By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एसजीआरआरयू में योग प्रस्तुतियां के साथ शानदार आयोजन
Share
Notification Show More
Latest News
केदारनाथ धाम: 10 किमी पैदल मार्ग में 11 संवेदनशील जोन चिह्नित
उत्तराखंड
कार्यकर्ताओं को जीत गुर सिखाएगी भाजपा
उत्तराखंड
रेल लाइनों पर लगेगा अत्याधुनिक थ्री-आस्पेक्ट सिग्नल सिस्टम, सुरक्षा होगी और मजबूत
उत्तराखंड
कुंभ की तैयारियां अक्तूबर तक हर हाल में पूरी हों: धामी
उत्तराखंड
हिम्स जौलीग्रांट में चिकित्सा इतिहास रचा: एक ही ऑपरेशन में चार ब्रेन एन्यूरिज्म का सफल इलाज
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एसजीआरआरयू में योग प्रस्तुतियां के साथ शानदार आयोजन
उत्तराखंड

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एसजीआरआरयू में योग प्रस्तुतियां के साथ शानदार आयोजन

Web Editor
Last updated: 2024/06/21 at 1:38 PM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून:  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू)में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्कूल आफ यौगिक साइंस एवम् नैचुरोपैथी द्वारा ‘स्वयं और समाज के लिए योग‘ वर्ष 2024 की थीम पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज और विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डाॅ. यशबीर दीवान ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

शुक्रवार को योग प्रोटोकॉल का शुभारंभ करते हुए विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ अजय कुमार खंडूड़ी ने कहा कि पूरे विश्व में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने योग की आवश्यकता बताते हुए कहा कि योग न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य में सुधार करता है बल्कि सामाजिक कल्याण में भी योगदान देता है। यह व्यक्तिगत और सामूहिक स्वास्थ्य के परस्पर संबंध को रेखांकित करता है। योग को व्यक्तिगत विकास और सामाजिक बेहतरी के साधन के रूप में बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

योग प्रोटोकॉल कार्यक्रम में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। सभी ने एक साथ योगासन करके स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संकल्प लिया। छात्र-छात्राओं को योग प्रोटोकॉल का पालन करने की प्रेरणा देते हुए स्कूल ऑफ यौगिक साइंस एंड नेचुरोपैथी के संकाय अध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ०) कंचन जोशी ने छात्र-छात्राओं को योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया और साथ ही नियमित योग करने की सलाह दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि योग एक अनुशासन है जो इसका पालन करता है वह जीवन भर स्वस्थ रहता है।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ यौगिक साइंस एंड नेचुरोपैथी के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के द्वारा जनपद के विभिन्न स्कूलों एवं उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया गया जिसमें डॉ. अनिल थपलियाल के द्वारा यूकोस्ट देहरादून एवं हेमवती नन्दन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय, देहरादून में योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया गया।
स्कूल ऑफ यौगिक साइंस एंड नेचुरोपैथी के विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद रयाल ने टी.एच.डी.सी. इण्डिया लिमिटेड, ऋषिकेश के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक सहित सभी अधिकारियों को योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया गया। उन्होंने नगर निगम ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट के किनारे पर भी योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया। जिसमें हरिद्वार संसदीय क्षेत्र से सांसद माननीय त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं नगर निगम ऋषिकेश की निवर्तमान प्रथम महिला मेयर श्रीमति अनिता ममगाईं भी उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के योग स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा बुलंदशहर के टी.एच.डी.सी. इण्डिया लिमिटेड, खुर्जा में भी योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया गया। विश्वविद्यालय मैं आयोजित कार्यक्रम में चीफ प्रॉक्टर मनोज तिवारी, डॉ गीता रावत, बीजेपी के प्रदेश कार्यालय सचिव श्रीमति शकुन्तला देवलाल, मीडिया प्रभारी नेहा शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि भट्ट, एन सी सी के जी सी आई मंजू कैंतुरा एवं स्कूल ऑफ यौगिक साइंस एंड नेचुरोपैथी के डॉ० सरस्वती काला, डॉ० बिजेन्द्र सिंह और डॉ० अंशु सहित सभी संकायों के संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष एवं शिक्षक गण तथा सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

You Might Also Like

केदारनाथ धाम: 10 किमी पैदल मार्ग में 11 संवेदनशील जोन चिह्नित

कार्यकर्ताओं को जीत गुर सिखाएगी भाजपा

रेल लाइनों पर लगेगा अत्याधुनिक थ्री-आस्पेक्ट सिग्नल सिस्टम, सुरक्षा होगी और मजबूत

कुंभ की तैयारियां अक्तूबर तक हर हाल में पूरी हों: धामी

हिम्स जौलीग्रांट में चिकित्सा इतिहास रचा: एक ही ऑपरेशन में चार ब्रेन एन्यूरिज्म का सफल इलाज

TAGGED: Great event with yoga presentations at SGRRU on International Yoga Day
Web Editor June 21, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ‘योगमय’ हुआ स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय
Next Article आदि कैलाश से मुख्यमंत्री ने दिया योग का संदेश, ऐसे पहुंचे आदि कैलाश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

केदारनाथ धाम: 10 किमी पैदल मार्ग में 11 संवेदनशील जोन चिह्नित
उत्तराखंड February 10, 2026
कार्यकर्ताओं को जीत गुर सिखाएगी भाजपा
उत्तराखंड February 10, 2026
रेल लाइनों पर लगेगा अत्याधुनिक थ्री-आस्पेक्ट सिग्नल सिस्टम, सुरक्षा होगी और मजबूत
उत्तराखंड February 10, 2026
कुंभ की तैयारियां अक्तूबर तक हर हाल में पूरी हों: धामी
उत्तराखंड February 9, 2026

Recent Posts

  • केदारनाथ धाम: 10 किमी पैदल मार्ग में 11 संवेदनशील जोन चिह्नित
  • कार्यकर्ताओं को जीत गुर सिखाएगी भाजपा
  • रेल लाइनों पर लगेगा अत्याधुनिक थ्री-आस्पेक्ट सिग्नल सिस्टम, सुरक्षा होगी और मजबूत
  • कुंभ की तैयारियां अक्तूबर तक हर हाल में पूरी हों: धामी
  • हिम्स जौलीग्रांट में चिकित्सा इतिहास रचा: एक ही ऑपरेशन में चार ब्रेन एन्यूरिज्म का सफल इलाज

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,964)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,879)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,370)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,236)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,171)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?