By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: केदारनाथ धाम के मार्गों को ठीक करने एवं यात्रियों की सुरक्षा पुख्ता करने के लिए 30 करोड़ रूपए
Share
Notification Show More
Latest News
केदारनाथ रोपवे का थ्रीडी सर्वे पूरा, निर्माण तैयारियों में तेजी
उत्तराखंड
विश्व मंच पर चमका एसजीआरआर का सितारा, दिगम्बर की एमएमए में खिताबी जीत
उत्तराखंड
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में बिना ओपन सर्जरी मरीज को मिला नया जीवन
उत्तराखंड
चारधाम यात्रा मार्गों के संवेदनशील हिस्सों पर अब उपग्रह की नजर, समय से पहले मिलेगा खतरे का अलर्ट
उत्तराखंड
देहरादून–रामनगर के बीच जल्द दौड़ेगी सीधी ट्रेन
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > केदारनाथ धाम के मार्गों को ठीक करने एवं यात्रियों की सुरक्षा पुख्ता करने के लिए 30 करोड़ रूपए
उत्तराखंड

केदारनाथ धाम के मार्गों को ठीक करने एवं यात्रियों की सुरक्षा पुख्ता करने के लिए 30 करोड़ रूपए

Web Editor
Last updated: 2024/09/13 at 11:27 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून : मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में वर्चुअल रूप से रूद्रप्रयाग में आयोजित जागतोली दशज्यूला विकास महोत्सव-2024 कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जागतोली दशज्यूला महोत्सव की सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि दशज्यूला का यह क्षेत्र सांस्कृतिक, सामाजिक और शैक्षिणिक गतिविधियों का केंद्र एवं प्राचीन परंपराओं, मेलों और सांस्कृतिक धरोहरों के लिए प्रसिद्ध रहा है। इस क्षेत्र की नैणी चोटी पर विराजमान मां नैणी देवी समस्त उत्तराखंड वासियों की रक्षा करती हैं। यह क्षेत्र उत्तराखंड की आस्था, समृद्ध परंपराओं और प्राकृतिक सौंदर्य का अद्वितीय संगम भी है। पारंपरिक मेले हमारे भीतर धार्मिक ऊर्जा को मजबूत कर हमें हमारी जड़ों से जोड़ते हैं और एकता, समर्पण एवं आस्था की भावना को बढ़ाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बाबा केदार की धरा से कहा था कि 21 वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। राज्य सरकार प्रधानमंत्री के कथन को चरितार्थ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा राज्य सरकार प्रदेश को आर्थिक, औद्योगिक और सतत विकास के दृष्टिकोण से देश दुनिया में एक अलग पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक स्व. शैला रानी ने इस क्षेत्र के विकास और यहां के लोगों के कल्याण की हमेशा चिंता की। राज्य सरकार उनके सपनों को अवश्य पूरा करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल सहित हर क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हो रहा है। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिए प्रदेश के हर वर्ग का जीवन स्तर ऊपर उठाया जा रहा है। केदारनाथ एवं बद्रीनाथ धाम सहित विभिन्न पौराणिक स्थलों के पुनर्निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। केदारनाथ धाम में करीब 2 हजार करोड़ रूपये से अधिक की लागत से पुनर्निमाण कार्य करवाए जा रहे हैं। बद्रीनाथ के मास्टर प्लान पर भी तेजी से कार्य हो रहे हैं। राज्य सरकार चार धाम यात्रा को और अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक बना रही है। उन्होंने कहा बड़ी आपदाओं का सामना करने के बावजूद सरकार समय पर प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करने का कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने स्वयं आपदा प्रभावित विभिन्न जगहों पर जाकर वहां की स्थिति का जायजा लिया और स्थानीय लोगों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए। केदारनाथ धाम का पैदल मार्ग भी प्राकृतिक आपदा के चपेट में आने से यात्रा मार्ग में फंसे हर एक श्रद्धालु को सुरक्षित लाया गया। बाबा केदार के आशीर्वाद से ही हजारों लोगों को सकुशल नीचे लाने में कामयाब हुए। राज्य सरकार ने केदारनाथ धाम के मार्गों को ठीक करने एवं यात्रियों की सुरक्षा और भी पुख्ता करने की दिशा में 30 करोड़ रूपए की राशि जारी की है। उन्होंने कहा प्रदेश का हर नागरिक उनका परिवार है और अपने परिवार के किसी भी सदस्य को आपदा में अकेला नहीं छोड़ना उनका संकल्प है। उन्होने कहा केदारनाथ क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में विकास की धारा को अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारा संकल्प है।

You Might Also Like

केदारनाथ रोपवे का थ्रीडी सर्वे पूरा, निर्माण तैयारियों में तेजी

विश्व मंच पर चमका एसजीआरआर का सितारा, दिगम्बर की एमएमए में खिताबी जीत

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में बिना ओपन सर्जरी मरीज को मिला नया जीवन

चारधाम यात्रा मार्गों के संवेदनशील हिस्सों पर अब उपग्रह की नजर, समय से पहले मिलेगा खतरे का अलर्ट

देहरादून–रामनगर के बीच जल्द दौड़ेगी सीधी ट्रेन

TAGGED: Rs 30 crore to repair the routes of Kedarnath Dham and strengthen the safety of the pilgrims
Web Editor September 13, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article राज्य आपदा परिचालन केंद्र पहुंंचे सीएम, सभी डीएम को दिए निर्देश
Next Article एसजीआरआरयू का स्टरलाइट एड इंडिया फाउंडेशन के साथ एमओयू
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

केदारनाथ रोपवे का थ्रीडी सर्वे पूरा, निर्माण तैयारियों में तेजी
उत्तराखंड May 5, 2026
विश्व मंच पर चमका एसजीआरआर का सितारा, दिगम्बर की एमएमए में खिताबी जीत
उत्तराखंड May 5, 2026
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में बिना ओपन सर्जरी मरीज को मिला नया जीवन
उत्तराखंड May 4, 2026
चारधाम यात्रा मार्गों के संवेदनशील हिस्सों पर अब उपग्रह की नजर, समय से पहले मिलेगा खतरे का अलर्ट
उत्तराखंड May 3, 2026

Recent Posts

  • केदारनाथ रोपवे का थ्रीडी सर्वे पूरा, निर्माण तैयारियों में तेजी
  • विश्व मंच पर चमका एसजीआरआर का सितारा, दिगम्बर की एमएमए में खिताबी जीत
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में बिना ओपन सर्जरी मरीज को मिला नया जीवन
  • चारधाम यात्रा मार्गों के संवेदनशील हिस्सों पर अब उपग्रह की नजर, समय से पहले मिलेगा खतरे का अलर्ट
  • देहरादून–रामनगर के बीच जल्द दौड़ेगी सीधी ट्रेन

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,150)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (6,023)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,534)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,416)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,309)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?