By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मिसिंग लिंक फण्ड से पूरी की जाएंगी अधूरी योजनाएं
Share
Notification Show More
Latest News
देहरादून चिड़ियाघर की नई पहचान बनेगा सफेद बाघ तेजस
उत्तराखंड
हरिद्वार से जोशीमठ जा रही बस गूलर पुल के पास गदेरे में गिरी, नौ यात्रियों की मौत
उत्तराखंड
पांच लाख महिलाओं के खातों में पहुंचेगी आर्थिक मदद, दिसंबर में आएगी बैणी-भुली योजना की पहली किस्त
उत्तराखंड
कुत्ते के पीछे दूसरी मंजिल तक पहुंचा गुलदार, बाथरूम में हुआ कैद
उत्तराखंड
जौलजीबी मेले के मंच पर घमासान , विधायक हरीश धामी ने फेंका माइक
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > मिसिंग लिंक फण्ड से पूरी की जाएंगी अधूरी योजनाएं
उत्तराखंड

मिसिंग लिंक फण्ड से पूरी की जाएंगी अधूरी योजनाएं

Web Editor
Last updated: 2024/10/28 at 10:41 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून : अनुमोदित प्रस्तावों पर शासनादेश जारी करने में विलम्ब पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सम्बन्धित अधिकारियों को इस सम्बन्ध में तत्परता से कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। सीएस श्रीमती रतूड़ी ने मिसिंग लिंक फण्ड के तहत जिन विभागों में प्रस्ताव डीपीआर, टीएसी या डीएफसी स्तर पर लम्बित हैं, उनकी प्रक्रिया को त्वरित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने सोमवार को सचिवालय में मिसिंग लिंक से पोषित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के प्रस्तावों को मिसिंग लिंक द्वारा फंडिंग किए जाने पर सहमति बनी। मुख्य सचिव ने सचिव वित्त को सभी विभागों से तत्काल प्रस्ताव लेने के निर्देश दिए, ताकि बजट जारी कर अधूरी योजनाओं को पूरा किया जा सके ।

मिसिंग लिंक फडिंग पर चर्चा करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि मिसिंग लिंक फडिंग अपूर्ण योजनाओं को पूरा करने का स्वर्णिम अवसर है। इस सम्बन्ध में सभी विभाग अपने स्तर पर ऐसी आधी-अधूरी योजनाओं का गंभीरता से आंकलन करे, फील्ड ऑफिसर्स से भी जानकारी ली जाए। सभी विभागों को योजनाओं की ऑनरशिप लेते हुए कार्य करने की हिदायत देते हुए मुख्य सचिव ने योजनाओं की स्वीकृति व क्रियान्वयन में प्रक्रियाओं की स्पष्टता व सरलीकरण के निर्देश भी दिए है।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि पूर्व में स्वीकृत प्रस्तावों की प्रगति भी पीएम गतिशक्ति पोर्टल पर नियमित अपलोड की जाए। पीएम गतिशक्ति में इन प्रोजेक्ट्स की निरन्तर माॅनिटरिंग की जाती है।

अधिकारियों विशेषरूप से सचिवों की अनुपस्थिति में पत्रावली सम्बन्धित शासकीय कार्यों में विलम्ब न हो इस पर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने निर्देश दिए हैं कि अधिकारी इस सम्बन्ध में समाधान हेतु किसी भी समय तत्काल मुख्य सचिव से सम्पर्क कर सकते हंै। उन्होंने अधिकारियों को शासकीय कार्यों में तत्परता से कार्य करने की संस्कृति विकसित करने की नसीहत दी।

मिसिंग लिंक के तहत ऐसे प्रस्तावों को स्वीकृति दी जाती है जिन्हें जनपदों में किसी भी योजना के तहत फंडिंग नही हो पाती, ऐसे प्रोजेक्ट्स को मुख्य सचिव कोष से फंडिंग की जाती है।

बैठक में सचिव  शैलेश बगौली, दिलीप जावलकर, डा बी वी आर सी पुरूषोत्तम सहित वित्त, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास, उद्यान विभाग, ऊर्जा के अपर सचिव तथा वर्चुअल माध्यम से जिलाधिकारी चंपावत मौजूद रहे।

You Might Also Like

देहरादून चिड़ियाघर की नई पहचान बनेगा सफेद बाघ तेजस

हरिद्वार से जोशीमठ जा रही बस गूलर पुल के पास गदेरे में गिरी, नौ यात्रियों की मौत

पांच लाख महिलाओं के खातों में पहुंचेगी आर्थिक मदद, दिसंबर में आएगी बैणी-भुली योजना की पहली किस्त

कुत्ते के पीछे दूसरी मंजिल तक पहुंचा गुलदार, बाथरूम में हुआ कैद

जौलजीबी मेले के मंच पर घमासान , विधायक हरीश धामी ने फेंका माइक

TAGGED: Incomplete projects will be completed with missing link fund
Web Editor October 28, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सतर्कता विभाग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सर्विलांस, तकनीकी एवं वित्त विशेषज्ञों की टीम गठित होगी
Next Article उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी मंच के जिलाध्यक्ष ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

देहरादून चिड़ियाघर की नई पहचान बनेगा सफेद बाघ तेजस
उत्तराखंड November 19, 2026
हरिद्वार से जोशीमठ जा रही बस गूलर पुल के पास गदेरे में गिरी, नौ यात्रियों की मौत
उत्तराखंड November 17, 2026
पांच लाख महिलाओं के खातों में पहुंचेगी आर्थिक मदद, दिसंबर में आएगी बैणी-भुली योजना की पहली किस्त
उत्तराखंड November 17, 2026
कुत्ते के पीछे दूसरी मंजिल तक पहुंचा गुलदार, बाथरूम में हुआ कैद
उत्तराखंड November 15, 2026

Recent Posts

  • देहरादून चिड़ियाघर की नई पहचान बनेगा सफेद बाघ तेजस
  • हरिद्वार से जोशीमठ जा रही बस गूलर पुल के पास गदेरे में गिरी, नौ यात्रियों की मौत
  • पांच लाख महिलाओं के खातों में पहुंचेगी आर्थिक मदद, दिसंबर में आएगी बैणी-भुली योजना की पहली किस्त
  • कुत्ते के पीछे दूसरी मंजिल तक पहुंचा गुलदार, बाथरूम में हुआ कैद
  • जौलजीबी मेले के मंच पर घमासान , विधायक हरीश धामी ने फेंका माइक

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (19,689)
  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (19,459)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (18,882)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (18,350)
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी (17,933)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?