेत्र के एक होटल में गई थी। वहां उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो लेने के साथ ही वीडियो बनाया। इस दौरान उनके साथ बुजुर्ग महिला की हत्या में जेल गई पोती और उसका प्रेमी भी था।

इसी वर्ष मई में ज्वालापुर में एक तीर्थ पुरोहित की बुजुर्ग मां अर्चना की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। घटना के तीसरे दिन पुलिस ने मृतका की पोती और उसके प्रेमी अनुराग के दोस्त उदित झा निवासी चाकलान धीरवाली ज्वालापुर को गिरफ्तार कर हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया था। जांच में सामने आया कि टोका-टाकी से तंग आकर मृतका की पोती ने उदित को प्रेमिका के साथ उसके अश्लील फोटो व वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल कर हत्या को अंजाम देने के लिए तैयार किया था।

इधर, कनखल क्षेत्र के एक व्यक्ति ने सिडकुल थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी कुछ दिन से परेशान चल रही थी। उन्होंने और पत्नी ने बेटी से इसका कारण पूछा तो उसने बताया कि मृतका अर्चना की पोती, अनुराग और उदित से उसकी दोस्ती थी। वह तीनों के साथ रोशनाबाद स्थित होटल रेडवुड घूमने गई थी, जहां उन्होंने दो कमरे लिए।

इस दौरान उदित ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अपने मोबाइल फोन से उन पलों के फोटो लेने के साथ ही वीडियो बना लिए। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने उदित के विरुद्ध पोक्सो व अन्य धाराओं में भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिडकुल थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

You Might Also Like

अल्मोड़ा में किशोरी से दुष्कर्म, मुरादाबाद का रहने वाला युवक गिरफ्तार

एक और हत्या से दहला दून, दो दिन में दूसरी सनसनीखेज वारदात

हल्द्वानी में युवक-युवती की नृशंस हत्या, पत्थरों से चेहरे कुचले

14 करोड़ की संपत्ति का विवाद बना हत्या की वजह, मां समेत तीन गिरफ्तार

अर्जुन हत्याकांड में शामिल दोनों शूटरों के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार 

TAGGED: Rape case also filed against the accused of murder of an elderly woman of a pilgrim priest family
Web Editor June 11, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article राज्य में संक्रामक रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एसओपी
Next Article कैंची धाम के लिए पहली बार शुरू होगी हेलीकाप्‍टर सेवा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

बजट बनेगा विकास की दिशा तय करने वाला दस्तावेज : धामी
उत्तराखंड February 20, 2026
बाढ़ से पहले ही चेतावनी देगा ‘फ्लड वॉच’ मोबाइल एप
देश-विदेश February 20, 2026
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में सूक्ष्मजीव नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय मंथन शुरू
उत्तराखंड February 20, 2026
उत्तराखंड में जंगल सफारी का नया गेट खुला 
उत्तराखंड February 20, 2026

Recent Posts

  • बजट बनेगा विकास की दिशा तय करने वाला दस्तावेज : धामी
  • बाढ़ से पहले ही चेतावनी देगा ‘फ्लड वॉच’ मोबाइल एप
  • ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में सूक्ष्मजीव नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय मंथन शुरू
  • उत्तराखंड में जंगल सफारी का नया गेट खुला 
  • हवाई कनेक्टिविटी को लेकर सरकार गंभीर, सेना करेगी चिन्यालीसौड़ व गौचर हवाई पट्टियों का संचालन 

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,986)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,897)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,386)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,253)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,189)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?