By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: पीएम के पर्यटकों से किए गए नौ आग्रहों के अनुपालन की कवायद शुरू
Share
Notification Show More
Latest News
हरिद्वार से जोशीमठ जा रही बस गूलर पुल के पास गदेरे में गिरी, नौ यात्रियों की मौत
उत्तराखंड
पांच लाख महिलाओं के खातों में पहुंचेगी आर्थिक मदद, दिसंबर में आएगी बैणी-भुली योजना की पहली किस्त
उत्तराखंड
कुत्ते के पीछे दूसरी मंजिल तक पहुंचा गुलदार, बाथरूम में हुआ कैद
उत्तराखंड
जौलजीबी मेले के मंच पर घमासान , विधायक हरीश धामी ने फेंका माइक
उत्तराखंड
विकास के साथ संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण भी प्राथमिकता : धामी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > पीएम के पर्यटकों से किए गए नौ आग्रहों के अनुपालन की कवायद शुरू
उत्तराखंड

पीएम के पर्यटकों से किए गए नौ आग्रहों के अनुपालन की कवायद शुरू

Web Editor
Last updated: 2024/12/06 at 3:44 AM
Web Editor
Share
6 Min Read
SHARE

देहरादून : मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड राज्य के 25वें स्थापना दिवस  पर प्रधानमंत्री द्वारा दिये गये संबोधन में उत्तराखण्ड राज्य के निवासियों एवं उत्तराखण्ड में बाहर से आने वाले पर्यटकों से किये गए आग्रहो के अनुपालन एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अपर मुख्य सचिव,प्रमुख सचिवो , सचिवो, प्रभारी सचिवो सभी जिलाधिकारी को निर्देश दिए गए हैं |

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने प्रधानमंत्री  के आग्रह के अनुपालन हेतु गढ़वाली, कुमाऊनी, जौनसारी जैसी स्थानीय बोलियों के संरक्षण के संबंध में उच्च शिक्षा एवं विद्यालयी शिक्षा विभाग को एक कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं |

मुख्य सचिव  ने  प्रधानमंत्री  द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु किये गए आग्रह के सम्बन्ध में वन एवं पर्यावरण विभाग को एक कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं । माo प्रधानमंत्री जी ने आग्रह किया था कि “देव भूमि के लोग प्रकृति और पर्यावरण के कितने बड़े प्रेमी होते हैं। यह पूरा देश जानता है। उत्तराखण्ड तो गौरा देवी की भूमि है और यहां हर महिला मां नंदा का रूप है। बहुत आवश्यक है कि हम प्रकृति की रक्षा करें। इसलिए मेरा दूसरा आग्रह है- एक पेड़ मां के नाम, हर किसी ने इस आंदोलन को आगे बढ़ाना है। आजकल आप देख रहें हैं देश भर में ये अभियान तेज गति से चल रहा है। उत्तराखण्ड भी इस दिशा में जितनी तेजी से काम करेगा, उतना ही हम क्लाईमेट चेंज की चुनौती से लड़ पाएंगे।”

मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री द्वारा नदियों के संरक्षण हेतु किए गए आग्रह के अनुपालन हेतु जलागम विभाग को एक कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं । माo प्रधानमंत्री जी द्वारा आग्रह किया गया था कि “उत्तराखण्ड में तो नौलो धारों की पूजा की परंपरा है। आप सभी नदी-नौलों का संरक्षण करें, पानी की स्वच्छता को बढ़ाने वाले अभियानों को गति दे, यह मेरा आपसे तीसरा आग्रह है।”

मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेशवासियों से अपने गांवो से जुड़ने के आग्रह के अनुपालन हेतु सामान्य प्रशासन विभाग को एक कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं । माo प्रधानमंत्री जी ने आग्रह किया था कि “मेरा चौथा आग्रह है अपनी जड़ों से जुड़े रहें, अपने गांव लगातार जाएं और रिटायरमेंट के बाद तो जरूर अपने गांवों में जाएं। वहां से संबंध मजबूत रखें।”

मुख्य सचिव ने  प्रधानमंत्री  द्वारा प्रदेशवासियों से अपने गांवो में परंपरागत घरों के संरक्षण हेतु किए गए आग्रह के अनुपालन हेतु पर्यटन विभाग को एक कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं | माo प्रधानमंत्री जी ने आग्रह किया था कि
“उत्तराखण्ड के लोगों से मेरा पांचवा आग्रह है अपने गांव के पुराने घरों, जिन्हें आप विवरी वाले घर कहते हैं, उन्हें भी बचाएं। इन घरों को भूले नहीं। इन्हें होमस्टे बनाकर, अपनी आय बढ़ाने का साधन बना सकते हैं।”

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने  प्रधानमंत्री  द्वारा बाहर से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं से किए गए चार आग्रह के अनुपालन हेतु पर्यटन विभाग को समस्त संबंधित विभागों से यथावश्यक समन्वय करते हुए जन जाग्रति लाने हेतु एक कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं | माo प्रधानमंत्री जी ने आग्रह किया था कि “उत्तराखण्ड आने वाले पर्यटकों की संख्या हर साल बढ़ रही है और देश के कोने-कोने से आते हैं. विदेशों से आते हैं। पहला आग्रह है जब भी आप हिमालय की गोद में पहाड़ों पर घूमने जाएं। स्वच्छता को सर्वोपरि रखें। इस प्रण के साथ जाएं कि आप सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करेंगे।”
“दूसरा आग्रह है- वोकल फॉर लोकल के मंत्रों को वहां भी याद रखें। आपकी यात्रा का जो खर्च होता है, उसमें से कम से कम 5% स्थानीय लोगों के द्वारा उत्पादित किए गए प्रोडक्ट खरीदनें में खर्च करें।”
“तीसरा आग्रह है- पहाड़ पर जाएं तो वहां के ट्रैफिक नियमों का जरूर ध्यान रखें। सावधान रहें. हर किसी का जीवन अमूल्य है।”
“मेरा चौथा आग्रह है- धार्मिक स्थलों के रीति-रिवाजों वहां के नियम कायदों के बारे में यात्रा से पहले जरूर पता कर लें। वहां की मर्यादा का जरूर ध्यान रखें। इसमें आपको उत्तराखण्ड के लोगों से बहुत मदद मिल सकती है।”

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने निर्देश दिए हैं कि  प्रधानमंत्री  द्वारा राज्य के समग्र विकास हेतु किये गये उक्त सभी आग्रहों के अनुपालन हेतु सभी विभागों द्वारा सम्बन्धित बिन्दुओं पर यथावश्यक कार्यवाही की जानी है | इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए हैं कि उत्तराखण्ड राज्य में बाहर से आने वाले पर्यटकों से किये गये आग्रहों का भी व्यापक प्रचार-प्रसार करने हेतु यथोचित कार्यवाही तथा समय-समय पर उक्त के संबंध में की जा रही कार्यवाही से मुख्य सचिव को अवगत कराया जाएगा ।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा किए गए उक्त नौ आग्रह उत्तराखण्ड राज्य के सर्वांगीण विकास सहित देश के विकास में सहायक है।

You Might Also Like

हरिद्वार से जोशीमठ जा रही बस गूलर पुल के पास गदेरे में गिरी, नौ यात्रियों की मौत

पांच लाख महिलाओं के खातों में पहुंचेगी आर्थिक मदद, दिसंबर में आएगी बैणी-भुली योजना की पहली किस्त

कुत्ते के पीछे दूसरी मंजिल तक पहुंचा गुलदार, बाथरूम में हुआ कैद

जौलजीबी मेले के मंच पर घमासान , विधायक हरीश धामी ने फेंका माइक

विकास के साथ संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण भी प्राथमिकता : धामी

TAGGED: Efforts to comply with PM's nine requests to tourists begin
Web Editor December 6, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article एनएचएम की मिशन निदेशक ने किया एम्‍स में सेन्टर फाॅर एडवांस्ड पिडियाट्रिक विभाग का निरीक्षण
Next Article पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बीरपुर में वार्षिक खेलकूद उत्सव में रमन सदन विजेता
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

हरिद्वार से जोशीमठ जा रही बस गूलर पुल के पास गदेरे में गिरी, नौ यात्रियों की मौत
उत्तराखंड November 17, 2026
पांच लाख महिलाओं के खातों में पहुंचेगी आर्थिक मदद, दिसंबर में आएगी बैणी-भुली योजना की पहली किस्त
उत्तराखंड November 17, 2026
कुत्ते के पीछे दूसरी मंजिल तक पहुंचा गुलदार, बाथरूम में हुआ कैद
उत्तराखंड November 15, 2026
जौलजीबी मेले के मंच पर घमासान , विधायक हरीश धामी ने फेंका माइक
उत्तराखंड November 14, 2026

Recent Posts

  • हरिद्वार से जोशीमठ जा रही बस गूलर पुल के पास गदेरे में गिरी, नौ यात्रियों की मौत
  • पांच लाख महिलाओं के खातों में पहुंचेगी आर्थिक मदद, दिसंबर में आएगी बैणी-भुली योजना की पहली किस्त
  • कुत्ते के पीछे दूसरी मंजिल तक पहुंचा गुलदार, बाथरूम में हुआ कैद
  • जौलजीबी मेले के मंच पर घमासान , विधायक हरीश धामी ने फेंका माइक
  • विकास के साथ संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण भी प्राथमिकता : धामी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • अब एआई और रोबोटिक्स सीखेंगे उत्तराखंड के स्कूली बच्चे (19,683)
  • पहाड़ के स्वाद ने पार किया छह करोड़ का आंकड़ा, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ बना नया बाजार (19,451)
  • क्यूआर कोड से मिलेगी कुंभ की पूरी जानकारी (18,875)
  • दुनियाभर में होगी उत्तराखंड के सेब की ब्राडिंग  (18,348)
  • चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में बनेंगे विशेष औद्योगिक पार्क: धामी (17,929)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?