By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: नए आपराधिक कानून लागू करने लिए उत्तराखंड की तैयारी पूरी
Share
Notification Show More
Latest News
गोल्ज्यू देवता की कसम मैं सच बोल रही हूं: रेखा
उत्तराखंड
कर्नाटक के किसानों को भा रहा उत्तराखंड का मंडुआ
उत्तराखंड
वन्यजीवों की राह नहीं रोकेंगे हाईवे
Uncategorized
पति के बिस्तर पर सांप छोड़ने वाली रविता को फांसी
Uncategorized
IIT रुड़की की स्टडी में खुलासा : देश के 10 फीसदी से अधिक जिले आपदाओं के लिहाज से संवेदनशील
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > नए आपराधिक कानून लागू करने लिए उत्तराखंड की तैयारी पूरी
उत्तराखंड

नए आपराधिक कानून लागू करने लिए उत्तराखंड की तैयारी पूरी

Web Editor
Last updated: 2024/06/25 at 9:49 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून : देशभर में 1 जुलाई 2024 से लागू होने वाले तीन नए आपराधिक कानूनो हेतु उत्तराखंड की तैयारी पूरी हो चुकी है. उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज गृह सचिव भारत सरकार की अध्यक्षता में सभी राज्यों के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में यह जानकारी दी है. श्रीमती राधा रतूड़ी ने कहा कि 1 जुलाई 2024 से लागू होने वाले 3 नए आपराधिक कानूनो भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय सुरक्षा अधिनियम 2023 हेतु उत्तराखंड राज्य ने पूरी तैयारी कर ली गई है |

उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बताया कि नये आपराधिक कानूनों के पास होने के बाद हमारे द्वारा सेंट्रल डिटेक्टिव ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (CDTI) और ब्यूरो आफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट (BPR&D) से समन्वय स्थापित कर PTC/ ATC तथा अन्य प्रशिक्षण केन्द्रों से 50 अधिकारियों को ग़ाज़ियाबाद और जयपुर से मास्टर ट्रेनर का कोर्स कराया गया है | साथ ही उत्तराखंड पुलिस हस्तपुस्तिका तैयार की गई है, जिसके आधार पर सारे कोर्स का संचालन किया जा रहा है | इसमें वृहद कानूनों को सरल तरीके से पढ़ने की विधि तैयार की गई है | जिसकी एक एक प्रति समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को वितरित की जा रही है |

प्रदेश की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने यह भी जानकारी दी कि अल्प अवधि में ट्रेनिंग को जिला स्तर पर Decentralize किया गया | ऐसे कर्मचारी जिनका पुलिस विवेचना में प्रत्यक्ष हस्तक्षेप नहीं होता है, उन्हें ऑनलाइन मोड में प्रशिक्षण दिया गया है, जिसके लिए ऑनलाइन मॉड्यूल तैयार किया गया, जो एआई बेस्ड है|

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि RTC’s में संचालित नागरिक पुलिस/PAC के लगभग 1000 रिक्रूट आरक्षियों को 03 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा चुका है. इसके अतिरिक्त लगभग 500 मुख्य आरक्षियों को पदोन्नति हेतु भी नये आपराधिक कानूनों का प्रशिक्षण दिया गया है. समस्त आईपीएस अधिकारियों तथा जनपदों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के असिस्टेंट प्रोफेसर द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया | नये आपराधिक कानूनों के प्रशिक्षण के लिए ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों मोड में ट्रेनिंग करवाई गई है. आईगोट कर्मयोगी पोर्टल पर समस्त पुलिस कर्मियों का रजिस्ट्रेशन किया गया है |

बैठक में सचिव श्री दिलीप जावलकर सहित गृह विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे |

You Might Also Like

गोल्ज्यू देवता की कसम मैं सच बोल रही हूं: रेखा

कर्नाटक के किसानों को भा रहा उत्तराखंड का मंडुआ

IIT रुड़की की स्टडी में खुलासा : देश के 10 फीसदी से अधिक जिले आपदाओं के लिहाज से संवेदनशील

रोमांच के नाम पर जिंदगी से खिलवाड़

फूलों की घाटी में नियंत्रित रहेगी पर्यटकों की संख्या

TAGGED: Uttarakhand's preparations complete to implement new criminal laws
Web Editor June 25, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सीएम धामी ने दिल्ली एम्स पहुंचकर जाना घायल वनकर्मियों का हाल
Next Article विश्व विटिलिगो दिवस पर हिमालयन हॉस्पिटल में चलाया गया जागरूकता अभियान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

गोल्ज्यू देवता की कसम मैं सच बोल रही हूं: रेखा
उत्तराखंड October 17, 2026
कर्नाटक के किसानों को भा रहा उत्तराखंड का मंडुआ
उत्तराखंड October 17, 2026
वन्यजीवों की राह नहीं रोकेंगे हाईवे
Uncategorized October 17, 2026
पति के बिस्तर पर सांप छोड़ने वाली रविता को फांसी
Uncategorized October 16, 2026

Recent Posts

  • गोल्ज्यू देवता की कसम मैं सच बोल रही हूं: रेखा
  • कर्नाटक के किसानों को भा रहा उत्तराखंड का मंडुआ
  • वन्यजीवों की राह नहीं रोकेंगे हाईवे
  • पति के बिस्तर पर सांप छोड़ने वाली रविता को फांसी
  • IIT रुड़की की स्टडी में खुलासा : देश के 10 फीसदी से अधिक जिले आपदाओं के लिहाज से संवेदनशील

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (14,336)
  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (14,281)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (13,414)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (12,710)
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी (12,410)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?