By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: एचआइवी संक्रमित लुटेरी दुल्हन: पांच की हो चुकी जांच, संक्रमित दूल्हों की नहीं हुई काउंसिलिंग
Share
Notification Show More
Latest News
चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
उत्तराखंड
Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
उत्तराखंड
टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
उत्तराखंड
एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार
उत्तराखंड
बच्चों ने राजेश पांडेय से सुनी ‘पेड़ घूमने क्यों नहीं जाता’ कहानी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > एचआइवी संक्रमित लुटेरी दुल्हन: पांच की हो चुकी जांच, संक्रमित दूल्हों की नहीं हुई काउंसिलिंग
उत्तराखंड

एचआइवी संक्रमित लुटेरी दुल्हन: पांच की हो चुकी जांच, संक्रमित दूल्हों की नहीं हुई काउंसिलिंग

Web Editor
Last updated: 2024/06/27 at 6:51 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

मुजफ्फरनगर : लुटेरी दुल्हन के एचआइवी संक्रमित निकलने के बाद मचा हल्ला धीरे-धीरे शांत होता जा रहा है। इस दिशा में आगे की कार्रवाई को स्वास्थ्य विभाग ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है, क्योंकि इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग सिर्फ काउंसलिंग की बात कहता है। लुटेरी दुल्हन के संक्रमित निकलने के बाद किन-किन लोगों की जांच कराई गई। इस पर भी सटीक जानकारी नहीं दी जा रही। बस यही कहा जाता है कि लुटेरी दुल्हन के संपर्क में आए पांच में से तीन दूल्हे संक्रमित मिले हैं। सभी की काउंसिलिंग कराई जाएगी।

बता दें कि गत छह मई को तितावी पुलिस ने लुटेरी दुल्हन, उसकी मां समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। तितावी थानाक्षेत्र की एक महिला ने इसी थानाक्षेत्र के खेड़ी दूदाधारी गांव निवासी एक युवक से लुटेरी दुल्हन से शादी कराई थी, जो किच्छा कस्बा जिला ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड की रहने वाली थी।

जेल में जाने के बाद जब लुटेरी दुल्हन को बुखार हुआ तो उसे मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया था, जांच के दौरान महिला ने स्वास्थ्य कर्मचारियों को बताया था कि वह एचआइवी संक्रमित है। इसके बाद जेल प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई थी।

इसकी पुष्टि के लिए जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने एआरटी सेंटर की मदद से जानकारी की तो पता चला कि लुटेरी दुल्हन का दिसंबर में रुद्रपुर, उत्तराखंड में मेडिकल परीक्षण हुआ था। इसके बाद लुटेरी दुल्हन वहां से लापता हो गई थी और कई लोगों से शादी करने के बाद उनसे ठगी की थी। इनमें से स्वास्थ्य विभाग को पांच युवकों की ही जानकारी हो पाई थी, जिसमें से तीन जांच में एचआइवी संक्रमित निकले थे।

यह मामला सुर्खियों में आने के बाद तीन दिन पहले स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया था कि लुटेरी दुल्हन के संपर्क में आने वाले दूल्हों की काउंसलिंग और जांच कराई जाएगी, लेकिन अभी तक स्वास्थ्य विभाग की जांच आगे नहीं बढ़ी है। यह प्रक्रिया कब आगे बढ़ेगी। इसका सटीक जवाब उनके पास नहीं है।

उधर, इस संबंध में जेल अधीक्षक सीताराम ने बताया, संक्रमित महिला आम बंदियों की तरह बैरक में अन्य महिला बंदियों के साथ रह रही है और उसे समय पर दवा दी जा रही है। उनका कहना है कि यह बीमारी किसी को छूने से नहीं होती है।

पुलिस ने भेजी चार्जशीट

शादी करने का झांसा देकर लूट करने वाले गिरोह के विरुद्ध पुलिस ने विवेचना पूरी कर ली है। मामले में लुटेरी दुल्हन समेत सात आरोपितों के विरुद्ध पुलिस ने चार्जशीट तैयार कर न्यायालय में भेजी है। छह मई को पुलिस ने इस मामले का राजफाश किया था। तितावी के गांव दूदाधारी निवासी 30 वर्षीय बादल ई-रिक्शा चालक है।

गांव बुढ़ीना कला निवासी कविता उर्फ सविता ने उसकी शादी गत एक मार्च को लुटेरी दुल्हन से कराई थी। तीन मार्च की रात को परिवार के सदस्यों को नशीला पदार्थ खिलाकर दुल्हन जेवर, नकदी और कीमती सामान समेटकर फरार हो गई थी। एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने विवेचना पूरी कर सभी सात आरोपितों के विरुद्ध लूट समेत अन्य धाराओं में चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी है।

You Might Also Like

चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच

Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 

टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी

एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार

बच्चों ने राजेश पांडेय से सुनी ‘पेड़ घूमने क्यों नहीं जाता’ कहानी

TAGGED: HIV infected robber bride: Five have been tested, infected grooms were not counseled
Web Editor June 27, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तराखंड के लिए केन्द्रीय तापीय संयंत्रों से 500 मेगावाट अतिरिक्त विद्युत आपूर्ति की जाए
Next Article प्रेमी ही निकला तिहरे हत्‍याकांड का मास्‍टर माइंड
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
उत्तराखंड April 15, 2026
Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
उत्तराखंड April 15, 2026
टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
उत्तराखंड April 15, 2026
एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार
उत्तराखंड April 11, 2026

Recent Posts

  • चारधाम यात्रा में ‘सचेत ऐप’ बना सुरक्षा का डिजिटल कवच
  • Doon-Delhi express way : उत्तराखंड के विकास का नया कॉरिडोर 
  • टनल युग की ओर उत्तराखंड: गडकरी
  • एसजीआरआरयू जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिला प्लेसमेंट, 35 कंपनियों ने खोले करियर के द्वार
  • बच्चों ने राजेश पांडेय से सुनी ‘पेड़ घूमने क्यों नहीं जाता’ कहानी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,108)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,995)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,499)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,376)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,284)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?