By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: आश्रम पर कब्जे को लेकर संत की हत्या कर गंगा में फेंका शव
Share
Notification Show More
Latest News
शुक्रवार को दून में कई रूटों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
उत्तराखंड
सड़क पर बेसहारा छोड़ी गाय तो 10 हजार जुर्माना
उत्तराखंड
रुद्रप्रयाग में ग्रामीण को बनाया निवाला, अब ड्रोन से हो रही गुलदार की तलाश
उत्तराखंड
देवभूमि के इस गांव में जुटेंगे 60 देशों के  लेखक 
उत्तराखंड
बॉर्डर पर मिलम में सीएम ने हिमवीरों संग ली चाय चुस्कियां 
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > Uncategorized > आश्रम पर कब्जे को लेकर संत की हत्या कर गंगा में फेंका शव
Uncategorized

आश्रम पर कब्जे को लेकर संत की हत्या कर गंगा में फेंका शव

Web Editor
Last updated: 2024/10/20 at 6:57 AM
Web Editor
Share
6 Min Read
SHARE

हरिद्वार : ज्ञानलोक कालोनी कनखल स्थित श्रद्धा भक्ति आश्रम के संत महंत राम गोविंद दास के लापता होने की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने पर्दाफाश किया है कि उनकी हत्या की जा चुकी है। मामले में दिल्ली निवासी कपड़ा व्यवसायी, हरिद्वार के एक प्रापर्टी डीलर, एक साधु समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन सभी ने आश्रम पर कब्जा कर उसे बेचने की नीयत से पूरी साजिश रची थी। उन्होंने हत्या के बाद शव को बोरे में रखकर उसे गंगा में बहा दिया। पुलिस के मुताबिक 10 करोड़ में आश्रम का सौदा कर मोटा मुनाफा कमाने की तैयारी थी।

Contents
इस तरह दिया घटना को अंजामआश्रम बेचने के चक्कर में खुल गई पोलऐसे हुआ हत्याकांड का राजफाश

शनिवार को एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि पूरे मामले का मास्टरमाइंड दिल्ली निवासी कपड़ा व्यापारी अशोक है, जो बाइक चोरी में पहले भी जेल जा चुका है। आरोपितों ने पूरे सुनियोजित तरीके से हत्याकांड को अंजाम दिया। वह आश्रम बेचकर मोटा मुनाफा कमाने की फिराक में थे। पुलिस अब आरोपितों की निशानदेही पर संत के शव की तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक 17 अक्टूबर को आश्रम के महंत गोविंद दास के लापता होने की जानकारी कनखल थाना को दी गई थी। पुलिस ने जांच के दौरान संदेह होने पर आश्रम के एक दूसरे साधु से कड़ाई से पूछताछ की तो सारा मामला सामने आ गया।

पकड़े गए आरोपितों की पहचान अशोक कुमार निवासी दुर्गापुरी एक्टेंशन शहादरा थाना ज्योतिनगर दिल्ली, ललित निवासी पृथ्वी विहार सेक्टर- 32 करनाल (हरियाणा), प्रापर्टी डीलर संजीव कुमार त्यागी निवासी मुंडेत थाना मंगलौर हरिद्वार और योगी रामगोपाल नाथ उर्फ गोपाल सिंह निवासी ग्राम कोहरा थाना सजेती तहसील घाटमपुर जिला कानपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुए है। अन्य दो आरोपितों सौरभ व प्रदीप की तलाश जारी है।

इस तरह दिया घटना को अंजाम

मास्टरमाइंड अशोक कपड़े बेचने के लिए आश्रम एवं आसपास के इलाकों में आता था। कभी-कभी वह एक या दो दिन के लिए आश्रम में रुकता भी था। इस दौरान उसकी जान-पहचान महंत राम गोविंद दास से हुई। अशोक महंत गोविंद दास को 2021 से जानता था। वह फरवरी माह 2024 में आश्रम में आया था और करीब तीन माह आश्रम में ठहरा। इसी दौरान वह अपने साथी ललित, सौरभ व प्रदीप को भी आश्रम में बुलाता रहता था। उसने इस बीच आश्रम की पूरी जानकारी एकत्र कर ली। महंत का कोई उत्तराधिकारी न होने के कारण और शहरी क्षेत्र में आश्रम के होने से उनके मन में लालच आ गया।

पुलिस के मुकाबिक अशोक जब वापस गया तो उसने अपने साथियों ललित, सौरभ व प्रदीप के साथ साजिश रचते हुए महंत को रास्ते से हटा करोड़ों की संपत्ति पर कब्जा कर उसे बेचने का प्लान बनाया। प्लान के मुताबिक उन्होंने सबसे पहले आश्रम में लगे सीसीटीवी कैमरे हटा दिए। एक जून 2024 को महंत रामगोविंद दास को पहले नशे का इंजेक्शन लगाकर बेहोश किया। फिर गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरे में भर कर किराए की स्कूटी से गंगा में फेंक दिया। इसके बाद अशोक ने तीन जून को अपने परिचित साधू रामगोपाल नाथ को लालच देकर आश्रम की निगरानी के लिए बुलाया। सबने मिलकर अफवाह फैला दी कि महंत रामगोविंद दास धर्म प्रचार के लिए अयोध्या गए हैं। आश्रम की देखरेख के लिए बुलाए गए साधु को भी पहले यही बताया गया पर उसे आश्रम में रहने के दौरान महंत रामगोविंद दास की हत्या की जानकारी मिली। मगर वह भी लालच वश चुप रहा।

आश्रम बेचने के चक्कर में खुल गई पोल

एसएसपी ने बताया कि आरोपित अशोक और उसके साथियों ने आश्रम बेचने के लिए हरिद्वार के प्रापर्टी डीलर संजीव त्यागी संग मिलकर महंत रामगोविंद दास के हूबहू जाली हस्ताक्षर कर फर्जी वसीयतनामा बनवा लिया। इस दौरान आरोपितों ने चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर महंत के बैंक एकाउंट से लगभग 10 लाख रुपये भी हड़प लिए। अब वह लाखों की एफडी भुनाने की फिराक में थे। पुलिस को जांच के दौरान इसके मूल कागजात बरामद हुए हैं। एसएसपी ने बताया कि आरोपित अशोक महंत के मोबाइल फोन में अलग-अलग सिम डाल सभी को गुमराह करता रहा। वह धर्म प्रचार के लिए महंत के अयोध्या और अन्य जगह जाने की जानकारी के संबंध में अफवाह फैलाता रहा।

ऐसे हुआ हत्याकांड का राजफाश

एसएसपी ने बताया कि चार माह से महंत का मोबाइल स्विच आफ रहने और उनकी कोई खबर न होने पर भी आश्रम से किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी। इस बीच महंत के एक अन्य चेले रूद्रानन्द (वादी) जो परशुराम अखाड़े से संबंध रखता है ने संदेह के आधार पर थाना कनखल में 17 अक्टूबर को गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद जब कनखल पुलिस ने साधु रामगोपाल नाथ से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या की पूरी कहानी बयां कर दी। पुलिस के मुताबिक आरोपित कम-पड़े लिखे हैं पर, अपराध करने में माहिर हैं। कपड़ों का काम करने वाला मुख्य आरोपित अशोक 10वीं पास है। वह वर्ष 2004 में बाइक चोरी मामले में तथा आरोपित 12वीं पास ललित हरियाणा के करनाल में ज्वैलर्स लूट मामले में जेल का चुके हैं।

You Might Also Like

सेटेलाइट मैपिंग पर आधारित है दून का मास्टर प्लान 2041

सोशल मीडिया पर नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड में दोष सिद्धि दर राष्ट्रीय औसत से दोगुनी

भारत-चीन युद्ध के दौरान खाली हुए जादूंग में अब रात बिताएंगे सैलानी 

नासूर बने दरकते पहाडों ने बढाई नंदा पथ पर चुनौती

TAGGED: A saint was killed and his body thrown into the Ganga for taking over the ashram
Web Editor October 20, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article केदारनाथ बेस कैंप में टेंट में घुसकर महिला से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज
Next Article पिटकुल ने सीएम को साैंपा 11 करोड लाभांश का चेक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

शुक्रवार को दून में कई रूटों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
उत्तराखंड October 30, 2025
सड़क पर बेसहारा छोड़ी गाय तो 10 हजार जुर्माना
उत्तराखंड October 30, 2025
रुद्रप्रयाग में ग्रामीण को बनाया निवाला, अब ड्रोन से हो रही गुलदार की तलाश
उत्तराखंड October 30, 2025
देवभूमि के इस गांव में जुटेंगे 60 देशों के  लेखक 
उत्तराखंड October 29, 2025

Recent Posts

  • शुक्रवार को दून में कई रूटों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
  • सड़क पर बेसहारा छोड़ी गाय तो 10 हजार जुर्माना
  • रुद्रप्रयाग में ग्रामीण को बनाया निवाला, अब ड्रोन से हो रही गुलदार की तलाश
  • देवभूमि के इस गांव में जुटेंगे 60 देशों के  लेखक 
  • बॉर्डर पर मिलम में सीएम ने हिमवीरों संग ली चाय चुस्कियां 

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (5,802)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,756)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,246)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,093)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,030)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?