By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो न्यूज़
Search
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: दून में दो ऑटोमेटेड और एक भूतल पार्किंग होगी तैयार, चार स्थानों पर इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन का लोकार्पण
Share
Notification Show More
Latest News
ओमान बॉर्डर से निकल रहे फंसे पर्यटक
उत्तराखंड
डॉ. पल्लवी कौल ने बुल्गारिया में अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया उत्तराखंड का मान
उत्तराखंड
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दर्द उपचार की सुपर स्पेशियलिटी सेवा शुरू
उत्तराखंड
दुबई में फंसे उत्तराखंड के लोग, उड़ानें रद्द और होटल महंगे
उत्तराखंड
पंजाब से पहुंची पैदल संगत, श्री झण्डे जी मेले की भव्यता बढ़ी
उत्तराखंड
Aa
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Aa
  • पर्यटन
  • राजनीती
Search
  • उत्तराखंड
  • करियर
  • राजनीती
  • पर्यटन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Himalaya Ki Awaj > Blog > उत्तराखंड > दून में दो ऑटोमेटेड और एक भूतल पार्किंग होगी तैयार, चार स्थानों पर इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन का लोकार्पण
उत्तराखंड

दून में दो ऑटोमेटेड और एक भूतल पार्किंग होगी तैयार, चार स्थानों पर इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन का लोकार्पण

Web Editor
Last updated: 2024/12/22 at 10:27 AM
Web Editor
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कनक चौक, देहरादून में 188.07 करोड़ की कुल 74 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 111.22 करोड़ की लागत के 36 लोकर्पण कार्य और 76.85 करोड़ के 38 शिलान्यास के कार्य शामिल हैं। इसके तहत देहरादून के चार स्थानों पर इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन का लोकार्पण, लगभग 11 करोड़ की लागत से बनने वाली 2 ऑटोमेटेड पार्किंग और एक भूतल पार्किंग का शिलान्यास कार्य भी शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बाल-भिक्षावृत्ति निवारण प्रयासों के अंतर्गत 3 रेस्क्यू एवं पुनर्वास वाहनों का फ्लैग ऑफ एवं जिलाधिकारी देहरादून कार्यालय में पत्र प्रबंधन डेस्क का भी शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, सिंचाई, बाढ़ सुरक्षा एवं नगर विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित जिन योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है। इन विकास योजनाओं से देहरादून और आस -पास के क्षेत्रों में लोगों को काफी सुविधा होगी। देहरादून शहर में भीड़-भाड़ वाले स्थानों के लिए लगभग 11 करोड़ की लागत से बनने वाली 2 ऑटोमेटेड पार्किंग और एक भूतल पार्किंग बनने से ट्रैफिक जाम से लोगों को राहत मिलेगी व समय और संसाधनों की भी बचत होगी। बाल-भिक्षावृत्ति निवारण प्रयासों के अंतर्गत आज से प्रारंभ किए जा रहे 3 रेस्क्यू एवं पुनर्वास वाहन शहर में भीख मांगने वाले बच्चों के पुनर्वास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। देहरादून जिलाधिकारी कार्यालय में पत्र प्रबंधन डेस्क शुरू होने से जिलाधिकारी कार्यालय में आने वाले पत्रों की ट्रैकिंग और प्रबंधन प्रक्रिया सुदृढ़ होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य सरकार द्वारा उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य किये जा रहे हैं। देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत स्मार्ट टॉयलेट्स बनाने के साथ ही स्मार्ट वाटर मैनेजमेंट की शुरुआत की गई है। स्मार्ट स्कूलों की स्थापना करने के साथ ही लैंसडाउन चौक पर 650 पाठकों की क्षमता वाली अत्याधुनिक लाइब्रेरी का निर्माण किया गया है। शहर में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 30 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है। हर्रावाला में 300 बेड वाले कैंसर अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। मानसिक स्वास्थ्य संस्थान सेलाकुई का उच्चीकरण भी किया गया है। देहरादून को आदर्श शहर के रूप में विकसित करने के लिए कार्य किये जा रहे हैं। भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अन्तर्गत देश के 5 सबसे अच्छे शहरों में देहरादून को भी शामिल किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून को वायु प्रदूषण से मुक्त बनाए रखने के संकल्प के साथ शहर में 4 इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशनों का शुभारंभ किया गया है। 7 अन्य स्थानों पर भी इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की प्रक्रिया गतिमान है। इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशनों के माध्यम से एक ओर जहां शहरवासियों को अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने की सुविधा मिलेगी, वहीं पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को भी बल मिलेगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, विधायक श्री खजानदास, श्री सहदेव सिंह पुंडीर, श्रीमती सविता कपूर, निवर्तमान मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, भाजपा नेता श्री पुनीत मित्तेल, श्री अनिल गोयल, जिलाधिकारी देहरादून श्री सविन बंसल, मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव शाह, नगर आयुक्त श्रीमती नमामि बंसल एवं जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

ओमान बॉर्डर से निकल रहे फंसे पर्यटक

डॉ. पल्लवी कौल ने बुल्गारिया में अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया उत्तराखंड का मान

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दर्द उपचार की सुपर स्पेशियलिटी सेवा शुरू

दुबई में फंसे उत्तराखंड के लोग, उड़ानें रद्द और होटल महंगे

पंजाब से पहुंची पैदल संगत, श्री झण्डे जी मेले की भव्यता बढ़ी

TAGGED: electric vehicle charging stations inaugurated at four places., Two automated and one surface parking will be ready in Doon
Web Editor December 22, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्‍तराखंड के 13 में से 8 जिले 100 दिवसीय टी.बी उन्मूलन अभियान के लिए चिन्हित
Next Article मुख्‍यमंत्री से मिलीं बॉलीवुड अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM-1.mp4
https://himalayakiawaj.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2025-04-22-at-7.39.16-PM.mp4

Stay Connected

100 Followers Like
100 Followers Follow
100 Followers Follow
100 Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

ओमान बॉर्डर से निकल रहे फंसे पर्यटक
उत्तराखंड March 4, 2026
डॉ. पल्लवी कौल ने बुल्गारिया में अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया उत्तराखंड का मान
उत्तराखंड March 3, 2026
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दर्द उपचार की सुपर स्पेशियलिटी सेवा शुरू
उत्तराखंड March 2, 2026
दुबई में फंसे उत्तराखंड के लोग, उड़ानें रद्द और होटल महंगे
उत्तराखंड March 2, 2026

Recent Posts

  • ओमान बॉर्डर से निकल रहे फंसे पर्यटक
  • डॉ. पल्लवी कौल ने बुल्गारिया में अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया उत्तराखंड का मान
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दर्द उपचार की सुपर स्पेशियलिटी सेवा शुरू
  • दुबई में फंसे उत्तराखंड के लोग, उड़ानें रद्द और होटल महंगे
  • पंजाब से पहुंची पैदल संगत, श्री झण्डे जी मेले की भव्यता बढ़ी

साथियों, ये है हिमालय की आवाज. आप सोच रहे होंगे कि इतने पोर्टल के बीच एक और पोर्टल. इसमें क्या अलग है. यूं तो इसमें भी खबर ही होंगी, लेकिन साथ ही होगी हिमालय की आवाज यानी अपनी माटी, अपने गांव गली और चौक की बात. जल-जंगल और जमीन की बात भी. पहाड़ के विकास के लिए हम दमदार आवाज बनेंगे. आप सभी शुभचिंतकों के सहयोग का आकांक्षी. : किरण शर्मा, संस्‍थापक

Most Viewed Posts

  • मक्‍की की वजह से पर्यटन के नक्‍शे पर आया यह गांव (6,017)
  • राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाए गए (5,923)
  • टिहरी राजपरिवार के पास 200 करोड से अधिक की संपत्ति (4,407)
  • कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर जनजागरूकता में जुटा चुनाव आयोग (4,280)
  • प्रधानमंत्री माेदी और गृह मंत्री शाह जल्‍द आएंगे उत्‍तराखंड (4,206)
Himalaya Ki AwajHimalaya Ki Awaj
Follow US

© 2023 Himalaya Ki Awaj. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?