देहरादूनः मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को छह माह का सेवा विस्तार मिल गया है। उनका कार्यकाल 31 मार्च तक बढाया गया है। मुख्य सचिव रतूड़ी 30 सितंबर को रिटायर हो रही थीं।
इा बीच राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शनिवार को राजभवन में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने मुख्य सचिव से राज्य के विभिन्न समसामयिक विषयों पर जानकारी प्राप्त की।