By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: चेन लुटेरों को पकड़ने आई दिल्‍ली पुलिस की टीम पर हमला
Share
Notification Show More
Latest News
एक्सप्रेस-वे पर वन्यजीव गलियारे से हिचक रहे हाथी-गुलदार
उत्तराखंड
भालू के हमले से टिहरी में फारेस्टर समेत तीन घायल
उत्तराखंड
व्यावसायिक एलपीजी वितरण के लिए नई एसओपी जारी, रेस्टोरेंट-ढाबों को 32% कोटा
उत्तराखंड
आस्था और संस्कृति का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता : धामी
उत्तराखंड
कुंभ 2027: हरिद्वार में ‘ग्रीन घाट’ और सौंदर्यीकरण पर जोर
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > क्राइम > चेन लुटेरों को पकड़ने आई दिल्‍ली पुलिस की टीम पर हमला
क्राइम

चेन लुटेरों को पकड़ने आई दिल्‍ली पुलिस की टीम पर हमला

Web Editor
Last updated: 2024/07/10 at 2:29 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून : चेन लुटेरों को पकड़ने के लिए दबिश पर उत्तराखंड पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम पर ज्वालापुर में फाइनेंस कंपनी के एजेंटों ने हमला कर दिया। एजेंटों ने कार की ईएमआई जमा न करने का हवाला देते हुए पुलिस टीम की कार छीनने का प्रयास किया। जब नाकाम होने लगे तो साथियों को बुलाकर पुलिसकर्मियों पर हमला कर डाला। पुलिस कर्मियों ने अपनी सरकारी पिस्टल दिखा कर जान बचाई। हमले में 02 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। दिल्ली पुलिस के एक एएसआई ने हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ज्वालापुर पुलिस के मुताबिक दिल्ली के रोहिणी जिले की एंटी स्नेचिंग सेल में तैनात एएसआई मनोज कुमार ने ज्वालापुर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह दिल्ली के थाना बेगमपुर में दर्ज एक मुकदमे के आरोपितों की तलाश में वह हेड कांस्टेबल राजेंद्र और नवीन, कांस्टेबल शैलेश के साथ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लिए निकले थे। मंगलवार की दोपहर हरिद्वार से दिल्ली लौटने दौरान ज्वालापुर में हाईवे पर झिलमिल ढाबा के पास तीन चार युवकों ने उनकी निजी कार रोक लिया और चाबी निकालने लगे। साथ ही अभद्रता करते कार साइड लगाने को कहा। कार चला रहे हेड कांस्टेबल राजेंद्र ने कार साइड में लगाई तो आरोपियों ने बताया कि वह फाइनेंस वाले हैं और कार की ईएमआई बाधित (ड्यू) चल रही है। इसलिए कार को उठाया जा रहा है।

आरोप है कि पुलिस टीम ने उनसे परमिशन मांगी तो उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने अपना परिचय देते हुए दिल्ली पुलिस का आई कार्ड भी दिखाया। लेकिन उन्होंने धक्का मुक्की करते हुए अपने 10-12 और साथियों को बुला लिया। स्कूटी और बाइक पर लाठी डंडे लेकर पहुंचे आरोपियों ने पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया।मजबूरी में पुलिसकर्मी ने जब सरकारी पिस्टल दिखाई तब उन्होंने मारपीट बंद की। स्थानीय पुलिस को फोन करता देख आरोपी दिल्ली पुलिस का आई कार्ड छीन कर फरार हो गए। घायल पुलिसकर्मी राजेंद्र और शैलेश का मेडिकल कराने के बाद पुलिस को तहरीर दी गई। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह तनवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मारपीट, लूट का प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

 

You Might Also Like

धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, देहरादून में उप शिक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

रोड रेज मामले में सख्ती, दो अधिकारी निलंबित

विवाद में चली गोली, रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत से दून में सनसनी

ऋषिकेश में कैसिनो पर पुलिस का छापा  ,10 युवतियों समेत 40 गिरफ्तार

सीएम के निर्देश पर अवैध खनन मामले में इकबालपुर चौकी का पूरा स्टाफ निलंबित

TAGGED: Delhi Police team that came to catch chain robbers attacked
Web Editor July 10, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पांचों जवानों के पार्थिव शरीर देहरादून पहुंचे, मुख्‍यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
Next Article शहीद हो गए जांबाज, लेकिन नहीं छोडा मोर्चा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एक्सप्रेस-वे पर वन्यजीव गलियारे से हिचक रहे हाथी-गुलदार
उत्तराखंड April 3, 2026
भालू के हमले से टिहरी में फारेस्टर समेत तीन घायल
उत्तराखंड April 3, 2026
व्यावसायिक एलपीजी वितरण के लिए नई एसओपी जारी, रेस्टोरेंट-ढाबों को 32% कोटा
उत्तराखंड April 3, 2026
आस्था और संस्कृति का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता : धामी
उत्तराखंड April 3, 2026

Recent Posts

  • एक्सप्रेस-वे पर वन्यजीव गलियारे से हिचक रहे हाथी-गुलदार
  • भालू के हमले से टिहरी में फारेस्टर समेत तीन घायल
  • व्यावसायिक एलपीजी वितरण के लिए नई एसओपी जारी, रेस्टोरेंट-ढाबों को 32% कोटा
  • आस्था और संस्कृति का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता : धामी
  • कुंभ 2027: हरिद्वार में ‘ग्रीन घाट’ और सौंदर्यीकरण पर जोर

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,080)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,975)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,475)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,350)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,262)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?