By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: यात्रा और पर्यटन बना महिला समूहों की आर्थिकी का आधार
Share
Notification Show More
Latest News
सारे झंझट खत्म, अब आपकी तरफ से फोन करेगा Google Gemini
उत्तराखंड
प्रेम-प्रसंग के शक में बहन और पड़ोसी युवक की गोली मारकर हत्या
उत्तराखंड
बारिश और हिमपात के बीच चारधाम यात्रा पर ब्रेक, पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर
उत्तराखंड
तीन अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, सुपर चेकिंग से परखी जा रही हर एंट्री
उत्तराखंड
कॉर्बेट में जंगल सफारी बनी पर्यटकों की पहली पसंद, 2.11 लाख सैलानियों ने किया भ्रमण
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > यात्रा और पर्यटन बना महिला समूहों की आर्थिकी का आधार
उत्तराखंड

यात्रा और पर्यटन बना महिला समूहों की आर्थिकी का आधार

Web Editor
Last updated: 2024/11/22 at 3:45 AM
Web Editor
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून  : चारधाम यात्रा और पर्यटन गतिविधियां, महिला स्वयं सहायता समूहों की आर्थिकी का आधार बनते जा रहे हैं। इस वित्तीय वर्ष में अक्तूबर माह तक महिला समूहों ने यात्रा मार्ग और प्रमुख पर्यटन केंद्रों पर खुले यात्रा आउटलेट्स के जरिए कुल ₹91.75 लाख की बिक्री करते हुए, ₹29.7 लाख का शुद्ध लाभ अर्जित किया है।

ग्राम्य विकास विभाग के अधीन संचालित उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा श्रद्धालुओं और पर्यटकों को उत्तराखंड की समृद्ध परंपरा और संस्कृति से परिचित कराने के साथ ही ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक में सुधार के लिए प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर 110 ‘यात्रा आउटलेट्स’ स्थापित किए गए हैं। जो स्थानीय ग्रामीण महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं ।

सचिव ग्राम्य विकास राधिका झा के मुताबिक, यात्रा आउटलेट्स पर हस्तनिर्मित ऊनी वस्त्र, पहाड़ी मसाले, जैविक अचार, स्मृति चिन्ह, मिलेट-आधारित खाद्य पदार्थ बिक्री के लिए उपलब्ध रहते हैं। ‘यात्रा आउटलेट्स’ न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में कारगर साबित हुए हैं, बल्कि राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को प्रचारित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

यात्रा आउटलेट्स की संख्या
चमोली 16
देहरादून 02
हरिद्वार 11
नैनीताल 10
पौड़ी 15
रुद्रप्रयाग 15
टिहरी 20
उत्तरकाशी 21

पांच लाख महिलाएं जुड़ी हैं समूहों से
उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (यूएसआरएलएम) के जरिए राज्य के 13 जनपदों के 95 विकास खंडों में 67,172 स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) का गठन किया गया है, जिनसे लगभग 5 लाख ग्रामीण महिलाओं को जोड़ा गया है। राज्य सरकार द्वारा यात्रा आउटलेट्स, सरस केंद्र, और ग्रोथ सेंटर के जरिए इन समूहों के उत्पादों की बिक्री के लिए सहायता प्रदान करती है। यूएसआरएलएम के सहयोग से महिला समूहो द्वारा राज्य में 8 मिलेट बेकरी इकाइयाँ स्थापित की गई हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने भी की है पर्यटकों से स्थानीय उत्पाद खरीदने की अपील

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी राज्य में आने वाले पर्यटकों से अपने घूमने के खर्च का पांच प्रतिशत स्थानीय उत्पाद खरीदने पर खर्च करने की अपील की है। निस्संदेह इससे आने वाले समय में इन महिला समूहों की आय में बढ़ोतरी होगी।
————————————-
सरकार का स्पष्ट मत है कि ग्रामीण महिलाओं की आर्थिकी को मजबूत बनाकर ही राज्य तरक्की के पथ पर आगे बढ़ सकता है। इसलिए महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पाद को बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है, सरकार समूहों से जुड़ी महिलाओं के लिए लखपति दीदी योजना भी चला रही है।
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

You Might Also Like

सारे झंझट खत्म, अब आपकी तरफ से फोन करेगा Google Gemini

प्रेम-प्रसंग के शक में बहन और पड़ोसी युवक की गोली मारकर हत्या

बारिश और हिमपात के बीच चारधाम यात्रा पर ब्रेक, पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर

तीन अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, सुपर चेकिंग से परखी जा रही हर एंट्री

कॉर्बेट में जंगल सफारी बनी पर्यटकों की पहली पसंद, 2.11 लाख सैलानियों ने किया भ्रमण

TAGGED: Travel and tourism become the basis of economy of women groups
Web Editor November 22, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article  मत्स्य पालन में उत्तराखंड को हिमालयी और उत्तरपूर्वी राज्यों में सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार
Next Article जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीणों को कराई गई ट्रेनिंग के संबंध में मुख्यमंत्री ने दिए जाँच के आदेश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सारे झंझट खत्म, अब आपकी तरफ से फोन करेगा Google Gemini
उत्तराखंड September 26, 2026
प्रेम-प्रसंग के शक में बहन और पड़ोसी युवक की गोली मारकर हत्या
उत्तराखंड September 26, 2026
बारिश और हिमपात के बीच चारधाम यात्रा पर ब्रेक, पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर
उत्तराखंड September 26, 2026
तीन अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, सुपर चेकिंग से परखी जा रही हर एंट्री
उत्तराखंड September 26, 2026

Recent Posts

  • सारे झंझट खत्म, अब आपकी तरफ से फोन करेगा Google Gemini
  • प्रेम-प्रसंग के शक में बहन और पड़ोसी युवक की गोली मारकर हत्या
  • बारिश और हिमपात के बीच चारधाम यात्रा पर ब्रेक, पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर
  • तीन अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, सुपर चेकिंग से परखी जा रही हर एंट्री
  • कॉर्बेट में जंगल सफारी बनी पर्यटकों की पहली पसंद, 2.11 लाख सैलानियों ने किया भ्रमण

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (7,507)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (7,421)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (5,984)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (5,817)
  • हिमनद झीलों पर नजर, एक-दो मिनट में मिलेगा खतरे का अलर्ट (5,780)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?